Responsive Scrollable Menu

वैभव सूर्यवंशी को सचिन जैसा बनाकर मानेगा BCCI! खुद देवजीत सैकिया ने किया खुलासा, बोले- 'हम उसे बहुत सीरियसली ले रहे...'

वैभव सूर्यवंशी... सिर्फ 15 साल की उम्र में इस खिलाड़ी ने हर किसी को अपना फैन बना दिया है. मैदान कोई भी हो, सामने गेंदबाज कोई भी हो, लेकिन ये खिलाड़ी विस्फोटक बल्लेबाजी करके अपनी टीम के लिए मैच विनर साबित होता है. आईपीएल 2026 में तहलका मचाने वाले वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर चुके हैं. मौजूदा समय में वह दलीप ट्रॉफी 2026 में खेल रहे हैं, जिसमें सेमीफाइनल मैच में भी उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की. अब गुरुवार को मुंबई में BCCI हेडक्वार्टर में हुई अहम रिव्यू मीटिंग में बिहार के इस होनहार खिलाड़ी के भविष्य पर भी चर्चा हुई. इसके बाद बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने वैभव को लेकर चल रही प्लानिंग के बारे में बताया.

'सचिन तेंदुलकर तरह योगदान दें वैभव सूर्यवंशी'

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बीसीसीआई काफी सचेत है. गुरुवार को मुंबई में BCCI हेडक्वार्टर में हुई अहम रिव्यू मीटिंग में बिहार के इस होनहार खिलाड़ी के भविष्य पर भी चर्चा हुई, जिसके बाद बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने इसपर प्रतिक्रिया दी है.

BCCI हेडक्वार्टर में हुई अहम रिव्यू मीटिंग के बाद BCCI सेक्रेटरी सैकिया ने पत्रकारों से कहा, "हम चाहते हैं कि वैभव सूर्यवंशी या उनके जैसे कद का कोई भी खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर की तरह देश के लिए खेले और योगदान दे या उन खिलाड़ियों की तरह बने जो पहले लेजेंड बन चुके हैं. इसलिए हम वैभव को बहुत सीरियसली ले रहे हैं. उनके इंटरनेशनल करियर में हर कदम और हर पहलू पर नजर रखी जा रही है. BCCI उनके भविष्य पर बहुत बारीकी से नजर रख रहा है."

 वैभव सूर्यवंशी को लेकर बरती जा रही है सावधानी

देवजीत सैकिया ने यह भी कहा कि BCCI उन्हें बड़े असाइनमेंट के लिए जल्दबाजी में आगे बढ़ाने की गलती नहीं करेगा और इस बाएं हाथ के बल्लेबाज की तरक्की को एक-एक कदम करके आगे बढ़ाएगा. सेक्रेटरी ने यह भी बताया कि BCCI का 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' भविष्य को ध्यान में रखते हुए सूर्यवंशी की उम्र के ही लगभग 15 खिलाड़ियों पर नजर रख रहा है.

सैकिया ने आगे कहा,"हम बहुत सावधान हैं कि वह हर कदम सही उठाएं ताकि ऐसा न हो कि वह सिर्फ एक सीरीज या एक साल के लिए ही चर्चा में रहें. हम सभी खिलाड़ियों पर नजर रख रहे हैं, सिर्फ वैभव ही नहीं, बल्कि हमारे टारगेट ग्रुप में लगभग 10-15 खिलाड़ी शामिल हैं. हमारे COE हेड, VVS लक्ष्मण लगातार उन पर नजर रख रहे हैं और उनके फ्यूचर, ट्रेनिंग और स्किल डेवलपमेंट में गहरी दिलचस्पी ले रहे हैं."

वैभव सूर्यवंशी करते हैं रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन

इंग्लैंड में अपने T20I डेब्यू में तीन पारियों में 14, 13 और 15 रन बनाने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे में भारत की 3-0 से जीत के दौरान 'प्लेयर ऑफ़ द सीरीज' का अवॉर्ड जीता. बाद में, श्रीलंका में इंडिया A की ट्राई-नेशन सीरीज जीत के दौरान उन्होंने लिस्ट A क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाकर शानदार प्रदर्शन किया.

घरेलू सीजन की शुरुआत करने वाली दिलीप ट्रॉफी में सूर्यवंशी को ईस्ट जोन का उप-कप्तान भी बनाया गया. जहां, सेमीफाइनल मैच में सेंट्रल जोन के खिलाफ उन्होंने पहली पारी में 92 और दूसरी पारी में 40 रन बनाए और अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. इतना ही नहीं वैभव अर्धशतक लगाते ही दलीप ट्रॉफी में फिफ्टी लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गए हैं. बताते चलें, वैभव सूर्यवंशी अब अगली बार दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मैच में खेलते नजर आएंगे, जहां उनका सामना तिलक वर्मा की कप्तानी वाली साउथ जोन की टीम से होगा.

ये भी पढ़ें: स्मृति मंधाना ने जिसका रिकॉर्ड तोड़ा, उसी ने बधाई देते हुए की जमकर तारीफ, बोलीं- 'मैंने तुम्हे एक युवा खिलाड़ी से...'

Continue reading on the app

स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टरों का प्रतिनिधिमंडल जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री से मिलेगा

श्रीनगर, 4 सितंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर भर के इंटर्न डॉक्टरों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मिलकर इंटर्नशिप स्टाइपेंड में संशोधन की अपनी लंबे समय से लंबित मांग पर चर्चा करेगा।

इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एआईएमएसए) के नेता डॉ. तसदुक कर रहे हैं। इनके साथ संयुक्त सचिव डॉ. आकिब, डॉ. शाहनवाज़, डॉ. तनिष मनसोत्रा ​​और डॉ. फराज भी मुख्यमंत्री से मिलेंगे। इंटर्न अपने स्टाइपेंड में तुरंत संशोधन की मांग कर रहे हैं और उनका कहना है कि जब तक स्टाइपेंड बढ़ाने को औपचारिक रूप से मंजूरी नहीं मिल जाती और लिखित सरकारी आदेश जारी नहीं हो जाता, तब तक उनका शांतिपूर्ण विरोध जारी रहेगा।

एआईएमएसए के राज्य प्रभारी डॉ. मोहम्मद मोमिन खान ने बताया कि उन्हें कल (गुरुवार) रात सरकारी अधिकारियों का फोन आया था, जिसमें बातचीत के लिए इंटर्न डॉक्टरों का प्रतिनिधिमंडल भेजने का अनुरोध किया गया था। डॉ. खान ने कहा, कल रात मुझे सरकार की ओर से फ़ोन आया था जिसमें बातचीत के लिए इंटर्न प्रतिनिधिमंडल भेजने का अनुरोध किया गया था। हम इस पहल का स्वागत करते हैं और उम्मीद करते हैं कि सरकार स्टाइपेंड के लंबे समय से लंबित मुद्दे पर ठोस फ़ैसला लेगी।

उन्होंने कहा कि इंटर्न सरकार के सामने अपनी चिंताएं और मांगें मजबूती से रखेंगे और जल्द से जल्द ठोस समाधान की मांग करेंगे। डॉ. खान ने दोहराया कि मांग पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा और विरोध तभी वापस लिया जाएगा जब स्टाइपेंड बढ़ाने को औपचारिक मंज़ूरी मिल जाएगी और लिखित सरकारी आदेश जारी हो जाएगा। उम्मीद है कि प्रतिनिधिमंडल पूरे जम्मू-कश्मीर के इंटर्न डॉक्टरों की चिंताओं को मजबूती से रखेगा और सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग करेगा।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स के मेडिकल इंटर्न ने सोमवार को मासिक वजीफे (स्टाइपेंड) में बढ़ोतरी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की थी। इंटर्न अपने स्टाइपेंड को मौजूदा 12,300 से बढ़ाकर 30,000 रुपए करने की मांग कर रहे हैं। उनका तर्क है कि महंगाई और काम के भारी बोझ के बावजूद यह राशि लगभग छह साल से नहीं बढ़ाई गई है। विरोध कर रहे इंटर्न का कहना है कि दूसरे राज्यों की तुलना में जम्मू-कश्मीर में स्टाइपेंड सबसे कम है। यह हड़ताल पूरे केंद्र शासित प्रदेश में हो रही है, जिसमें एसकेआईएमएस बेमिना, जीएमसी जम्मू, जीएमसी अनंतनाग और जीएमसी बारामूला के इंटर्न भी शामिल हुए हैं।

--आईएएनएस

ओपी/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

जिसे बचपन से अपना आदर्श माना, आज उसी का रिकॉर्ड तोड़ दिया! मिताली राज से आगे निकलीं स्मृति मंधाना

Smriti Mandhana Women T20 Asia Cup: महिला एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ मुकाबले में स्मृति मंधाना ने पूरे विश्व क्रिकेट को हैरान कर दिया. बाएं हाथ की इस आक्रामक बल्लेबाज ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर इंटरनेशनल महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. मैच के बाद उन्होंने एक बड़ी अच्छी बात भी कही. Fri, 4 Sep 2026 15:01:39 +0530

  Videos
See all

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर CM योगी ने की पूजा अर्चना #krishnajanmashtami #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T09:34:56+00:00

Breaking News: Sonia Gandhi की किताब Harper Collins India पब्लिश करेगा | Congress | BJP | News18 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T09:33:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers