Responsive Scrollable Menu

Vivo V80 Lite 5G ग्लोबली लॉन्च: धांसू 10,000mAh बैटरी, 2K डिस्प्ले और 50MP कैमरा से है लैस, जानें कीमत

Vivo V80 Lite 5G को गुरुवार को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च कर दिया गया है। यह कंपनी की V80 सीरीज का पहला स्मार्टफोन है। ग्लोबल लॉन्च से कुछ समय पहले ही यह फोन पाकिस्तान में भी पेश किया गया था, हालांकि वहां मॉडल के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स काफी अलग हैं।

ग्लोबल मॉडल में कंपनी ने 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7300e चिपसेट और 50 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा दिया गया है।

Vivo V80 Lite 5G की कीमत और उपलब्धता
कंपनी ने अभी तक Vivo V80 Lite 5G की कीमत और सटीक सेल डेट का खुलासा नहीं किया है। स्मार्टफोन को तीन RAM और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। इनमें 6GB RAM + 128GB स्टोरेज, 6GB RAM + 256GB स्टोरेज
और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज शामिल है। फोन की बिक्री Vivo Malaysia के ऑनलाइन स्टोर के जरिए होगी। इसे Black, Green और Pink कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।

Vivo V80 Lite 5G के स्पेसिफिकेशन्स
Vivo V80 Lite 5G एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है और यह Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है। फोन में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1,260×2,800 पिक्सल है। डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट, 449ppi पिक्सल डेंसिटी, Q10+ ल्यूमिनसेंट मटेरियल और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट मिलता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक है। फोन को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 + IP69 रेटिंग मिली है।

ये भी पढ़े-ः  Mivi One 5G India Launch: 24 सितंबर को आएगा Mivi का पहला स्मार्टफोन, कैमरा डिजाइन से उठा पर्दा

MediaTek Dimensity 7300e प्रोसेसर
परफॉर्मेंस के लिए फोन में 6nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7300e चिपसेट दिया गया है। इसमें चार एफिशिएंसी कोर 2.0GHz और चार परफॉर्मेंस कोर हैं, जिनकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.5GHz है। फोन में 8GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

50MP डुअल रियर कैमरा
कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo V80 Lite 5G में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का f/1.8 प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का f/2.4 मैक्रो कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का f/2.0 फ्रंट कैमरा मिलता है। टॉप मॉडल में Dual View वीडियो मोड भी दिया गया है।

10,000mAh की बड़ी बैटरी
Vivo V80 Lite 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh बैटरी है। कंपनी ने इसमें 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.4, USB Type-C, GPS, BeiDou, GLONASS, Galileo और QZSS का सपोर्ट मिलता है।

फोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास और जायरोस्कोप जैसे सेंसर भी दिए गए हैं। इसका वजन करीब 224 ग्राम है और डायमेंशन 163.9×76.5×8.59mm है।

Continue reading on the app

'चरित्रवान ही चरित्रवान का सम्मान करेगा', स्वरा भास्कर पर भड़के अनिरुद्धाचार्य, जौहर वाले बयान पर लगाई फटकार

फिल्म 'पद्मावत' के जौहर सीन पर स्वरा भास्कर की टिप्पणी के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस पूरे मुद्दे पर अब मशहूर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज का तीखा बयान सामने आया है. स्वरा पर कड़ा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि रानी पद्मावती जैसी नारियों के त्याग और जौहर के मोल को केवल एक चरित्रवान व्यक्ति ही समझ सकता है, जिसे स्वाभिमान की परख न हो उसके लिए यह समझना नामुमकिन है. इतना ही नहीं, अनिरुद्धाचार्य ने मनुस्मृति और नारी सम्मान के मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी आड़े हाथों लिया.

Continue reading on the app

  Sports

BCCI का Cricket Expansion प्लान: Japan में पहली बार भिड़ेंगे दोनों देश, 75 साल की दोस्ती का ऐतिहासिक क्षण

भारत और जापान के बीच कूटनीतिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर क्रिकेट के मैदान पर एक ऐतिहासिक मुकाबला देखने को मिलेगा। बीसीसीआई ने घोषणा की है कि दोनों देशों की पुरुष क्रिकेट टीमें पहली बार अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में आमने-सामने उतरेंगी। यह एकमात्र बीस ओवर का अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 22 सितंबर को जापान के तोचिगी प्रांत स्थित सानो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान में खेला जाएगा।

बता दें कि यह मुकाबला केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि भारत और जापान के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण और कूटनीतिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने के समारोह का हिस्सा है। दोनों देशों के बीच क्रिकेट का यह पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होने के कारण इसे खास माना जा रहा है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, यह आयोजन खेल के माध्यम से दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क और सहयोग बढ़ाने की व्यापक पहल से जुड़ा है। भारत द्वारा वर्ष 2036 के ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी की महत्वाकांक्षा को ध्यान में रखते हुए इस पहल को खेल सहयोग के नए दौर की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

यह पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची के बीच हुई एक उच्चस्तरीय बैठक के दौरान बने व्यापक सहयोग के विचार से आगे बढ़ी है। इसके तहत भारत और जापान खेल के क्षेत्र में आपसी संपर्क, खिलाड़ियों के आदान-प्रदान और सहयोग को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे। दोनों देशों के बीच खेल आधारित इस कार्यक्रम को “खेल 75” पहल की शुरुआती कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।

बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने इस फैसले को क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताया है। उनके अनुसार, भारतीय और जापानी पुरुष टीमों का जापान में विशेष मुकाबले के लिए एक साथ आना ऐतिहासिक क्षण है। इससे भारतीय टीम को एक नए क्रिकेट क्षेत्र में खेलने का मौका मिलेगा और जापान के साथ-साथ पूर्वी एशिया के अन्य हिस्सों में भी क्रिकेट को नए दर्शकों तक पहुंचाने में मदद मिल सकती है।

देवजीत सैकिया ने कहा कि भारत और जापान के बीच मजबूत और लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। ऐसे में दोनों देशों के कूटनीतिक रिश्तों के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर क्रिकेट का जुड़ना विशेष महत्व रखता है। उन्होंने इस मुकाबले को संभव बनाने में जापान क्रिकेट संघ के प्रयासों की भी सराहना की है।

गौरतलब है कि बीसीसीआई लंबे समय से क्रिकेट के विस्तार को पारंपरिक क्रिकेट देशों तक सीमित न रखने की बात करता रहा है। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट संगठनों में शामिल होने के नाते भारतीय बोर्ड का मानना है कि खेल को नए देशों और नए दर्शकों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी उसकी है। बोर्ड ने संकेत दिया है कि वह आने वाले समय में जापान क्रिकेट संघ के साथ मिलकर वहां क्रिकेट को मजबूत करने के लिए काम करेगा।

जापान क्रिकेट संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नाओकी मियाजी ने भी भारतीय टीम के आगमन को अपने देश के क्रिकेट इतिहास का बड़ा अवसर बताया है। उनके अनुसार, मौजूदा विश्व विजेता भारतीय टीम का जापान आना जापानी क्रिकेट के लिए यादगार क्षण होगा। उन्होंने कहा कि यह मुकाबला स्थानीय लोगों को क्रिकेट को करीब से समझने और इस खेल से जुड़ने का अवसर देगा।

जापान में क्रिकेट अभी उतना लोकप्रिय नहीं है जितना बेसबॉल, फुटबॉल या अन्य खेल हैं, लेकिन वहां इस खेल को विकसित करने की कोशिश लगातार की जा रही है। भारतीय टीम की मौजूदगी से जापान में क्रिकेट को नई पहचान मिलने की उम्मीद है। बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग और क्रिकेट फैंस भी इस मुकाबले को देखने पहुंच सकते हैं।

कुल मिलाकर 22 सितंबर का यह मुकाबला केवल जीत और हार तक सीमित नहीं रहेगा। यह भारत और जापान के बीच 75 वर्षों की साझेदारी, दोस्ती और आपसी सहयोग का प्रतीक भी बनेगा। साथ ही यह क्रिकेट को नए देशों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है और दोनों देशों के खेल संबंधों के लिए एक नई शुरुआत मानी जा रही हैं।
Fri, 04 Sep 2026 19:54:00 +0530

  Videos
See all

Swatantra Bhardwaj detained: Delhi Police की हिरासत में स्वतंत्र भारद्वाज! | CJP Protest | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T15:45:22+00:00

UP Infrastructure: PM मोदी का चौथा संकल्प, UP का 'मेट्रो युग'! | Metro Network | Uttar Pradesh Metro #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T15:39:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers