Skoda Auto India ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस सेडान Octavia RS के दूसरे बैच की बुकिंग शुरू कर दी है. पहली खेप की 100 यूनिट्स तेजी से बिकने के बाद इस बार कंपनी सिर्फ 50 कारें लेकर आई है. ₹56.69 लाख की कीमत वाली ये CBU सेडान 265hp पावर, 250km/h टॉप स्पीड और 0-100km/h की रफ्तार सिर्फ 6.4 सेकंड में पकड़ती है. जानें इसकी पूरी डिटेल.
Surya Gochar 2026: 17 सितंबर को सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और 17 अक्टूबर तक रहेंगे। सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य योग भी बनेगा। इस गोचर से सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वालों को नौकरी, कारोबार, धन और करियर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
Abhishek Sharma 26th Birthday: लिमिटेड ओवर क्रिकेट में तूफानी बल्लेबाजी से अपनी पहचान बना चुके अभिषेक शर्मा ने आज 4 सितंबर 2026 को अपने जीवन के 26 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर गुरु युवराज सिंह ने उन्हें स्पेशल तरीके से जन्मदिन की बधाई दी।
युवराज सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अभिषेक शर्मा कान पकड़कर उठक-बैठक लगा रहे हैं। वीडियो में कुछ और लोग भी दिखाई दे रहे, जो इस नजारे को देखकर हंस रहे हैं। अभिषेक शर्मा युवराज को गलतियां नहीं करने का वादा कर रहे हैं। अभिषेक कान पकड़कर कह रहे हैं- पहली बॉल पर लप्पा नहीं मारुंगा।
युवी ने इंस्टा पोस्ट में अभिषेक शर्मा को बर्थडे विश किया। युवराज ने लिखा- सर अभिषेक, इट्स योर बर्थडे, क्या शानदार दिन है। आपको बहुत सारा प्यार। जिस तरह आप अपने आसपास के लोगों का ध्यान रखते है, मिलजुल कर रहते हैं। आप एक लीडर हैं। आप हमेशा अपनी गलतियों से सीखते हैं और हर बार ज्यादा मेहनत करने को तैयार रहते हैं। उम्मीद करता हूं- यह वर्ष आपको बहुत सारे रन और शतक बनाने का मौका दे। लव यू अलॉट ऑलवेज!
आपको बता दें कि अभिषेक शर्मा और युवराज सिंह का रिश्ता बेहद खास है। अभिषेक शर्मा को संवारने में युवराज का काफी अहम रोल माना जाता है। उन्होंने अभिषेक की बल्लेबाजी पर करीब से काम किया है। इसके अलावा खेल के दौरान मेंटल फिटनेस को कैसे अच्छी रखनी पड़ती है वो भी सिखाया। लिहाजा अभिषेक भी उन्हें गुरु से कम नहीं मानते हैं। एक वीडियो में युवराज अभिषेक से पूछते हैं कि तुम्हें क्या चाहिए। इस पर अभिषेक जवाब देते हैं- आपका आशीर्वाद। युवी कहते हैं 'ऑलवेज'।