Responsive Scrollable Menu

WhatsApp ने एक महीने में भारत के 53 लाख से ज्यादा अकाउंट किए बैन, इसलिए हुआ ऐक्शन

WhatsApp ने जुलाई 2026 में भारत से जुड़े 53.64 लाख अकाउंट्स को बैन किया, जिनमें 17.90 लाख अकाउंट्स को यूजर शिकायत से पहले ही ब्लॉक कर दिया गया। कंपनी को महीनेभर में भारतीय यूजर्स से 19,112 शिकायतें भी मिलीं।

Continue reading on the app

एडोब ने अनिल चक्रवर्ती को नया सीईओ नियुक्त किया, शांतनु नारायण संभालेगें एग्जीक्यूटिव चेयरमैन का पद

नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। सॉफ्टवेयर कंपनी एडोब ने अपने नए प्रेसिडेंट और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में अनिल चक्रवर्ती को नियुक्त करने का ऐलान किया है। वे शांतनु नारायण की जगह लेंगे।

वर्तमान में अनिल चक्रवर्ती एडोब के कस्टमर एक्सपीरियंस ऑर्केस्ट्रेशन बिजनेस और वर्ल्डवाइड फील्ड ऑपरेशंस के प्रेसिडेंट हैं। वे 1 दिसंबर 2026 से निदेशक मंडल में भी शामिल होंगे।

वहीं शांतनु नारायण अब एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में जाएंगे। वे चक्रवर्ती के साथ मिलकर काम करेंगे ताकि ट्रांजिशन सुचारू रूप से हो सके और एडोब के ट्रांसफॉर्मेशन को सपोर्ट मिल सके।

इस नियुक्ति पर शांतनु नारायण ने कहा, एडोब के सामने असीम संभावनाएं हैं, क्योंकि हमारा नए मार्केट कैटेगरी और वर्ल्ड-क्लास प्रोडक्ट बनाने का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। अनिल एक अनुभवी ट्रांसफॉर्मेशनल लीडर हैं जो मूल्यों, ईमानदारी और बिजनेस की गहरी समझ के साथ नेतृत्व करते हैं। उनका व्यापक ग्राहकों के लिए कैटेगरी-डिफाइनिंग प्रोडक्ट बनाने का सिद्ध रिकॉर्ड रहा है।

उन्होंने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि एआई के इस युग में एडोब की ग्रोथ के लिए अनिल ही सही व्यक्ति हैं। मैं एग्जीक्यूटिव चेयर के रूप में उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।

नए सीईओ अनिल चक्रवर्ती ने कहा कि वे क्रिएटिविटी, प्रोडक्टिविटी और कस्टमर एक्सपीरियंस के लिए एजेंटिक सॉफ्टवेयर के अगले युग में एडोब के नेतृत्व को बढ़ाने के लिए उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा, एडोब का इतिहास भविष्य को बनाने का रहा है, न सिर्फ अपनी टेक्नोलॉजी के जरिए बल्कि अपने लोगों और ग्राहकों के प्रति प्रतिबद्धता के जरिए भी। शांतनु के असाधारण नेतृत्व में बीते दशकों में एडोब के बिजनेस मॉडल में बदलाव आया है, जिससे हम ग्रोथ के अगले अध्याय के लिए अच्छी स्थिति में हैं।

बता दें कि अनिल चक्रवर्ती जनवरी 2020 में एडोब से जुड़े थे। तब वे एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और डिजिटल एक्सपीरियंस बिजनेस के जनरल मैनेजर बने थे। सितंबर 2020 में उन्हें वर्ल्डवाइड फील्ड ऑपरेशंस की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई। दिसंबर 2021 में उन्हें डिजिटल एक्सपीरियंस और वर्ल्डवाइड फील्ड ऑपरेशंस का प्रेसिडेंट बनाया गया।

इससे पहले अनिल चक्रवर्ती चार साल तक इनफॉर्मैटिका में सीईओ के रूप में काम कर चुके हैं, जो एंटरप्राइज क्लाउड डेटा मैनेजमेंट की एक बड़ी कंपनी है।

--आईएएनएस

वीकेयू/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

टाइगर जिंदा है... 4 ओवर में 4 विकेट और 18 डॉट, भुवनेश्वर कुमार को टीम इंडिया में आने से कोई नहीं रोक सकता

Bhuvneshwar Kumar भारत के लिए 2022 में आखिरी मैच खेलने वाले भुवनेश्वर कुमार को वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय टीम में सिलेक्ट करने की मांग तेज हो रही है. आईपीएल में आरसीबी को लगातार दो बार चैंपियन बनाने के बाद अब यह अनुभवी पेसर यूपी टी20 लीग में लखनऊ फालकन्स के लिए अपने गेंदबाजी से आग लगा रहे हैं. Fri, 4 Sep 2026 11:43:25 +0530

  Videos
See all

BCCI Meeting | Rohit Sharma: रोहित के भविष्य पर BCCI का बड़ा बयान! #rohitsharma #bcci #cricket #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T05:28:01+00:00

Nepal Flood Latest News : नेपाल बाढ़ में तबाही का खौफनाक मंजर चौंका देगा! #nepalflood #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T05:30:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers