Krishna Teachings: जिंदगी में जब भी आए उलझन, याद रखें श्रीकृष्ण की ये बातें, हर मुश्किल में दिखेगा सही रास्ता
Krishna Teachings: भगवद्गीता में श्रीकृष्ण और अर्जुन के बीच हुआ संवाद जीवन की उन उलझनों का जवाब देता है, जिनसे इंसान आज भी जूझता है। कर्म से लेकर कर्तव्य, मन पर नियंत्रण और आत्मसंयम तक, श्रीकृष्ण की सीख यही बताती है कि हमें पूरी ईमानदारी से अपना कर्म करते रहना चाहिए, लेकिन उसके नतीजे को हर हाल में अपने मुताबिक करने की चिंता नहीं करनी चाहिए। इस जन्माष्टमी जानिए कृष्ण की शिक्षाओं से जुड़ी ऐसी बातें, जो आज आपकी जिंदगी में भी बेहद काम आ सकती हैं।
1. कर्म पर ध्यान दें, नतीजे पर नहीं
श्रीकृष्ण की सबसे चर्चित शिक्षाओं में से एक कर्म को लेकर है। इसका सरल भावार्थ है कि व्यक्ति को अपना काम पूरी ईमानदारी और मेहनत से करना चाहिए, लेकिन हर बार परिणाम अपनी इच्छा के मुताबिक मिले, इसकी चिंता में नहीं उलझना चाहिए।
2. मन को संभालना सीखें
मन कभी एक जगह टिकता नहीं है। कभी बीती बातों का बोझ रहता है तो कभी भविष्य की चिंता। गीता की सीख यही है कि अभ्यास और आत्मसंयम के जरिए मन को धीरे-धीरे शांत और स्थिर किया जा सकता है।
3. हर चीज तुरंत अच्छी लगे, जरूरी नहीं
कई बार जो चीज उस समय बहुत सुख देती है, उसका असर बाद में अच्छा नहीं होता। इसलिए किसी भी फैसले को केवल तत्काल मिलने वाले आनंद के आधार पर नहीं लेना चाहिए। दूर का परिणाम देखकर फैसला करना ज्यादा समझदारी है।
4. गुस्सा और लालच से रहें दूर
क्रोध, लालच और अनियंत्रित इच्छाएं इंसान के मन का संतुलन बिगाड़ सकती हैं। श्रीकृष्ण की शिक्षाएं व्यक्ति को इन भावनाओं पर नियंत्रण रखने और सही सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।
5. खुद की तुलना दूसरों से न करें
दूसरों की जिंदगी देखकर अपनी सफलता या असफलता तय करना मन में असंतोष पैदा कर सकता है। कृष्ण की शिक्षाओं से जुड़ी जीवन-सीख यह है कि व्यक्ति को अपने कर्म और अपने गुणों को बेहतर बनाने पर ध्यान देना चाहिए।
6. मुश्किल समय में धैर्य रखें
जिंदगी में हर समय परिस्थितियां एक जैसी नहीं रहतीं। कभी सफलता मिलती है तो कभी असफलता का सामना करना पड़ता है। ऐसे समय में संतुलित सोच बनाए रखना और अपनी कोशिश जारी रखना जरूरी है।
7. भविष्य की चिंता में आज न खोएं
हर फैसले के साथ अगले कई सालों का हिसाब लगाना जरूरी नहीं है। जो सही काम इस समय आपके सामने है, उसे पूरी ईमानदारी से करना भी जीवन को दिशा देने का एक तरीका है।
8. विश्वास बनाए रखें
जब परिस्थितियां आपके पक्ष में न हों, तब भी खुद पर और अपनी कोशिश पर भरोसा बनाए रखना जरूरी है। लगातार प्रयास और सकारात्मक सोच कई बार उस रास्ते को भी खोल देती है, जो शुरुआत में दिखाई नहीं देता।
9. सुख-दुख को एक नजर से देखें
जीवन में सुख और दुख दोनों आते-जाते रहते हैं। इसलिए किसी एक परिस्थिति को पूरी जिंदगी का सच मान लेना सही नहीं है। संतुलित मन से परिस्थितियों का सामना करना कृष्ण की शिक्षाओं की महत्वपूर्ण सीखों में से एक है।
10. सही रास्ते पर चलते रहें
कभी-कभी सही काम करना आसान नहीं होता, लेकिन मुश्किल होने की वजह से सही रास्ता छोड़ देना भी समाधान नहीं है। कृष्ण की शिक्षाएं व्यक्ति को अपने कर्तव्य और सही आचरण पर टिके रहने की प्रेरणा देती हैं।
जन्माष्टमी सिर्फ भगवान कृष्ण के जन्म का उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि उनकी शिक्षाओं को याद करने का भी अवसर है। अगर जीवन में तनाव, असमंजस या असफलता का दौर चल रहा है, तो ये बातें आपको सही दिशा दिखाने में मददगार हो सकती है।
यह भी पढ़ें: जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, कान्हा की भक्ति से भर जाएगा हर दिल
Bigg Boss 20 House Video: कार्निवल थीम, फूड ट्रक और रूम 2X, अंदर से लग्जूरियस है बीबी हाउस
Bigg Boss 20 House Video: सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस 20 शुरू होने में बस दो दिन बचे हैं. ऐसे में इसे लेकर फैंस की एक्साइटमेंट चरम पर है.वहीं, मेकर्स ने भी अब बीबी हाउस की इनसाइड वीडियो शेयर कर दी है. इस बार घर कार्निवल थीम पर बना है, इसके अलावा घर में कई ट्विस्ट हैं, हर कोने के दो पहलू हैं और रूम 20 और 2X का भी तगड़ा राज है. तो चलिए देखते हैं, कैसा है बिग बॉस 20 का घर.
बिग बॉस 20 के बाहर का एरिया
बिग बॉस के घर की शुरुआत होती है गार्डन एरिया से जहां, जहां घरवालों को कभी छांव मिलेगी तो कभी धूप मिलती है. गार्डन एरिया में शार्क-थीम वाला स्विमिंग पूल है और उसके पास लगा फूलों के आकार का नल भी है, जो बेहद खूबसूरत लग रहा है. वहीं बाथरूम के दरवाजे के ऊपर गोरिल्ला बना है. इसके अलावा एक पेड़ है, जिसके चारों ओर सांप लिपटा हुआ है और ये सिटिंग एरिया को और भी दिलचस्प बनाता है, एक रिंगमास्टर की मूर्ति भी लगी है, और लिविंग एरिया में जाने के लिए उसके पैरों के बीच से होकर गुजरना पड़ता है.
अंदर से कैसा है बीबी 20 का हाउस?
बिग बॉस 20 के । लिविंग रूम को ऑक्टोपस की शेप में डिजाइन किया गया है. वहीं, किचन को इस बार पूरा मेकओवर दिया है और बीबी फूड ट्रक के नाम से बनाया गया है. वहीं, इस बार टनल एरिया भी कमाल का है और अट्रैक्टिव है. बता दें, 'बिग बॉस' का सीजन एक खास पड़ाव है, ऐसे में मेकर्स ने'रूम नंबर 20' बनाया है, जो पिछले साल के 'असेंबली रूम' की जगह है. इस कमरे के अंदर क्या है, होगा ये तो शो शुरु होने के बाद ही पता चलेगा. वहीं, 'रूम 2X'में दो सीक्रेट दरवाजे हैं- एक आम दरवाजा है और दूसरा छोटा दरवाजा. इसके पीछे भी कोई न कोई सीक्रेट छिपा है.
Agla hangout spot? Mil gaya, meri jaan! ????✨
— JioHotstar (@JioHotstar) September 3, 2026
#BiggBoss starts 6th September on #JioHotstar at 9pm and #ColorsTV at 10:30pm#BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar pic.twitter.com/FgCgFF1SOo
ये भी पढ़ें- 'Bigg Boss 20' में यूट्यूबर नीतीश राजपूत की एंट्री? भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे का नाम भी आया सामने
किसने डिजाइन किया बीबी हाउस
बता दें, पिछले 19 साल से उमंग कुमार बिग बॉस का घर डिजाइन कर रहे थे. लेकिन इस बार ये कमान उन्होंने वर्षा जैन को सौंप दी है. वर्षा जैन ने ही 'बिग बॉस 20' का घर नडिजाइन किया है. इससे पहले वर्षा साउथ इंडिया में बिग बॉस के लिए कुछ घर डिजाइन कर चुकी हैं. इसके अलावा बता दें कि 'बिग बॉस 20' का घर 10,000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है और इसमें कुल 104 कैमरे लगे हैं.
बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट लिस्ट
बिग बॉस 20 की जब से चर्चा शुरु हुई है हर दिन किसी न किसी का नाम सामने आता है. वहीं, अब तक जो नाम सामने आए हैं उनमें करण वाही, अमन गांधी, उदिति सिंह, सिंगर काज़ी तौकीर बॉक्सर मैरी कॉम, सोशल मीडिया स्टार अरिश्फा खान, कुशल तंवर, अंजलि अरोड़ा, बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी, युक्ति कपूर, टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस खुशी दुबे, भोजपुरी स्टाप आम्रपाली दुबे और रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती का नाम शामिल है.
इन 7 के नामों की भी चर्चा
वहीं, इनके अलावा 7 सेलेब्स और हैं, जिनके नाम की चर्चा तेज हैं, उनमें टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर, प्रणाली राठौड़, माही विज, एक्ट्रेस और क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा, कॉमेडियन सुनील पाल और टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह का नाम है. वहीं, बता दें कि मेकर्स की ओरसे फिलहाल दो नाम सामेन आए हैं, जिनमें लव गिल और रिया अहीर हैं. हालांकि ये साफ किया गया है कि दोनों में से कोई एक ही इस शो का हिस्सा बनेंगी.
ये भी पढ़ें- Explainer: क्या है 'Bigg Boss' के घर का पूरा सिस्टम? 24 घंटे कैमरे, नियम और सीक्रेट्स, जानें सबकुछ
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News Nation







