Responsive Scrollable Menu

इतनी होगी मुड़ने वाले Xiaomi 18 Fold की कीमत, लाल कलर में लग रहा धांसू, देखें बजट में है क्या

Xiaomi 18 Fold Price Leak: शाओमी ने बर्लिन में आयोजित IFA 2026 में अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन, Xiaomi 18 Fold दिखाया। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि वह 7 सितंबर, 2026 को चीन में अपना लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। लॉन्च से ठीक पहले, एक टिप्स्टर ने इसकी कीमत का खुलासा कर दिया है।

Continue reading on the app

पीएम मोदी ने मेलोनी को दी बधाई:सबसे लंबे समय तक लगातार इटली की प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर बधाई दी है। मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में मेलोनी को अपनी मित्र बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि इटली के लोगों के उनके नेतृत्व पर भरोसे और विश्वास को दिखाती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मेलोनी की दोस्ती भारत-इटली विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने दोनों देशों के लोगों के समृद्ध भविष्य के लिए आगे भी मिलकर काम करने की उम्मीद जताई। मोदी ने मेलोनी के आने वाले वर्षों में सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दीं। मेलोनी के लगातार सत्ता में 1413 दिन पूरे मेलोनी की सरकार ने शुक्रवार को 1,413 दिन लगातार सत्ता में रहकर नया रिकॉर्ड बनाया। 1946 में इटली गणराज्य बनने के बाद यह किसी एक कैबिनेट का सबसे लंबा लगातार कार्यकाल है। मेलोनी ने पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी की दूसरी सरकार का रिकॉर्ड तोड़ा है। बर्लुस्कोनी की दूसरी कैबिनेट 2001 से 2005 तक 1,412 दिन सत्ता में रही थी। मेलोनी 22 अक्टूबर 2022 को इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी थीं। वे दक्षिणपंथी पार्टी ‘ब्रदर्स ऑफ इटली’ की प्रमुख भी हैं। इटली में सरकारें औसतन 13 महीने ही चलती हैं इटली में पिछले कई दशकों से सरकारों के बार-बार बदलने और राजनीतिक अस्थिरता का इतिहास रहा है। 80 साल पहले गणराज्य बनने के बाद से देश में 68 सरकारें बन चुकी हैं। इन सरकारों का औसत कार्यकाल करीब 13 महीने रहा है। ऐसे में मेलोनी की तीन दक्षिणपंथी और कंजरवेटिव पार्टियों वाली गठबंधन सरकार का करीब 4 साल तक टिकना बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। मेलोनी की पार्टी जश्न मनाएगी मेलोनी ने अपनी सरकार के लंबे कार्यकाल को बड़ी सफलता के तौर पर पेश किया है। उनकी पार्टी शुक्रवार शाम दक्षिणी शहर बारी में रैली करने वाली है। मेलोनी भी इस रैली में भाषण देंगी। हालांकि, आलोचकों का कहना है कि मेलोनी सरकार ने लंबे समय तक सत्ता में रहने को ही अपनी उपलब्धि बना लिया है। मोदी ने मेलोनी को दी ‘मेलोडी’ टॉफी दी थी मई 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली के दौरे पर गए थे। इस दौरान उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी का पैकेट गिफ्ट किया था। मेलोनी ने बाद में इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और मोदी को गिफ्ट के लिए धन्यवाद दिया था। मोदी और मेलोनी की साथ की तस्वीरों के बाद सोशल मीडिया पर #Melodi काफी लोकप्रिय हुआ था। खबर अपडेट हो रही है…

Continue reading on the app

  Sports

dhoni pant viral video: धोनी ने किसके पैर छूए! पंत के साथ पार्टी वाला वीडियो वायरल

dhoni-rishabh pant party viral video: महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों क्रिकेटर्स अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि, वीडियो की जगह और इसे कब रिकॉर्ड किया गया, यह कहा नहीं जा सकता है। 

वायरल वीडियो में ऋषभ पंत एक होटल के कमरे में दोस्तों के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। उनके सामने टेबल पर कई तरह के ड्रिंक्स रखे हुए हैं। टेबल पर बीयर के कैन और कॉकटेल भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में पंत काफी रिलैक्स अंदाज में दोस्तों के साथ बातचीत करते दिखते हैं।

इसी दौरान महेंद्र सिंह धोनी भी वीडियो के बैकग्राउंड में नजर आते हैं। पंत उनसे हाथ मिलाते हैं और बातचीत करते हैं। इसके बाद धोनी, पंत को बताते हैं कि वह नीचे जाकर ‘हुक्का’ पीने वाले हैं। धोनी के जाने का वक्त आता है तो वह पंत के पास बैठे एक बुजुर्ग व्यक्ति की तरफ मुड़ते हैं।

धोनी उस बुजुर्ग के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेते हैं और फिर वहां से चले जाते हैं। धोनी का यह अंदाज भी सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में पंत के साथ बैठे बुजुर्ग ने सनग्लासेस पहने हुए हैं।

कौन हैं ये बुजुर्ग व्यक्ति?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नजर आ रहे बुजुर्ग व्यक्ति को कुलजिंदर बहिया बताया जा रहा है। कुलजिंदर बहिया ब्रिटिश-इंडियन बिजनेसमैन हैं और ब्रिटेन की प्रमुख निजी ट्रैवल कंपनियों में शामिल Southall Travel के मालिक और CEO हैं।

कुलजिंदर बहिया का महेंद्र सिंह धोनी के साथ लंबे समय से जुड़ाव बताया जाता है। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा जा चुका है। बहिया अक्सर धोनी के साथ समय बिताते नजर आते हैं।

कुलजिंदर बहिया के बेटे कबीर बहिया भी इस वीडियो में मौजूद बताए जा रहे हैं। कबीर बहिया का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ जोड़ा जाता रहा है। इससे पहले भी कबीर बहिया को क्रिकेट और बॉलीवुड से जुड़े कई बड़े चेहरों के साथ देखा गया है।

कबीर बहिया और धोनी-पंत की मौजूदगी इससे पहले भी चर्चा में आ चुकी है। उन्होंने लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले को भी धोनी और पंत के साथ देखा था। फिलहाल पार्टी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और धोनी-पंत के फैंस इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Fri, 04 Sep 2026 18:20:55 +0530

  Videos
See all

Goonj With Arpita Aarya : CM Yogi on Babur | UP Election 2027 | Akhilesh Yadav | Mathura | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T13:11:01+00:00

नन्हे कान्हा की ये अदाएं… मन मोह लेंगी | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T13:12:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers