Karnataka के HDB क्षेत्र में Tech Hub बनने की अपार क्षमता: Priyank Kharge
हुब्बली, तीन सितंबर कर्नाटक के हुब्बली-धारवाड़-बेलगावी (एचडीबी) क्षेत्र में बेंगलुरु से आगे एक प्रमुख प्रौद्योगिकी और नवाचार केंद्र के रूप में उभरने की क्षमता है। इससे उत्तर कर्नाटक में निवेश, प्रतिभा और गुणवत्तापूर्ण रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिल सकता है। राज्य सरकार के मंत्री प्रियंक खरगे ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
कर्नाटक डिजिटल इकोनॉमी मिशन (केडीईएम) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि प्रियंक खरगे ने यह बात एचडीबी टेक्सेलेरेशन 2026 के छठे संस्करण में कही। इस कार्यक्रम में 700 से अधिक प्रतिनिधियों, 100 स्टार्टअप और 25 निवेशकों के साथ उद्योग जगत के नेताओं, नीति-निर्माताओं, शिक्षाविदों और प्रौद्योगिकी क्षेत्र से जुड़े हितधारकों ने हिस्सा लिया। सूचना प्रौद्योगिकी और जैव प्रौद्योगिकी विभागों का दायित्व संभाल रहे खरगे ने कार्यक्रम के दौरान कहा, एचडीबी क्षेत्र सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग (ईएसडीएम), इलेक्ट्रिक वाहन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डीप टेक, इंडस्ट्री 4.0 और उन्नत इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में अपनी क्षमताओं का विकास कर रहा है।
इससे इस क्षेत्र में एक बड़े प्रौद्योगिकी और विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के लिए मजबूत आधार तैयार हो रहा है। दो दिवसीय शिखर सम्मेलन कर्नाटक सरकार के ‘बियॉन्ड बेंगलुरु मिशन’ का हिस्सा है, जिसका संचालन कर्नाटक डिजिटल इकोनॉमी मिशन (केडीईएम) कर रहा है।
Baruipur दुष्कर्म-हत्या मामले में 60 दिन बाद विशेष POCSO Court में दाखिल हुआ आरोप-पत्र
कोलकाता, तीन सितंबर पश्चिम बंगाल पुलिस ने दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में जांच पूरी करने के बाद विशेष पॉक्सो अदालत में 702 पन्नों का आरोप-पत्र दाखिल किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। बारुईपुर पुलिस जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (जोनल) पार्थ घोष ने बताया कि आरोप-पत्र 31 अगस्त को बारुईपुर विशेष पॉक्सो अदालत में दाखिल किया गया।
यह घटना के ठीक 60 दिन बाद और प्राथमिकी दर्ज होने के करीब आठ सप्ताह बाद दाखिल किया गया। इस मामले में शुरुआत में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन जांच के दौरान मुख्य आरोपी प्रभास मंडल की पुलिस के साथ मुठभेड़ में मौत के बाद अब यह मामला तीन संदिग्धों से संबंधित है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं।
इनमें अपहरण, नाबालिग से दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म, हत्या, साक्ष्य मिटाना और आपराधिक साजिश से जुड़ी धाराएं शामिल हैं। इसके अलावा आरोपियों पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की धारा छह के तहत भी मामला दर्ज किया गया है, जो गंभीर यौन हमले से संबंधित है। यह घटना चार जुलाई को हुई थी, जब बारुईपुर के सूरजपुर इलाके से 12-वर्षीय लड़की लापता हो गई थी।
परिवार के सदस्यों ने उसे आखिरी बार तब देखा था, जब वह एक दोस्त के लिए जन्मदिन का उपहार खरीदने घर से बाहर गई थी। अगले दिन दोपहर बाद उसका शव एक तालाब से बोरी में बंद अवस्था में बरामद किया गया। इस घटना के बाद कई दिनों तक व्यापक आक्रोश देखने को मिला, जिसमें एक निर्दोष व्यक्ति की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या की घटना भी शामिल थी।
इसके बाद राज्य सरकार ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। पुलिस ने बाद में इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें प्रभास मंडल, आनंद सरदार, दिबाकर सरदार और कबीर मोल्लाह शामिल थे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi



