Responsive Scrollable Menu

Janmashtami LIVE 2026: राष्ट्रपति-पीएम मोदी से लेकर उमर अब्दुल्ला ने दी जन्माष्टमी की बधाई, 200 किलो चांदी से सजी कृष्ण जन्मभूमि

Janmashtami LIVE 2026: आज दुनिया भर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है. भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था. उनके जन्मदिन के खास अवसर देश-दुनिया में लोग सेलिब्रेट कर रहे हैं. श्रद्धालु व्रत करके अपने अराध्य को खुश कर रहे हैं. कान्हा की जन्मभूमि मथुरा और वृंदावन रंग-बिरंगी रोशनियों से सज चुका है. 

देश से लेकर विदेशों तक हरे कृष्ण वाला महामंत्र ही गूंज रहा है. मथुरा में भगवान का जन्मोत्सव बहुत ही भव्य तरीके से मनाया जा रहा है. मंदिर के गर्भगृह में 200 किलो चांदी का इस्तेमाल किया गया है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं.

इसके अलवा, महाराष्ट्र में प्रसिद्ध दही-हांडी का कार्यक्रम हो रहा है. यहां गोविंदाओं की टोलियां मानव पिरामिड बनाकर माखन की मटकी फोड़ रही हैं. माखन-मिश्री खाकर लोग हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की का जयकारा लगा रहे हैं. आइये देखते हैं, देश-दुनिया में कैसे सेलिब्रेट की जा रही है भव्य जन्माष्टमी…

 

Continue reading on the app

इसरो ने जीएसएलवी-एफ 17 ने ईओएस-05 को ऑर्बिट में पहुंचाकर मिशन सफलतापूर्वक पूरा किया

नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। इसरो ने जीएसएलवी-एफ 17 ने ईओएस-05 को तय कक्षा (ऑर्बिट) में पहुंचाकर अपना मिशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक्स पर पोस्ट किया, मिशन सफल! जीएसएलवी-एफ 17 ने ईओएस-05 को तय कक्षा में स्थापित करके अपना मिशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

सफल लॉन्च के बाद इसरो प्रमुख डॉ. वी. नारायणन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि जीएसएलवी-एफ 17 व्हीकल ने एडवांस्ड अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट ईओएस-05 (जियो इमेजिंग सैटेलाइट) को सफलतापूर्वक और सटीक रूप से उसकी निर्धारित कक्षा में स्थापित कर दिया है। यह श्रीहरिकोटा से 107वां लॉन्च और जीएसएलवी का 19वां मिशन है। जैसा कि आप जानते हैं, जीएसएलवी का पहला प्रक्षेपण जीएसएलवी-डी1 था, जिसमें 1,536 किलोग्राम का पेलोड ले जाया गया था। तब से हमने इसके स्ट्रक्चरल मास को ऑप्टिमाइज़ करके और प्रोपल्शन सिस्टम में सुधार करके इस व्हीकल की परफॉर्मेंस को धीरे-धीरे बेहतर बनाया है। आज, हमने इसी लॉन्च व्हीकल का इस्तेमाल करके 2,367 किलोग्राम वज़न वाले सबसे भारी सैटेलाइट को कक्षा में स्थापित किया है।

डॉ. वी. नारायणन ने कहा, इसे पूरी तरह से भारत सरकार स्थापित करेगी। हम लॉन्च पैड बनाएंगे, सब कुछ भारत सरकार ही बनाएगी। लेकिन अब इसे ऑपरेट करना है। इसे ऑपरेट करने के दो तरीके हैं। आप बहुत सारे स्थायी कर्मचारी रख सकते हैं और उन्हें इसे ऑपरेट करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। दूसरा विकल्प यह है कि हम इसे प्राइवेट प्लेयर्स को सौंप दें और वे इसे ऑपरेट करें।

इसरो प्रमुख ने कहा, अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट लगातार भारत की निगरानी और स्कैनिंग करेगा। इसलिए, इसका इस्तेमाल कई कामों के लिए किया जा सकता है। जासूसी शब्द का इस्तेमाल करना बहुत नकारात्मक है। यह सैटेलाइट काम का होगा और इससे मिलने वाला डेटा हमारे नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मददगार साबित होगा।

डॉ. वी. नारायणन ने कहा, गगनयान एक टेक्नोलॉजी-प्रधान मिशन है। इसलिए, हमें व्हीकल की ह्यूमन-रेटिंग करनी होगी, और उसके बाद क्रू एस्केप सिस्टम और एनवायरनमेंटल कंट्रोल सिस्टम को डेवलप करना होगा। अब तक लगभग 8,000 टेस्ट पूरे हो चुके हैं। दूसरे सैटेलाइट मिशन के उलट, इसमें इंसान शामिल हैं, इसलिए इंसानों की सुरक्षा बहुत ज़रूरी है। हमने क्रू वाले मिशन से पहले तीन बिना क्रू वाले मिशन की योजना बनाई है। पहला बिना क्रू वाला मिशन इस साल लॉन्च के लिए तैयार हो रहा है। नतीजों की समीक्षा करने के बाद, हम दो और बिना क्रू वाले मिशन करेंगे, और उसके बाद क्रू वाला मिशन होगा।

इसरो के अनुसार, जीएसएलवी-एफ 17 भारत के जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (जीएसएलवी) का 19वीं मिशन है और जीएसएलवी-एफ के पेलोड फेयरिंग का कॉन्फ़िगरेशन 4 मीटर व्यास वाले ओजाइव (कम्पोजिट) ढांचे का उपयोग किया गया है। जीएसएलवी-एफ 17 व्हीकल ने ईओएस-05 सैटेलाइट को सब-जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में स्थापित किया है। इसे सतीश धवन स्पेस सेंटर, एसएचएआर के दूसरे लॉन्च पैड (एसएलपी) से लॉन्च करने की योजना थी। ईओएस-05 एक अत्याधुनिक अर्थ ऑब्जर्वेशन स्पेसक्राफ्ट है। यह जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट से भारत का पहला इमेजिंग सैटेलाइट है।

परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक्स पोस्ट में कहा, अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत के लिए एक और बड़ी उपलब्धि! जीएसएलवी-एफ 17/ ईओएस-05 के सफल लॉन्च के लिए इसरो की टीम को बधाई। ईओएस-05 एक अत्याधुनिक अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट है और जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट से भारत का पहला इमेजिंग सैटेलाइट है। यह विज़िबल, इन्फ्रारेड, मल्टी-स्पेक्ट्रल और हाइपर-स्पेक्ट्रल बैंड में एडवांस्ड इमेजिंग की सुविधा देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत की अंतरिक्ष क्षमताएं लगातार नई ऊंचाइयां छू रही हैं और एक ग्लोबल स्पेस पावर के तौर पर हमारी स्थिति मजबूत हो रही है।

--आईएएनएस

ओपी/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Auqib Nabi: काउंटी में आकिब नबी का जलवा, गेंद ने हवा में काटा बवाल, इनस्विंग पर बिखेरी गिल्लियां, Video

Auqib Nabi In County Championship: भारतीय युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी इस समय इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप खेल खेल हैं. इस टूर्नामेंट में उन्होंने अपनी गेंदबाजी से हर किसी का ध्यान खींच लिया है. Fri, 04 Sep 2026 10:12:58 +0530

  Videos
See all

Chitrakoot में बाढ़ पीड़ितों को मिली राहत सामग्री #shorts #flood #latest #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T03:37:02+00:00

Tamil Nadu: चेन्नई-कोलकाता हाईवे पर थमी ट्रैफिक की रफ्तार #Weatherupdate #rain #latest #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T03:34:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers