Responsive Scrollable Menu

“क्या हम दूसरों के गुलाम हैं?”: टाटा केमिकल्स पर भड़के केन्या के राष्ट्रपति, 100 साल पुराने बिजनेस पर रोक का आदेश

केन्याई राष्ट्रपति का कहना है कि मगाडी लेक से सोडा ऐश निकालने की सदी पुरानी रियायत के बावजूद लोकल लोगों के लिए कोई बड़ा औद्योगिक आधार या प्रोसेसिंग प्लांट तैयार नहीं किया गया.

Continue reading on the app

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबेगा उज्जैन, गोपाल मंदिर से इस्कॉन तक होंगे भव्य आयोजन

उज्जैन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का जबरदस्त उल्लास छाया हुआ है। शहर के मंदिरों में पहले से ही आज होने वाले उत्सव को लेकर तैयारियां की जा चुकी है। गोपाल मंदिर से लेकर सांदीपनी आश्रम और इस्कॉन मंदिर सभी जगह अलग-अलग आयोजन किए जाने वाले हैं। हर साल होने वाले इन आयोजनों को लेकर भक्तों के बीच काफी उल्लास देखने को मिलता है।

आज के दिन पूरा शहर कृष्ण भक्ति में डूबा हुआ नजर आने वाला है। शहर के तीनों प्रमुख मंदिरों को अच्छी तरह से सजाया गया है। यहां दिन भर धार्मिक आयोजन किए जाने वाले हैं। चलिए जान लेते हैं कि किस समय किस मंदिर में क्या आयोजन रखा गया है।

गोपाल मंदिर में कृष्ण जन्म

शहर के प्रसिद्ध द्वारकाधीश गोपाल मंदिर को जन्माष्टमी के लिए विशेष विद्युत सज्जा से सजाया गया है। आज सुबह यहां होने वाली राजभोग आरती के दौरान भगवान श्री कृष्ण को 1100 किलो पेड़े का महाप्रसाद अर्पित किया जाएगा। यह प्रसाद बाद में भक्तों को वितरित होगा। शाम को संध्या आरती के बाद महाभिषेक रखा गया है। वहीं रात 12 बजे श्री कृष्ण की जन्म आरती का आयोजन होगा। इस आरती में शामिल होने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। इसके बाद रात 2 बजे तक दर्शन का क्रम चलता है।

इस्कॉन मंदिर में भव्य श्रृंगार

शहर का का इस्कॉन मंदिर किसी भी आयोजन पर एक से बढ़कर एक महंगी पोशाकों और आकर्षक सजावट के लिए पहचाना जाता है। जन्माष्टमी के लिए मंदिर पहले से ही विद्युत रोशनी से जगमगा उठा है। इसके अलावा देश-विदेश से मंगाए गए फूलों से मंदिर की सजावट की गई है। इस मंदिर में श्री कृष्ण, राधा, बलराम, सुभद्रा, मदन मोहन और जगन्नाथ एक साथ विराजित हैं। सभी के लिए आकर्षक पोशाकें तैयार की गई है। सुबह होने वाली मंगला आरती के बाद भक्त दिन भर मंदिर में दर्शन कर सकेंगे। यहां महाभिषेक और महाआरती का आयोजन भी किया जाने वाला है। भक्तों को फलाहारी प्रसाद वितरित किया जाएगा।

सांदीपनी आश्रम में बना फूल बंगला

उज्जैन के सांदीपनी आश्रम को भगवान श्री कृष्ण की शिक्षास्थली के रूप में पहचाना जाता है। यहां श्री कृष्ण ने 64 दिनों में 64 कलाओं और 14 विधाओं का ज्ञान प्राप्त किया था। यहां जन्माष्टमी पर विशेष धार्मिक आयोजन होते हैं। आज के लिए यहां सुंदर फूल बंगला सजाया गया है। सुबह से ही श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद रात 12 बजे जन्म आरती की जाएगी।

Continue reading on the app

  Sports

फाइनल में साउथ अफ्रीका, 20 साल के बल्लेबाज ने जड़ा तूफानी शतक, एक ओवर में बदल गया सबकुछ

turning point: दक्षिण अफ्रीका ने विंडहोक में खेले गए ट्राई-नेशन टी20 सीरीज़ के रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को 11 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया. युवा ओपनर लुआन-ड्रै प्रिटोरियस के करियर के पहले शतक और कॉनर एस्टरहुइजन के साथ उनकी 156 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने 228/4 का विशाल स्कोर बनाया.जवाब में नामीबिया की टीम 217 रन से ही बना सकी. फाइनल में दक्षिण अफ्रीका का सामना जिम्बाब्वे से होगा. Fri, 4 Sep 2026 23:00:37 +0530

  Videos
See all

Doctor Anita Mishra: दक्षिण भारत की बहू ने जीता गोंडा का दिल, अब अवधी में समझती हैं मरीजों की बीमारी #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T22:00:26+00:00

Lindsay Clancy trial collapses - judge declares mistrial as jurors fail to reach verdict | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T21:49:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers