बाराबंकी में पांच मरीज मिलने के बाद स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
बाराबंकी, 4 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में स्वाइन फ्लू के पांच मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इनमें एक जेल अधिकारी भी शामिल हैं। सभी संक्रमित मरीजों का इलाज लखनऊ में चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। मामले सामने आने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।
बाराबंकी के डिप्टी सीएमओ डॉ. लव गुप्ता ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि स्वास्थ्य विभाग स्वाइन फ्लू को लेकर पूरी तरह गंभीर है और हर स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा, हम पूरी तरह से तैयार हैं और सभी सीएचसी पर दवाइयां उपलब्ध हैं। जिला अस्पताल में बच्चों के टीकाकरण के लिए भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सभी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और सभी जरूरी एडवाइजरी जारी कर दी गई है।
डॉ. गुप्ता ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, यह सामान्य फ्लू जैसे लक्षण वाला बुखार है जो ठीक हो जाता है। उन्होंने बचाव के उपाय बताते हुए कहा कि लोग भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें, रुमाल और मास्क का इस्तेमाल करें, खास तौर पर जिन लोगों को खांसी या जुकाम हो रहा है, वे विशेष सावधानी बरतें।
उन्होंने जिले में मिले मामलों की जानकारी देते हुए बताया कि बाराबंकी में अभी दो मरीज बिंदौरा और अर्बन बाराबंकी क्षेत्र में मिले हैं, जिनका निरीक्षण किया जा चुका है और उनका उपचार किया जा रहा है। उनकी स्थिति सामान्य है और ज्यादा गंभीर नहीं है, लेकिन उन्हें पूरी निगरानी में रखा गया है।
इसके अलावा दो मरीज हैदरगढ़ और दरियाबाद में मिले हैं, जो लखनऊ में ही रहते थे, उनका भी इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर है। आज एक नया मामला मसौली में सामने आया है, जिसकी टीम जांच कर रही है और उसके आसपास के संपर्क में आए लोगों की भी जांच की जाएगी।
डॉ. गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से भी सभी को एडवाइजरी जारी कर दी गई है। जिला चिकित्सालय और सभी सीएचसी पर स्वाइन फ्लू के लिए अलग से वार्ड की व्यवस्था की जा रही है। जिन लोगों में बुखार, खांसी, जुकाम जैसे सामान्य लक्षण दिख रहे हैं, अगर उनमें स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण मिलते हैं तो उनकी टेस्टिंग और इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
--आईएएनएस
पीआईएम/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वैभव सूर्यवंशी को सचिन जैसा बनाकर मानेगा BCCI! खुद देवजीत सैकिया ने किया खुलासा, बोले- 'हम उसे बहुत सीरियसली ले रहे...'
वैभव सूर्यवंशी... सिर्फ 15 साल की उम्र में इस खिलाड़ी ने हर किसी को अपना फैन बना दिया है. मैदान कोई भी हो, सामने गेंदबाज कोई भी हो, लेकिन ये खिलाड़ी विस्फोटक बल्लेबाजी करके अपनी टीम के लिए मैच विनर साबित होता है. आईपीएल 2026 में तहलका मचाने वाले वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर चुके हैं. मौजूदा समय में वह दलीप ट्रॉफी 2026 में खेल रहे हैं, जिसमें सेमीफाइनल मैच में भी उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की. अब गुरुवार को मुंबई में BCCI हेडक्वार्टर में हुई अहम रिव्यू मीटिंग में बिहार के इस होनहार खिलाड़ी के भविष्य पर भी चर्चा हुई. इसके बाद बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने वैभव को लेकर चल रही प्लानिंग के बारे में बताया.
'सचिन तेंदुलकर तरह योगदान दें वैभव सूर्यवंशी'
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बीसीसीआई काफी सचेत है. गुरुवार को मुंबई में BCCI हेडक्वार्टर में हुई अहम रिव्यू मीटिंग में बिहार के इस होनहार खिलाड़ी के भविष्य पर भी चर्चा हुई, जिसके बाद बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने इसपर प्रतिक्रिया दी है.
BCCI हेडक्वार्टर में हुई अहम रिव्यू मीटिंग के बाद BCCI सेक्रेटरी सैकिया ने पत्रकारों से कहा, "हम चाहते हैं कि वैभव सूर्यवंशी या उनके जैसे कद का कोई भी खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर की तरह देश के लिए खेले और योगदान दे या उन खिलाड़ियों की तरह बने जो पहले लेजेंड बन चुके हैं. इसलिए हम वैभव को बहुत सीरियसली ले रहे हैं. उनके इंटरनेशनल करियर में हर कदम और हर पहलू पर नजर रखी जा रही है. BCCI उनके भविष्य पर बहुत बारीकी से नजर रख रहा है."
4⃣,6⃣,4⃣,4⃣, ????
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 1, 2026
Vaibhav Sooryavanshi ???? Yash Thakur battle part 2⃣ ????#DuleepTrophy | #CZvEZ
Scorecard ▶️ https://t.co/kyExeix2VY pic.twitter.com/wX8L5AHdTB
वैभव सूर्यवंशी को लेकर बरती जा रही है सावधानी
देवजीत सैकिया ने यह भी कहा कि BCCI उन्हें बड़े असाइनमेंट के लिए जल्दबाजी में आगे बढ़ाने की गलती नहीं करेगा और इस बाएं हाथ के बल्लेबाज की तरक्की को एक-एक कदम करके आगे बढ़ाएगा. सेक्रेटरी ने यह भी बताया कि BCCI का 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' भविष्य को ध्यान में रखते हुए सूर्यवंशी की उम्र के ही लगभग 15 खिलाड़ियों पर नजर रख रहा है.
सैकिया ने आगे कहा,"हम बहुत सावधान हैं कि वह हर कदम सही उठाएं ताकि ऐसा न हो कि वह सिर्फ एक सीरीज या एक साल के लिए ही चर्चा में रहें. हम सभी खिलाड़ियों पर नजर रख रहे हैं, सिर्फ वैभव ही नहीं, बल्कि हमारे टारगेट ग्रुप में लगभग 10-15 खिलाड़ी शामिल हैं. हमारे COE हेड, VVS लक्ष्मण लगातार उन पर नजर रख रहे हैं और उनके फ्यूचर, ट्रेनिंग और स्किल डेवलपमेंट में गहरी दिलचस्पी ले रहे हैं."
वैभव सूर्यवंशी करते हैं रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन
इंग्लैंड में अपने T20I डेब्यू में तीन पारियों में 14, 13 और 15 रन बनाने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे में भारत की 3-0 से जीत के दौरान 'प्लेयर ऑफ़ द सीरीज' का अवॉर्ड जीता. बाद में, श्रीलंका में इंडिया A की ट्राई-नेशन सीरीज जीत के दौरान उन्होंने लिस्ट A क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाकर शानदार प्रदर्शन किया.
घरेलू सीजन की शुरुआत करने वाली दिलीप ट्रॉफी में सूर्यवंशी को ईस्ट जोन का उप-कप्तान भी बनाया गया. जहां, सेमीफाइनल मैच में सेंट्रल जोन के खिलाफ उन्होंने पहली पारी में 92 और दूसरी पारी में 40 रन बनाए और अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. इतना ही नहीं वैभव अर्धशतक लगाते ही दलीप ट्रॉफी में फिफ्टी लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गए हैं. बताते चलें, वैभव सूर्यवंशी अब अगली बार दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मैच में खेलते नजर आएंगे, जहां उनका सामना तिलक वर्मा की कप्तानी वाली साउथ जोन की टीम से होगा.
ये भी पढ़ें: स्मृति मंधाना ने जिसका रिकॉर्ड तोड़ा, उसी ने बधाई देते हुए की जमकर तारीफ, बोलीं- 'मैंने तुम्हे एक युवा खिलाड़ी से...'
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation







