Responsive Scrollable Menu

शिकायतों के बाद एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग, बेंगलुरु क्लब और ब्लिंकिट सुविधा केंद्र का किया निरीक्षण

बेंगलुरु, 4 सितंबर (आईएएनएस)। फूड सेफ्टी को लेकर शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने पिछले 24 घंटों में बेंगलुरु के एक क्लब और मेंगलुरु में एक ऑनलाइन ग्रॉसरी रिटेल फैसिलिटी पर छापेमारी की है। इस दौरान एक्सपायर्ड फूड प्रोडक्ट्स जब्त किए गए और स्टोरेज एरिया को अस्थायी रूप से सील कर दिया गया।

बेंगलुरु में अधिकारियों ने 3 सितंबर को डॉलर्स कॉलोनी के पास सहकारनगर स्थित चेयरमैन्स क्लब में स्पेशल इंस्पेक्शन किया। जांच में कई गड़बड़ियां मिलीं। क्लब में 40 किलो एक्सपायर्ड मिर्च और बिना सही लेबल वाले फूड प्रोडक्ट्स पाए गए।

अधिकारियों को किचन में अनधिकृत आर्टिफिशियल कलर भी मिले और किचन की हालत बेहद अस्वच्छ पाई गई। साथ ही वेज और नॉन-वेज फूड प्रोडक्ट्स को एक साथ स्टोर किया जा रहा था, जिससे फूड सेफ्टी और हाइजीन को लेकर गंभीर चिंता पैदा हुई।

एक्सपायर्ड प्रोडक्ट्स को जब्त कर लिया गया और क्लब की किचन को बंद कर सील कर दिया गया। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

वहीं मेंगलुरु में फूड सेफ्टी अधिकारियों ने फलनीर स्क्वायर में चल रही ब्लिंकिट की ऑनलाइन रिटेल फैसिलिटी का निरीक्षण किया। यह कार्रवाई एक उपभोक्ता की शिकायत के बाद की गई, जिसमें कहा गया था कि प्लेटफॉर्म से खरीदे गए अंडे टूटे हुए थे और एक अंडे के अंदर कथित तौर पर कीड़ा मिला था। शिकायत स्वास्थ्य मंत्री यूटी खादर को सौंपी गई थी, जिसके बाद अधिकारियों ने फैसिलिटी का निरीक्षण किया।

जांच के दौरान अधिकारियों को वहां टूटे हुए अंडों वाले पैकेट मिले। संबंधित कर्मचारियों को तुरंत उन प्रभावित अंडों के पैकेट को हटाने और नष्ट करने का निर्देश दिया गया।

एहतियात के तौर पर और फूड स्टोरेज एरिया की पूरी तरह से सफाई और सैनिटाइजेशन सुनिश्चित करने के लिए स्टोरेज रूम को अस्थायी रूप से बंद कर सील कर दिया गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग ब्लिंकिट फैसिलिटी को नोटिस जारी करेगा और इस घटना के बारे में मैनेजमेंट से जवाब मांगेगा। इंस्पेक्शन के निष्कर्षों और कंपनी के जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह कार्रवाई स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग द्वारा खाद्य सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने और तय हाइजीन और स्टोरेज नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एक्शन लेने के प्रयासों के तहत की गई है।

--आईएएनएस

वीकेयू/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

मूसलाधार बारिश से आफत, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

देशभर में भारी बारिश और बाढ़ का अलर्ट, कई राज्यों में हालात बिगड़े. नेपाल में त्रासदी जारी. इमेजिंग सैटेलाइट लॉन्च. जन्माष्टमी पर मंदिरों में भीड़. श्रीनगर विमान हादसे में सभी सुरक्षित.

Continue reading on the app

  Sports

Teachers Day 2026: ये है दुनिया का सबसे अमीर कोच, 2170 करोड़ रुपये का मालिक

टीचर्ड डे के मौके पर जानिए कौन है दुनिया का सबसे अमीर कोच? इस कोच की संपत्ति 2 हजार करोड़ से ज्यादा है. Fri, 04 Sep 2026 19:19:25 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Swatantra Bhardwaj News: स्वतंत्र भारद्वाज के कंधे पर किसका हाथ? | #cjpprotest #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T14:16:39+00:00

Goonj With Arpita Aarya : अखिलेश देंगे इस चिट्ठी का जवाब? | #krishnajanmabhoomi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T14:14:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers