Responsive Scrollable Menu

स्मृति मंधाना ने जिसका रिकॉर्ड तोड़ा, उसी ने बधाई देते हुए की जमकर तारीफ, बोलीं- 'मैंने तुम्हे एक युवा खिलाड़ी से...'

Smriti Mandhana: भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने महिला एशिया कप 2026 में हांगकांग के खिलाफ खेले गए मैच में 124 रनों की धाकड़ पारी खेली और इसी के साथ इतिहास रच दिया. वह महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. उन्होंने इस मामले में मिताली राज को पीछे छोड़ दिया. इसके बाद अब मिताली राज ने भी स्मृति मंधाना के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है और उन्हें इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने के लिए बधाई दी है.

स्मृति मंधाना के लिए मिताली राज ने किया पोस्ट

स्मृति मंधाना पूर्व भारतीय क्रिकेटर मिताली राज को ही पीछे छोड़कर महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बनी हैं. हमवतन साथी द्वारा रिकॉर्ड तोड़ने पर मिताली राज ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए शुभकामनाएं दी हैं.

मिताली राज ने पोस्ट करते हुए लिखा- बहुत-बहुत बधाई, स्मृति. मैंने तुम्हे एक युवा खिलाड़ी से भारत की बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक बनते हुए देखा है. तमने मेरा रिकॉर्ड तोड़ते और इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बनते हुए देखना मेरे लिए सचमुच गर्व का पल है. उम्मीद है कि आप आगे भी ऐसे ही ढेर सारे रन बनाएंगी और नए मुकाम हासिल करेंगी. ऐसे ही आगे बढ़ती रहें!

हांगकांग के खिलाफ स्मृति मंधाना ने खेली 124 रन की पारी

महिला एशिया कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना दूसरा मैच हांगकांग के साथ खेला. इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने कमाल की बल्लेबाजी की. एक छोर से नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे, लेकिन स्मृति डटी रहीं. पहले तो उन्होंने 57 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया और फिर वह 64 गेंदों पर 124 रन बनाकर पवेलियन लौटीं. उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके और 7 छक्के लगाए. इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 193.75 का रहा.

स्मृति मंधाना बनीं नंबर-1 बल्लेबाज

हांगकांग के खिलाफ खेले गए मैच में विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाली स्मृति मंधाना ने इतिहास रचा और वह महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली क्रिकेटर बन गई हैं. वह सबसे तेजी से 10,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने सिर्फ 281 पारियों में यह मुकाम हासिल किया. इस मामले में उन्होंने अपनी हमवतन पूर्व साथी खिलाड़ी मिताली राज को पीछे छोड़ा है.

इतना ही नहीं मंधाना क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला भी हैं. इसी के साथ मंधाना ने मिताली राज के 10,868 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट:-

10880 – स्मृति मंधाना

10868 – मिताली राज

10740 – सूज़ी बेट्स

10273 – शार्लेट एडवर्ड्स

10007 – स्टेफनी टेलर

ये भी पढ़ें: एशिया कप में बैक टू बैक मैच जीतकर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई, यहां जानें अंक तालिका का पूरा हाल

Continue reading on the app

हो गया चमत्कार! नेपाल में तबाही के 9 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकाले गए दो लोग

Nepal Flash Flood: नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन के बीच राहत की एक बड़ी खबर सामने आई है. 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ के बाद सुरंग में फंसे दो हाइड्रोपावर कर्मचारियों को आखिरकार 9 दिन बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. लंबे समय तक मलबे और अंधेरे के बीच जिंदगी की जंग लड़ रहे इन दोनों कर्मचारियों के जिंदा बचने की खबर ने रेस्क्यू टीम और उनके परिवारों को बड़ी राहत दी है.

रेस्क्यू किए गए कर्मचारियों की पहचान संजय साह और कविर महर्जन के रूप में हुई है. दोनों त्रिशूली-3 'A' हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट से जुड़े हुए थे और बाढ़ के बाद सुरंग के अंदर फंस गए थे.

कौन हैं बचाए गए दोनों कर्मचारी?

संजय साह नेपाल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी यानी NEA में मैकेनिकल फोरमैन के पद पर कार्यरत हैं. वहीं कविर महर्जन त्रिशूली-3 'A' हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में सुपरवाइजर के तौर पर काम करते हैं.

बाढ़ के बाद सुरंग मलबे से पूरी तरह प्रभावित हो गई थी. ऐसे में दोनों कर्मचारियों तक पहुंचना बचाव दल के लिए बड़ी चुनौती बन गया था. लगातार प्रयासों और तकनीकी मदद के बाद आखिरकार रेस्क्यू टीम ने उन्हें बाहर निकालने में सफलता हासिल की.

पहले एक कर्मचारी निकला, फिर दूसरे की भी बची जान

न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक नेपाल के ऊर्जा मंत्री बिराज भक्त श्रेष्ठ ने त्रिशूली-3A की सुरंग से एक व्यक्ति को सुरक्षित निकाले जाने की पुष्टि की. इसके कुछ ही समय बाद दूसरे कर्मचारी को भी बचा लिया गया.

नेपाल के गृह मंत्री सूदन गुरुंग ने भी एक बयान में दूसरे व्यक्ति के बचाए जाने की जानकारी दी. नेपाल सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल राजा राम बस्नेत ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पहले कर्मचारी को सुरक्षित बाहर निकाले जाने की पुष्टि की थी.

सुरंग के अंदर से सुनाई दीं और लोगों की आवाजें

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक और उम्मीद जगी. स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार सुरंग के अंदर से अन्य लोगों की आवाजें भी सुनाई दीं. इससे बचाव दल का अभियान और तेज कर दिया गया है.

इंजीनियर सुरंग के भीतर हवा पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि यदि अन्य लोग अंदर फंसे हों तो उन्हें पर्याप्त ऑक्सीजन मिलती रहे. सुरंगों में मौजूद लोगों तक पहुंचने के लिए मलबा हटाने और रास्ता बनाने का काम लगातार जारी है.

900 कर्मचारियों के लापता होने की खबर

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन ने हाइड्रोपावर परियोजनाओं को भी भारी नुकसान पहुंचाया है. स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक करीब 12 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स से लगभग 900 कर्मचारी लापता हैं. इनमें करीब 500 लोगों के सुरंगों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई गई है.

ऐसे में संजय साह और कविर महर्जन का 9 दिन बाद जिंदा मिलना बाकी लापता लोगों के परिवारों के लिए भी उम्मीद की किरण बन गया है.

नेपाल में भारी तबाही, हजारों लोग अब भी लापता

नेपाल की आपदा के बीच मौतों और लापता लोगों का आंकड़ा लगातार चिंता बढ़ा रहा है. देश की आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार कम से कम 1,259 लोगों की मौत हुई है, जबकि 5,000 से ज्यादा लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं.

वहीं चीन के तिब्बत क्षेत्र में भी बाढ़ और प्राकृतिक आपदा का असर पड़ा है. चीन ने बताया है कि सीमा के तिब्बती हिस्से में 21 लोगों की मौत हुई है और 541 लोग लापता हैं.

ऐसे भयावह हालात के बीच 9 दिन बाद दो कर्मचारियों का जिंदा बाहर आना सिर्फ एक रेस्क्यू की सफलता नहीं, बल्कि उन परिवारों के लिए उम्मीद का संदेश है, जो अब भी अपने अपनों की वापसी का इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें - Nepal Flash Flood Tragedy: नेपाल में एक स्कूल प्रिंसिपल की समझदारी ने 1500 बच्चों की बचाई जान, खुद बताई अपनी कहानी

Continue reading on the app

  Sports

आइसबर्ग पार करो और मोहसिन नकवी से सेलेक्शन स्ट्रेटजी सीखो, आइसलैंड क्रिकेट ने उड़ाया पीसीबी चेयरमैन का मजाक

Iceland cricket brutal trolls Mohsin Naqvi: पाकिस्तान क्रिकेट टीम की इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार हार और बीच दौरे से 7 खिलाड़ियों को वापस भेजने के फैसले पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इस निर्णय पर 'आइसलैंड क्रिकेट' ने पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी पर तंज कसा. वहीं, आलोचनाओं से घिरे नकवी ने लंदन में आलोचकों को करारा जवाब देते हुए कहा कि जीवन में कुछ न हासिल करने वाले लोग बयानबाजी कर रहे हैं. Fri, 4 Sep 2026 22:25:21 +0530

  Videos
See all

Krishna Janmashtami 2026: 'राष्ट्र विरोधियों की कंस जैसी दुर्गति तय', CM Yogi का बड़ा बयान | Mathura #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T20:30:01+00:00

Lindsay Clancy murder trial declared a 'mistrial' - what happens next? #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T20:08:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers