Responsive Scrollable Menu

Infinix Hot 70 Pro 5G लॉन्च: मिलेगी 144Hz डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी, पीछे चमकेगा Active Matrix Cube; जानें कीमत

 Infinix Hot 70 Pro 5G Price in India: Infinix ने भारत में अपनी Hot सीरीज का नया स्मार्टफोन Infinix Hot 70 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को शुक्रवार को भारतीय बाजार में पेश किया। फोन की सबसे खास बात इसका नया Active Matrix Cube (AMC) फीचर है, जो रियर पैनल पर नोटिफिकेशन के साथ कई इंटरैक्टिव फीचर्स दिखाता है। स्मार्टफोन में 120Hz/144Hz हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7100 5G प्रोसेसर और 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

Infinix Hot 70 Pro 5G की भारत में कीमत
भारत में Infinix Hot 70 Pro 5G की शुरुआती कीमत ₹22,999 रखी गई है। यह कीमत 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल के लिए है। हालांकि, कंपनी के अनुसार यह इंट्रोडक्टरी कीमत है और इसमें बैंक ऑफर्स शामिल हैं। फोन को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में भी पेश किया जाएगा।

स्मार्टफोन को Silk Glow Purple, Dive Blue, Thermo Orange और Mirage Green चार कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री Flipkart और देशभर के चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए होगी। ग्राहकों को 9 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिल सकता है।

Infinix Hot 70 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन
Infinix Hot 70 Pro 5G में डुअल-सिम सपोर्ट के साथ XOS 16, Android 16 पर आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। कंपनी ने फोन के लिए तीन बड़े OS अपडेट और पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। फोन में 6.76-इंच Full HD+ पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 910 निट्स तक HBM ब्राइटनेस मिलती है। कंपनी के मुताबिक फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.86 प्रतिशत तक है। डिस्प्ले में आई-केयर फीचर के साथ Motion Sickness Relief भी दिया गया है।

य़े भी पढ़े-ः  Motorola Edge 70 Plus Launch: 200MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी और दमदार फीचर्स से है लैस, देखें कीमत

Dimensity 7100 5G प्रोसेसर
परफॉर्मेंस के लिए Infinix Hot 70 Pro 5G में MediaTek Dimensity 7100 5G चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 GPU मिलता है। कंपनी का दावा है कि स्मार्टफोन लोकप्रिय गेम्स को 90fps तक चलाने में सक्षम है और इसका AnTuTu स्कोर 7,80,000 से ज्यादा है। स्टोरेज के लिए फोन में UFS 2.2 तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

50MP Sony कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Infinix Hot 70 Pro 5G में 50-मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। कैमरे में f/1.8 अपर्चर मिलता है। यह 2X लॉसलेस जूम को सपोर्ट करता है। कैमरा सिस्टम में AI Live Photo, AI Eraser, AI Extender और One-Tap Vlog Mode जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Active Matrix Cube है फोन की खासियत
Infinix Hot 70 Pro 5G का सबसे अलग फीचर इसका Active Matrix Cube (AMC) है, जिसे फोन के रियर पैनल पर दिया गया है। यह फीचर फोन को फेस डाउन रखने पर भी कई तरह के विजुअल इफेक्ट और नोटिफिकेशन दिखा सकता है। Active Matrix Cube का इस्तेमाल इनकमिंग कॉल, मैसेज, चार्जिंग, लो बैटरी, कैमरा, वीडियो, काउंटडाउन और मौसम से जुड़े अलर्ट दिखाने के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा फोन स्टार्ट होने, म्यूजिक प्लेबैक और गेमिंग के दौरान भी यह एम्बिएंट लाइटिंग इफेक्ट दिखाता है।

6,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग
पावर बैकअप के लिए फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है। यह 45W FastCharge और 10W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार फोन करीब 25 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है, जबकि फुल चार्ज होने में लगभग 63 मिनट लगते हैं।

Continue reading on the app

Xiaomi Smart Band 11 Launch: मिलेंगे 150+ स्पोर्ट्स मोड, 21 दिन की बैटरी और कई खास फीचर्स, जानें कीमत

Xiaomi Smart Band 11 कंपनी का नया फिटनेस ट्रैकर है, जिसे पिछले मॉडल की तुलना में कई अपग्रेड के साथ पेश किया गया है। नए मॉडल में स्लिम डिजाइन, बेहतर हेल्थ ट्रैकिंग और लंबी बैटरी लाइफ पर फोकस किया गया है। फिलहाल इसे चीन में लॉन्च किया गया है और इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। देखिए इसकी खासियत और अन्य सभी डिटेल्स विस्तार से। 

Xiaomi Smart Band 11 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Xiaomi Smart Band 11 में 1.72 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स है। डिस्प्ले के चारों ओर सिर्फ 2mm का नैरो बेजल मिलता है। इसका कर्व्ड बॉडी डिजाइन है और ट्रैकर की मोटाई महज 9.99mm है। इसका वजन कम से कम 15.58 ग्राम है।

स्मार्ट बैंड को कई तरह के स्ट्रैप ऑप्शन के साथ पेश किया गया है, जिसमें मेटल और सिरेमिक वेरिएंट भी शामिल हैं। डिवाइस को 5ATM वाटर-रेसिस्टेंस रेटिंग मिली है।

ये भी पढ़े-ः Mivi One 5G India Launch: 24 सितंबर को आएगा Mivi का पहला स्मार्टफोन, कैमरा डिजाइन से उठा पर्दा

हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग
Xiaomi Smart Band 11 में हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन और स्ट्रेस मॉनिटरिंग जैसे हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा महिलाओं की हेल्थ से जुड़े डेडिकेटेड फीचर्स भी मिलते हैं। कंपनी ने इसमें प्रोफेशनल स्लीप मैनेजमेंट फीचर जोड़ा है। इसमें HRV मॉनिटरिंग और AI-बेस्ड स्लीप इनसाइट्स मिलते हैं, जो यूजर्स को उनकी नींद से जुड़ी जानकारी देने में मदद करते हैं।

फिटनेस के लिए स्मार्ट बैंड में 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं। इनमें इनडोर और आउटडोर दोनों तरह की एक्टिविटीज शामिल हैं।

21 दिन तक चलेगी बैटरी
Xiaomi Smart Band 11 की सबसे खास खूबियों में इसकी बैटरी लाइफ शामिल है। कंपनी के मुताबिक, यह स्मार्ट बैंड एक बार चार्ज करने पर 21 दिनों तक चल सकता है। इसके अलावा इसमें NFC सपोर्ट भी दिया गया है, जिसका इस्तेमाल कॉन्टैक्टलेस पेमेंट और स्मार्ट एक्सेस कार्ड जैसे फीचर्स के लिए किया जा सकता है।

यह डिवाइस Xiaomi HyperOS 4 पर चलता है और Android के साथ-साथ iOS डिवाइस को भी सपोर्ट करता है। इसमें स्मार्टफोन नोटिफिकेशन, म्यूजिक कंट्रोल और कई कस्टमाइज करने योग्य वॉच फेस जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

Xiaomi Smart Band 11 की कीमत
चीन में Xiaomi Smart Band 11 की शुरुआती कीमत 289 युआन (लगभग 43 डॉलर) रखी गई है। वहीं NFC वेरिएंट की कीमत 339 युआन (लगभग 50 डॉलर) है। इसके सिरेमिक और मेटल एडिशन की कीमत 399 युआन (लगभग 60 डॉलर) रखी गई है। चीन में इसकी बुकिंग Xiaomi के आधिकारिक चैनल्स और प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के जरिए शुरू हो गई है। फिलहाल कंपनी ने Xiaomi Smart Band 11 की ग्लोबल उपलब्धता को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

Continue reading on the app

  Sports

SA vs NAM: हार की हैट्रिक से बाल-बाल बची साउथ अफ्रीका, हार की हैट्रिक से बाल-बाल बची साउथ अफ्रीका, नामीबिया को पहली बार हराया

साउथ अफ्रीका ने नामीबिया के खिलाफ इससे पहले सिर्फ 2 टी20 मैच खेले थे, जिसमें से एक इसी सीरीज में था. साउथ अफ्रीका को दोनों मुकाबलों में शिकस्त मिली थी और तीसरी बार भी टीम हारती हुई दिख रही थी. Sat, 05 Sep 2026 01:31:31 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat: Hanuman Ansh की सीट नं 9 के पीछे की थ्योरी क्या? | Neem Karoli #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T20:05:16+00:00

Nepal flood survivors are rescued from a tunnel and other top news stories | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T20:00:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers