Responsive Scrollable Menu

कौन हैं Kanika Mann? गुड्डन से मिली पहचान, अब Bigg Boss 20 में आने की चर्चा

टीवी की दुनिया में अपनी एक्टिंग से खास पहचान बनाने वाली कनिका मान (Kanika Mann) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हरियाणा के पानीपत से आने वाली कनिका ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और पंजाबी म्यूजिक वीडियोज से की थी। इसके बाद उन्होंने टीवी के साथ-साथ पंजाबी फिल्मों और ओटीटी में भी काम किया।

कनिका मान को सबसे ज्यादा लोकप्रियता टीवी सीरियल 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' से मिली। इस शो में उन्होंने गुड्डन का किरदार निभाकर दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना ली। अब खबरें हैं कि कनिका मान जल्द ही सलमान खान के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में नजर आ सकती हैं।

कौन हैं कनिका मान?

कनिका मान का जन्म 7 अक्टूबर 1993 को हरियाणा के पानीपत में हुआ था। उन्होंने चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की है। पढ़ाई के दौरान ही कनिका ने मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने का फैसला किया।

दिलचस्प बात यह है कि शुरुआत में कनिका खुद भी एक्टिंग को लेकर बहुत कॉन्फिडेंट नहीं थीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह पढ़ाई में काफी अच्छी थीं और एक्टिंग में करियर बनाना उनके लिए भी एक तरह का सरप्राइज था।

इसे भी पढ़ें: Asim Riaz-Himannshi Khurrana के विवाद में Vishal Aditya Singh की एंट्री, 'बुआ जी' वाले कमेंट ने मचा दी हलचल

पंजाबी म्यूजिक वीडियोज से शुरू हुआ करियर

कनिका मान ने अपने करियर की शुरुआत पंजाबी म्यूजिक वीडियोज से की थी। कॉलेज के दिनों में ही उन्हें म्यूजिक वीडियोज के ऑफर मिलने लगे थे। साल 2015 में उनका पहला म्यूजिक वीडियो आया था। इसके बाद वह कई पंजाबी गानों में नजर आईं और धीरे-धीरे एक मॉडल के तौर पर उनकी पहचान बनने लगी।

म्यूजिक वीडियोज के बाद कनिका ने पंजाबी फिल्मों में भी काम किया। साल 2017 में वह 'रॉकी मेंटल' फिल्म में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने टीवी की दुनिया का रुख किया और सीरियल 'बढ़ो बहू' से छोटे पर्दे पर कदम रखा।

इसे भी पढ़ें: Tejasswi Prakash को 'भाभी' कहने वाले Elvish Yadav अब क्यों हुए आगबबूला? वायरल वीडियो ने बढ़ाया बवाल

'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' ने बदली किस्मत

कनिका मान के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' रहा। इस सीरियल में उन्होंने गुड्डन का किरदार निभाया और अपनी एक्टिंग से दर्शकों के बीच खास पहचान बना ली।

शो की सफलता के बाद कनिका घर-घर में पहचानी जाने लगीं। इसके बाद उन्होंने ओटीटी और रियलिटी शो में भी हाथ आजमाया। वह 'रूहानियत' में नजर आईं और इसके अलावा रोहित शेट्टी के रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' का भी हिस्सा बनीं।

क्या बिग बॉस 20 में नजर आएंगी कनिका मान?

साल 2026 में 'बिग बॉस 20' को लेकर कई सेलिब्रिटीज के नाम चर्चा में हैं। इसी लिस्ट में अब कनिका मान का नाम भी सामने आ रहा है। हालांकि, अभी तक उनकी एंट्री को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है।

ऐसे में कनिका मान को बिग बॉस 20 की कन्फर्म कंटेस्टेंट कहना जल्दबाजी होगी। अगर वह सच में सलमान खान के शो का हिस्सा बनती हैं, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि वह घर के माहौल में खुद को कैसे संभालती हैं और बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी बॉन्डिंग कैसी रहती है।

Continue reading on the app

Women Health: Karishma Tanna ने बताया Postpartum Recovery का मूलमंत्र, नई माओं के लिए दिए खास टिप्स

फेमस टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना हाल ही में मां बनी है। इन दिनों अभिनेत्री अपनी मदरहुड जर्नी को एंन्जॉय कर रही हैं। करिश्मा तन्ना 42 की उम्र में मां बनी हैं। वहीं मां बनने के बाद शरीर में होने वाले बदलावों और रिकवरी को लेकर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी की एक खास झलक शेयर की है। एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने बताया कि इस दौरान उनका पूरा फोकस बच्चे के पोषण, खुद को सेहतमंद बनाए रखने और फिजिकल रिकवरी पर केंद्रित है। ऐसे में आज भी करिश्मा तन्ना का पोस्टपार्टम सीक्रेट जानकर खुद को फिट और हेल्दी बना सकती हैं।

पोस्टपार्टम रिकवरी का मूलमंत्र

करिश्मा ने अपनी पोस्ट के जरिए हाल ही में बनी माताओं के लिए कुछ बेहद उपयोगी और असरदार टिप्स शेयर किए हैं। उन्होंने बताया कि डिलीवरी के बाद किन आदतों को अपनाकर जल्द रिकवर हुआ जा सकता है।

सही खान-पान

नवजात बच्चे के पोषण के लिए पर्याप्त दूध बने, इसके लिए करिश्मा तन्ना अपनी डाइट में पौष्टिक और तरल पदार्थों को शामिल करती हैं।

हाइड्रेटेड रहना

लगातार ब्रेस्ट फीडिंग और मिल्क पंपिंग के कारण शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इसलिए दिन भर भरपूर पानी और हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करना चाहिए।

सिकाई

शरीर की सूजन, निप्पल्स के दर्द और मांसपेशियों के खिंचाव से राहत पाने के लिए गर्म और ठंडी सिकाई बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है।

कमर दर्द से राहत

डिलीवरी क बाद होने वाले कमर और पीठ दर्द को कम करने के लिए हल्की सिकाई और सही पोश्चर का ध्यान रखना जरूरी होता है।

बेली सपोर्ट बेल्ट का इस्तेमाल

एक्ट्रेस ने सलाह दी है कि जो महिलाएं नई-नई मां बनी हैं, उनको नियमित रूप से बेली सपोर्ट बेल्ट का इस्तेमाल करना चाहिए।

पेट की मांसपेशियों को मिलता है सहारा

डिलीवरी के बाद पेट के आकार को सामान्य की भांति करने और ढीली मांसपेशियों को सपोर्ट देने में बेली सपोर्ट बेल्ट काफी कारगर है।

पीठ के मिलेगी मजबूती

बेली बल्टे पहनने से रीढ़ की हड्डी सीधी रहती है, जिससे कमर दर्द में काफी आराम मिलता है।

करिश्मा तन्ना की पर्सनल लाइफ

एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने लंबे समय तक वरुण बंगेरा को डेट किया और फिर साल 2022 में शादी रचाई थी। इसके बाद 29 जुलाई 2026 को गुरु पूर्णिमा के मौके पर कपल ने बेटे का स्वागत किया, जिसकी खबर एक्ट्रेस ने फैंस के साथ साझा की थी।

फिजिकल फिटनेस जरूरी

किसी भी महिला के लिए मां बनना उनके जीवन का सबसे खूबसूरत एहसास होता है। लेकिन इसके साथ-साथ अपने शरीर का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है। करिश्मा तन्ना की तरफ से शेयर किए गए ये देसी पोस्टपार्टम हैक्स नई मांओं के लिए रिकवरी की राह को आसान बना सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

सेमीफाइनल तय, अब पाकिस्तान को रौंदने की बारी, आंकड़ों में समझें क्यों भारत का है पलड़ा भारी

IND W vs PAK W Head to Head: महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने के बाद अब भारतीय महिला टीम शनिवार, 5 सितंबर को दुबई में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी. थाईलैंड और हांगकांग को एकतरफा अंदाज में हरा चुकी टीम इंडिया का पलड़ा पाकिस्तान पर बेहद भारी है. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रात 8 बजे से खेले जाने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. Fri, 4 Sep 2026 20:09:14 +0530

  Videos
See all

Mahabharat: गन्ना और जाट..फंस गया UP Election 2027! | CM Yogi Vs Akhilesh | Jayant Chaudhary #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T15:37:21+00:00

UP Infrastructure: PM मोदी का चौथा संकल्प, UP का 'मेट्रो युग'! | Metro Network | Uttar Pradesh Metro #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T15:39:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers