Responsive Scrollable Menu

दमोह में भारी बारिश से दो मंजिला जर्जर मकान गिरा, आधा दर्जन परिवारों का सामान मलबे में दबा

दमोह जिले में बीते एक सप्ताह से लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब सामने आने लगा है। दरअसल हटा शहर में सुबह एक पुराना दो मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर गया। जिस समय मकान पूरी तरह ढहा, उस समय उसके अंदर कोई मौजूद नहीं था। इससे जनहानि नहीं हुई, लेकिन मकान में रहने वाले करीब आधा दर्जन परिवारों का घरेलू सामान मलबे में दब गया।

यह मकान हटा के राय चौराहे के पास मनोज यादव का बताया गया है। पुराने और सामान्य मकान होने के कारण इसमें कम किराए पर गरीब तबके के परिवार रहते थे। लगातार बारिश के चलते मकान कमजोर पड़ गया और आखिरकार पूरी तरह ढह गया।

सुबह होते-होते पूरी इमारत ढह गई

वहीं जानकारी के मुताबिक लगातार हो रही बारिश के कारण मकान पानी का दबाव नहीं झेल पाया। देर रात सबसे पहले मकान का एक हिस्सा गिरा। इसके बाद वहां रह रहे लोगों को अंदेशा हो गया कि पूरी इमारत कभी भी गिर सकती है। किरायेदारों ने सतर्कता दिखाते हुए रात में ही मकान खाली कर दिया। सुबह होते-होते पूरा दो मंजिला मकान गिर गया। लोगों के पहले ही बाहर निकल जाने से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि मकान में रहने वाले परिवारों का घरेलू सामान बाहर नहीं निकाला जा सका। मकान गिरने के बाद बर्तन, कपड़े, फर्नीचर और दूसरी गृहस्थी की सामग्री मलबे में दब गई। पीड़ित परिवारों ने बताया कि उनका सामान खराब हो गया है। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। इसके बाद नगर पालिका की टीम और अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया।

नगर पालिका ने कहा – जर्जर मकानों का फिर से होगा सर्वे

दरअसल मकान गिरने के बाद नगर पालिका हटा के अधिकारी मौके पर पहुंचे। नगर पालिका के सीएमओ राजेंद्र खरे ने बताया कि शहर में पहले भी जर्जर भवनों को गिराने की कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इस मकान के जर्जर होने की जानकारी नगर पालिका के पास नहीं थी, इसलिए इसे पहले नहीं गिराया गया। घटना के बाद अब शहर में दोबारा जर्जर मकानों का सर्वे कराया जाएगा। सीएमओ के मुताबिक सर्वे के जरिए ऐसे भवनों की पहचान की जाएगी, जो जर्जर स्थिति में हैं, ताकि आगे इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए जरूरी कार्रवाई की जा सके।

दिनेश अग्रवाल, दमोह

Continue reading on the app

नशे के विरुद्ध उज्जैन पुलिस की कार्रवाई, 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 65 लीटर अवैध शराब जब्त

अवैध शराब और मादक पदार्थों के विरुद्ध उज्जैन पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में अब शहर के दो थाना क्षेत्र की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लीटर अवैध शराब के साथ आरोपियों को पकड़ा है। एक जगह आदतन अपराधियों और दूसरी जगह गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है।

अवैध शराब जब्त किए जाने का पहला मामला उज्जैन के तराना थाना क्षेत्र में देखने को मिला है। वही दूसरा मामला जीवाजीगंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने यहां से 3 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए इनके पास से 65 लीटर अवैध शराब जब्त की है। इनमें से एक आदतन अपराधी है और उसमें खिलाफ पहले से मामले दर्ज हैं।

तराना में आदतन आरोपी धराया

पहला मामला तराना थाना क्षेत्र का है। यहां गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 32 साल के अनिस को गिरफ्तार किया है। इसके पास से हाथ भट्टी की कच्ची अवैध जहरीली शराब बरामद की गई है। आबकारी अधिनियम की धारा 49 ए के तहत इसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे तराना उप जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक अनिस पर पहले से मारपीट के 6 मामले दर्ज हैं।

जीवाजीगंज पुलिस ने पकड़े 2 आरोपी

अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चल रही इस कार्रवाई के दौरान जीवाजीगंज थाना पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है। इनमें से 28 वर्षीय जमनालाल के पास से 5 लीटर की हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की। वहीं आगर रोड स्थित शिवांश सिटी में रहने वाले 22 वर्षीय कृष्णा के पास से 338 क्वार्टर अवैध देसी शराब जब्त की गई। इसकी कीमत 30 हजार 420 रुपए बताई जा रही है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार किया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

फाइनल में साउथ अफ्रीका, 20 साल के बल्लेबाज ने जड़ा तूफानी शतक, एक ओवर में बदल गया सबकुछ

turning point: दक्षिण अफ्रीका ने विंडहोक में खेले गए ट्राई-नेशन टी20 सीरीज़ के रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को 11 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया. युवा ओपनर लुआन-ड्रै प्रिटोरियस के करियर के पहले शतक और कॉनर एस्टरहुइजन के साथ उनकी 156 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने 228/4 का विशाल स्कोर बनाया.जवाब में नामीबिया की टीम 217 रन से ही बना सकी. फाइनल में दक्षिण अफ्रीका का सामना जिम्बाब्वे से होगा. Fri, 4 Sep 2026 23:00:37 +0530

  Videos
See all

Lindsay Clancy murder trial declared a 'mistrial' - what happens next? #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T20:08:02+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat: Hanuman Ansh की सीट नं 9 के पीछे की थ्योरी क्या? | Neem Karoli #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T20:05:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers