Responsive Scrollable Menu

ग्वालियर नगर निगम के संपत्तिकर रिकॉर्ड में हेरफेर, फर्जी रसीद से संपत्ति बेचने पर दो अधिकारियों सहित चार पर FIR

ग्वालियर नगर निगम की संपत्तिकर शाखा के रिकॉर्ड में हेरफेर कर फर्जी संपत्तिकर रसीद के आधार पर प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराने के मामले में विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने चार लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। नगर निगम की जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने विक्रेता जयनाराय सिंह, खरीदार  अशोक सिंह , तत्कालीन एआरआई नरेन्द्र कुशवाह और तत्कालीन एपीटीओ महेंद्र शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, पद के दुरुपयोग और आपराधिक षड्यंत्र रचने सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला नगर निगम के वार्ड क्रमांक 30 के टैगोर नगर में रहने वाले सुरेश बनवानी की संपत्ति से जुड़ा है। उन्होंने इसकी शिकायत की थी, शिकायतकर्ता  के मुताबिक उनकी  मूल संपत्तिकर आईडी 1000255876 है। आरोप है कि उनकी संपत्ति के रिकॉर्ड में दूसरी आईडी 1000107294 तैयार कर गलत दस्तावेजों के आधार पर स्वामित्व दर्ज किया गया। शिकायत के बाद नगर निगम ने मामले की जांच शुरू की।

जांच में सामने आया फर्जीवाड़ा 

नगर निगम की जांच में सामने आया कि ई-नगर पालिका की लॉग रिपोर्ट के अनुसार 20 मार्च 2025 को शाम 4:17 बजे से 5:41 बजे के बीच संबंधित आईडी में स्वामी का नाम विजय पुत्र राजाराम पाल से बदलकर जयनारायण पुत्र स्वर्गीय उदय सिंह किया गया। इसी दौरान कॉलोनी का नाम भी जागृति नगर-37 से बदलकर 01 टैगोर नगर-30 किया गया। इसके बाद 28 मार्च 2025 को संपत्ति के निर्मित क्षेत्रफल में भी बदलाव किए जाने की बात जांच में सामने आई।

लॉग रिपोर्ट में अधिकारियों की यूजर आईडी का उल्लेख

रिकॉर्ड में किए गए बदलाव की लॉग रिपोर्ट में तत्कालीन एआरआई एवं कर संग्राहक नरेन्द्र कुशवाह की यूजर आईडी तथा तत्कालीन एपीटीओ महेंद्र शर्मा की ईएनपी 1.0 यूजर आईडी का उल्लेख मिला। नगर निगम ने इस मामले में नरेन्द्र कुशवाह को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। उनका जवाब 31 जुलाई 2026 को प्राप्त हुआ, लेकिन निगम ने उसे संतोषजनक नहीं माना। नगर निगम के अनुसार नरेन्द्र कुशवाह को पूर्व में ही निलंबित किया जा चुका है, जबकि तत्कालीन एपीटीओ महेंद्र शर्मा सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

फर्जी संपत्तिकर रसीद के आधार पर सौदा 

जांच में एक और महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया। जिस संपत्तिकर रसीद के आधार पर 15 मई 2025 को जयनारायण ने संबंधित संपत्ति को अशोक सिंह पुत्र नन्हे सिंह, निवासी यमुना नगर, ग्वालियर को बेचा वह रसीद नगर निगम कार्यालय से जारी ही नहीं हुई थी, यानि वो संपत्तिकर रसीद फर्जी थी। जांच रिपोर्ट के जुड़े दस्तावेज नगर निगम ने पुलिस को सौंप दिए हैं। इनमें मूल संपत्तिकर रसीद, फर्जी संपत्तिकर रसीद, लेजर, रजिस्ट्री, टीसी एवं आर आई की रिपोर्ट तथा ई-नगर पालिका की प्रमाणित लॉग फाइल शामिल हैं।

नगर निगम की जांच के बाद पुलिस कार्रवाई

नगर निगम के कार्यालय अधीक्षक (संपत्तिकर) ने कमिश्नर के निर्देश पर विश्वविद्यालय थाने में आवेदन दिया जिसके आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस रिकॉर्ड में किए गए बदलाव, कथित फर्जी रसीद और संपत्ति के विक्रय से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।

Continue reading on the app

CG Quarterly Exam 2026: 21 सितंबर से कक्षा 1 से 12वीं की तिमाही परीक्षाएं, यहां देखें पूरा शेड्यूल

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग के लोक शिक्षण संचालनालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 1 से 12वीं तक होने वाली तिमाही और अर्धवार्षिक परीक्षाओं की संशोधित समय-सारणी जारी कर दी है।संशोधित समय-सारणी के अनुसार, तिमाही परीक्षा की शुरुआत सोमवार, 21 सितंबर से होगी।

प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में अलग-अलग कक्षाओं के विषयों के अनुसार परीक्षाएं 21 से 26 सितंबर के बीच आयोजित की जाएंगी, जबकि हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्तर पर विषयवार परीक्षाएं 21 से 30 सितंबर तक होगी। प्राथमिक और माध्यमिक स्तर की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रखी गई है। वहीं कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों की परीक्षा दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक होगी।

  • कक्षा पहली से आठवीं के लिए: 21 सितंबर को हिन्दी, 22 सितंबर को गणित और 23 सितंबर को अंग्रेजी की परीक्षा होगी।
  • कक्षा तीसरी से पांचवीं के लिए: 21 से 23 सितंबर तक हिंदी, गणित और अंग्रेजी। 24 सितंबर को पर्यावरण विषय की परीक्षा होगी।
  • कक्षा छठी से आठवीं के लिए: 21-22 सितंबर को हिंदी-गणित, 23 सितंबर को विज्ञान, 24 सितंबर को अंग्रेजी, 25 सितंबर को सामाजिक विज्ञान और 26 सितंबर को संस्कृत की परीक्षा निर्धारित की गई है।
  • कक्षा पहली और दूसरी के लिए: 24 सितंबर के बाद की विषयवार परीक्षा नहीं रखी गई है।
  • कक्षा नौवीं और दसवीं के लिए: कक्षा 9वीं में क्रमशः हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान तथा संस्कृत एवं अन्य तृतीय भाषाओं की परीक्षाएं होंगी। कक्षा 10वीं में पहले दिन गणित, दूसरे दिन हिन्दी, तीसरे दिन अंग्रेजी, चौथे दिन सामाजिक विज्ञान, पांचवें दिन संस्कृत एवं अन्य तृतीय भाषाएं और छठे दिन विज्ञान की परीक्षा होगी।

11वीं और 12वीं में अलग-अलग संकाय एवं विषयों के अनुसार परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें हिन्दी, अंग्रेजी, भौतिक शास्त्र, भूगोल, व्यवसाय अध्ययन, रसायनशास्त्र, लेखाशास्त्र, विज्ञान, जीवविज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र सहित अन्य विषय शामिल हैं। कक्षा 9वीं से 12वीं तक व्यावसायिक विषयों की परीक्षा भी समय-सारणी में शामिल की गई है। इनमें आईटी, ऑर्गेनाइज्ड रिटेल, ऑटोमोबाइल सर्विस टेक्निशियन, हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर, ब्यूटी एंड वेलनेस, टेलीकम्युनिकेशन, बैंकिंग फाइनेंशियल सहित अन्य व्यावसायिक विषय शामिल हैं।
कक्षा 9वीं और 10वीं के व्यावसायिक विषयों की परीक्षा 28 सितंबर 2026 को होगी। कक्षा 11वीं और 12वीं के व्यावसायिक विषयों की परीक्षा 30 सितंबर 2026 को निर्धारित की गई है।

परीक्षा संचालन और जिला स्तरीय समितियों से संबंधित निर्देश यथावत रहेंगे। परीक्षाएं अब संशोधित टाइम-टेबल के अनुसार आयोजित की जाएंगी। तिमाही परीक्षा के बाद दिसंबर में अर्धवार्षिक परीक्षा होंगी। संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक, अर्धवार्षिक परीक्षा 1 दिसंबर 2026 से शुरू होगी। कक्षा 1 से 8वीं तक की परीक्षाएं विषय के अनुसार दिसंबर के पहले सप्ताह में होंगी, जबकि 9वीं से 12वीं की परीक्षाएं 11 दिसंबर 2026 तक चलेंगी।

 

Continue reading on the app

  Sports

आइसबर्ग पार करो और मोहसिन नकवी से सेलेक्शन स्ट्रेटजी सीखो, आइसलैंड क्रिकेट ने उड़ाया पीसीबी चेयरमैन का मजाक

Iceland cricket brutal trolls Mohsin Naqvi: पाकिस्तान क्रिकेट टीम की इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार हार और बीच दौरे से 7 खिलाड़ियों को वापस भेजने के फैसले पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इस निर्णय पर 'आइसलैंड क्रिकेट' ने पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी पर तंज कसा. वहीं, आलोचनाओं से घिरे नकवी ने लंदन में आलोचकों को करारा जवाब देते हुए कहा कि जीवन में कुछ न हासिल करने वाले लोग बयानबाजी कर रहे हैं. Fri, 4 Sep 2026 22:25:21 +0530

  Videos
See all

Kanpur Flood Ground Report: पानी-पानी हुआ इलाका, पांडु नदी ने बढ़ाई मुसीबत! Pandu River Flood #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T19:30:21+00:00

Why the world loved Dolly Parton | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T19:30:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers