Responsive Scrollable Menu

चलती स्लीपर बस अचानक पलटी, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, रतलाम-इंदौर फोरलेन पर हादसा

रतलाम-इंदौर फोरलेन पर गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे बड़ा हादसा हो गया। सातरुंडा के पास रत्तागिरी चौराहे से पहले एक स्लीपर बस अचानक पलट गई। हादसे के समय बारिश हो रही थी।

बस के पलटते ही अंदर बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही बिलपांक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू कराया।

बारिश और सड़क के कर्व के कारण हादसा होने की आशंका

शुरुआती जानकारी के अनुसार जिस जगह बस पलटी, वहां सड़क पर कर्व टर्न है। हादसे के समय बारिश भी हो रही थी। आशंका है कि तेज गति में बस मोड़ पर अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई।

हालांकि पुलिस ने हादसे का अंतिम कारण अभी स्पष्ट नहीं किया है। बताया गया है कि इस जगह पर पहले भी सड़क हादसे हो चुके हैं, इसलिए कर्व वाले हिस्से को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। दुर्घटना के सही कारण का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

3-4 एंबुलेंस से घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया

हादसे की सूचना मिलते ही बिलपांक थाना प्रभारी अयूब खान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। रतलाम और बदनावर से 3-4 एंबुलेंस मौके पर बुलाई गईं। इनमें घायलों और जरूरतमंद यात्रियों को रात करीब 2 से ढाई बजे के बीच रतलाम मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

पुलिस के अनुसार किसी यात्री की हालत गंभीर नहीं है। हालांकि कुछ यात्रियों को फ्रैक्चर और अन्य चोटें आई हैं। राहत की बात रही कि हादसे में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।

क्रेन से बस को सीधा कराया

घायलों को अस्पताल भेजने के बाद पुलिस ने पलटी हुई बस को हटाने की कार्रवाई शुरू की। क्रेन की मदद से बस को सीधा कराया गया। रतलाम के पुलिस अधिकारी भी रात में घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू की स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस बल सुबह करीब 4:30 बजे तक मौके पर मौजूद रहा। हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर भी सावधानी के साथ आवाजाही कराई गई। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

 

Continue reading on the app

मुंबई से खत्म होगा धारावी की झुग्गियों का नामो निशान! कब तक बदलेगी शहर की तस्वीर?

महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि अगले 10 साल में मुंबई को स्लम मुक्त बनाया जा सकता है। धारावी पुनर्विकास के तहत 2029 की शुरुआत तक 10 हजार घर तैयार करने का लक्ष्य भी बताया।

Continue reading on the app

  Sports

फाइनल में साउथ अफ्रीका, 20 साल के बल्लेबाज ने जड़ा तूफानी शतक, एक ओवर में बदल गया सबकुछ

turning point: दक्षिण अफ्रीका ने विंडहोक में खेले गए ट्राई-नेशन टी20 सीरीज़ के रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को 11 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया. युवा ओपनर लुआन-ड्रै प्रिटोरियस के करियर के पहले शतक और कॉनर एस्टरहुइजन के साथ उनकी 156 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने 228/4 का विशाल स्कोर बनाया.जवाब में नामीबिया की टीम 217 रन से ही बना सकी. फाइनल में दक्षिण अफ्रीका का सामना जिम्बाब्वे से होगा. Fri, 4 Sep 2026 23:00:37 +0530

  Videos
See all

Doctor Anita Mishra: दक्षिण भारत की बहू ने जीता गोंडा का दिल, अब अवधी में समझती हैं मरीजों की बीमारी #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T22:00:26+00:00

Lindsay Clancy trial collapses - judge declares mistrial as jurors fail to reach verdict | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T21:49:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers