Responsive Scrollable Menu

MP में अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश

मानसून की सक्रियता और अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय वेदर सिस्टम के प्रभाव के चलते मौसम विभाग ने 7-8 सितंबर तक मध्य प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसका ज्यादा असर पूर्वी व उत्तरी हिस्से में देखने को मिलेगा।

अगले तीन-चार दिन भारी बारिश की संभावनाओं के मद्देनजर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी सभी संबंधित और प्रभावित जिलों के कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और आवश्यकता अनुसार तत्काल कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री यादव ने संभावित परिस्थितियों को देखते हुए अग्रिम तैयारियां करने तथा आवश्यक संसाधनों को पहले से जुटाकर तैनात रखने के निर्देश दिए हैं। विशेष रूप से आज शाम भारी बारिश की चेतावनी तथा शनिवार दोपहर उत्तरी मध्य प्रदेश में भारी बारिश के अलर्ट को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन को पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल ने शुक्रवार को राजगढ़, नर्मदापुरम, गुना, शिवपुरी, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में अति भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं भोपाल, विदिशा, सीहोर, बैतूल, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, दतिया, भिंड, श्योपुरकलां, रीवा, सतना, छिंदवाड़ा, पन्ना, मंदसौर, रायसेन, अशोकनगर और ग्वालियर में भारी बारिश के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।

5 से 7 सितंबर को भी भारी बारिश की चेतावनी

  • 5 सितंबर: विदिशा, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी में अति भारी बारिश (ऑरेंज अलर्ट) रायसेन, सीहोर, राजगढ़, देवास, शाजापुर, आगर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, रीवा, सतना, पन्ना, दमोह में भारी बारिश (येलो अलर्ट)
  • 6 सितंबर: गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, रीवा, सतना, छिंदवाड़ा, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी में भारी बारिश (येलो अलर्ट)
  • 7 सितंबर: रीवा, सतना, कटनी, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, मैहर में भारी बारिश (येलो अलर्ट)

Continue reading on the app

Fortuner का सबसे बड़ा दुश्मन? Kia Sorento का फर्स्ट लुक देखकर उड़ जाएंगे होश!

Fortuner का सबसे बड़ा दुश्मन? Kia Sorento का फर्स्ट लुक देखकर उड़ जाएंगे होश!

Continue reading on the app

  Sports

कौन है 24 साल का ये स्टार? 7 दिन में दो हैट्रिक लेकर वनडे टीम में मारी एंट्री, इंटरनेशनल डेब्यू पर नजर

who is henry crocombe: इंग्लैंड के युवा तेज गेंदबाज हेनरी क्रोकोम्बे ने एक हफ्ते के अंदर दो बार हैट्रिक लेने का करिश्मा किया. काउंटी चैंपियनशिप में ससेक्स के लिए खेलते हुए उन्होंने एसेक्स के खिलाफ अपनी दूसरी हैट्रिक पूरी की. क्रोकोम्बे को इस प्रदर्शन का इनाम वनडे टीम में पहली बार मौके के रूप में मिला. श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में वह इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं. Sat, 5 Sep 2026 19:08:39 +0530

  Videos
See all

Rajeev Dhoundiyal | सहारनपुर मस्जिद मामले पर क्या बोले DIG? #imranmasood #saharanpur #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T13:46:47+00:00

Delhi Metro में सफर करते दिखे PM मोदी, यात्रियों के बीच दिखा खास अंदाज | #PMModi #ViralVideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T13:46:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers