EMRS Tier-II Result 2026 OUT: टीचिंग-नॉन टीचिंग परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
EMRS Tier-II Result 2026: एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) में टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आयोजित टीयर-2 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने 22 से 25 मार्च 2026 के बीच हुई टीयर-2 परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को परिणाम देखने के लिए EMRS की आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाना होगा। लॉगिन के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।
ऐसे चेक करें EMRS Tier-II Result 2026
उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले EMRS की आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए Result सेक्शन में जाएं।
- अब EMRS Teaching/Non Teaching Tier-II Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
- सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
7267 पदों पर होनी है भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिए EMRS में कुल 7267 पदों को भरा जाना है। इनमें टीचिंग के साथ-साथ विभिन्न नॉन-टीचिंग पद भी शामिल हैं।
पद कुल रिक्तियां
प्रिंसिपल 225
TGT 3962
PGT 1460
स्टाफ नर्स 550
हॉस्टल वार्डन 635
अकाउंटेंट 61
JSA 228
लैब अटेंडेंट 146
कुल 7267
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद जरूर जांचें ये जानकारी
रिजल्ट स्क्रीन पर आने के बाद उम्मीदवारों को उसमें दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से देख लेना चाहिए। खासतौर पर नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक और अन्य जरूरी विवरण की जांच करें।
अगर रिजल्ट में किसी तरह की गलती नजर आती है या भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण अपडेट जानना है, तो उम्मीदवारों को EMRS की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस और निर्देशों को जरूर देखना चाहिए।
नोट: भर्ती के अगले चरण, दस्तावेज सत्यापन, चयन प्रक्रिया या अन्य जरूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जारी संबंधित नोटिफिकेशन को ही अंतिम आधार मानें।
1975 में 'शोले' से पहले 3 दिन तरसे थिएटर, चौथे दिन से ब्लैक में बिके टिकट, थिएटर में बजता था श्याम भजन
साल 1975 भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक मील का पत्थर माना जाता है. यह वही दौर था जब अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की 'शोले' ने थिएटर्स में तहलका मचाया था, 'दीवार' के दमदार डायलॉग्स गूंज रहे थे. 'जय संतोषी मां' ने आस्था की नई मिसाल कायम की थी और 'चुपके चुपके' जैसी कॉमेडी फिल्में दर्शकों का दिल जीत रही थीं. इसी ब्लॉकबस्टर साल में एक ऐसी भी बेहद कम बजट वाली फिल्म रिलीज हुई थी, जिसने शुरुआती तीन दिनों तक खाली पड़े सिनेमाघरों को अचानक खचाखच भर दिया और चौथे दिन से जिसके टिकट ब्लैक में बिकने लगे थे. जानते हैं वो फिल्म कौन सी है?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18






