रॉ एक्शन, किलर डायलॉग्स और दमदार परफॉर्मेंस से ‘मिर्ज़ापुर द मूवी’ बड़े पर्दे पर अपना अलग असर छोड़ती है। हालांकि सेकंड हाफ में थोड़ी सुस्ती जरूर महसूस होती है।
dhoni-rishabh pant party viral video: महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों क्रिकेटर्स अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि, वीडियो की जगह और इसे कब रिकॉर्ड किया गया, यह कहा नहीं जा सकता है।
वायरल वीडियो में ऋषभ पंत एक होटल के कमरे में दोस्तों के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। उनके सामने टेबल पर कई तरह के ड्रिंक्स रखे हुए हैं। टेबल पर बीयर के कैन और कॉकटेल भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में पंत काफी रिलैक्स अंदाज में दोस्तों के साथ बातचीत करते दिखते हैं।
इसी दौरान महेंद्र सिंह धोनी भी वीडियो के बैकग्राउंड में नजर आते हैं। पंत उनसे हाथ मिलाते हैं और बातचीत करते हैं। इसके बाद धोनी, पंत को बताते हैं कि वह नीचे जाकर ‘हुक्का’ पीने वाले हैं। धोनी के जाने का वक्त आता है तो वह पंत के पास बैठे एक बुजुर्ग व्यक्ति की तरफ मुड़ते हैं।
धोनी उस बुजुर्ग के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेते हैं और फिर वहां से चले जाते हैं। धोनी का यह अंदाज भी सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में पंत के साथ बैठे बुजुर्ग ने सनग्लासेस पहने हुए हैं।
Rishabh Pant & MS Dhoni drinking beer worth more than 12 crore ????
During eng vs india last odi game rishabh pant sponsored a super luxury house party for dhoni and his villagers friends and served beer and wine worth more than 12 crores ❤️???? pic.twitter.com/7FsXpZ8mn8
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नजर आ रहे बुजुर्ग व्यक्ति को कुलजिंदर बहिया बताया जा रहा है। कुलजिंदर बहिया ब्रिटिश-इंडियन बिजनेसमैन हैं और ब्रिटेन की प्रमुख निजी ट्रैवल कंपनियों में शामिल Southall Travel के मालिक और CEO हैं।
कुलजिंदर बहिया का महेंद्र सिंह धोनी के साथ लंबे समय से जुड़ाव बताया जाता है। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा जा चुका है। बहिया अक्सर धोनी के साथ समय बिताते नजर आते हैं।
कुलजिंदर बहिया के बेटे कबीर बहिया भी इस वीडियो में मौजूद बताए जा रहे हैं। कबीर बहिया का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ जोड़ा जाता रहा है। इससे पहले भी कबीर बहिया को क्रिकेट और बॉलीवुड से जुड़े कई बड़े चेहरों के साथ देखा गया है।
कबीर बहिया और धोनी-पंत की मौजूदगी इससे पहले भी चर्चा में आ चुकी है। उन्होंने लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले को भी धोनी और पंत के साथ देखा था। फिलहाल पार्टी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और धोनी-पंत के फैंस इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।