Responsive Scrollable Menu

आज का कुंभ राशिफल (4 सितंबर): शनि के कारण धन और परिवार में ठोस अनुशासन जरूरी, पढ़ें सलाह

Aaj ka Kumbh Rashifal 4 September 2026: कामकाज में बहुत आक्रामक होने की जरूरत नहीं है। शांत दिमाग से किया गया काम ज्यादा सफल रहेगा। जानें कैसा बीतेगा कुंभ राशि का आज का दिन।

Continue reading on the app

चीन सीमा तक हथियार पहुंचाने सेना का नया रास्ता:हिमाचल की ओर से 298km की दूरी; लद्दाख में एक सप्लाई कॉरिडोर पर निर्भरता खत्म होगी

लद्दाख में चीन से लगी एलएसी तक सेना अपनी लॉजिस्टिक्स व्यवस्था बदल रही है। मकसद है कि किसी सड़क, पुल या सप्लाई रूट के बंद होने पर भी हथियार, गोला-बारूद, ईंधन और राशन की सप्लाई जारी रहे। इसके लिए लद्दाख को देश से जोड़ने वाले रास्तों के साथ अंदरूनी क्षेत्रों में भी वैकल्पिक मार्ग तैयार किए जा रहे हैं। अभी लद्दाख तक पहुंचने के दो प्रमुख रास्ते हैं। पहला श्रीनगर-करगिल-लेह और दूसरा मनाली-लेह। करीब 298 किमी लंबा निमू-पदम-दरचा मार्ग तीसरा प्रमुख जरिया बन रहा है। शिंकुन ला पर करीब 4.1 किमी लंबी सुरंग बनने के बाद यह सालभर चलने वाला मार्ग बन सकेगा। वहीं, जोजिला सुरंग से श्रीनगर-करगिल-लेह मार्ग की ऑल-वेदर कनेक्टिविटी मजबूत होगी। लद्दाख के भीतर भी कई वैकल्पिक लिंक तैयार हो रहे हैं। इनमें हनुथांग-तुरतुक, खाल्त्से-बटालिक व करगिल-दुमगिल मार्ग शामिल हैं। खारदुंग ला और बटालिक में सुरंग परियोजनाओं पर भी काम आगे बढ़ रहा है। अब लॉजिस्टिक्स में ड्रोन हमलों से सुरक्षा पर भी जोर है। इसके लिए काउंटर-ड्रोन सिस्टम, निगरानी, सुरक्षित संचार और फॉरवर्ड स्टोरेज बढ़ाए जा रहे हैं। 298km के तीसरे रास्ते से हिमाचल की ओर से लद्दाख पहुंचने की राह खुल जाएगी 1. लद्दाख में सेना नई व्यवस्था क्यों बना रही? ताकि किसी एक सड़क, पुल या सप्लाई रूट के बंद होने पर भी सेना तक हथियार, ईंधन, राशन और दूसरी जरूरी सामग्री पहुंचती रहे। 2. मल्टी-रूट नेटवर्क का मतलब क्या है? एक महत्वपूर्ण सैन्य क्षेत्र तक पहुंचने के लिए एक से ज्यादा रास्ते तैयार रखना। एक रास्ता बंद हो तो दूसरा इस्तेमाल किया जा सके। 3. निमू-पदम-दरचा मार्ग क्यों अहम है? करीब 298 किमी लंबा यह मार्ग हिमाचल की ओर से जांस्कर होते हुए लद्दाख पहुंचता है। इससे लद्दाख को अलग दिशा से संपर्क मिलेगा। 4. जोजिला सुरंग आखिर क्यों महत्वपूर्ण? जोजिला सर्दियों में भारी बर्फबारी से प्रभावित होता है। सुरंग बनने से श्रीनगर-करगिल-लेह मार्ग पर सालभर आवाजाही बेहतर हो सकेगी। 5. परियोजनाओं पर कितना खर्च हो रहा? रक्षा सूत्रों के अनुसार, करगिल-लेह-लद्दाख क्षेत्र में करीब 18 हजार करोड़ रुपए की सड़क और सुरंग परियोजनाओं पर अभी काम चल रहा है। 6. विंटर स्टॉकिंग पर क्या असर होगा? अभी सर्दियों से पहले ऊंचाई वाले इलाकों में राशन, ईंधन और दूसरी सामग्री बड़े पैमाने पर जमा करनी पड़ती है। सालभर रास्ते खुले रहने से इस व्यवस्था में ज्यादा लचीलापन आएगा। 7. क्या सिर्फ लद्दाख तक पहुंच काफी है? नहीं। लद्दाख के बाद रसद को अग्रिम सैन्य ठिकानों तक पहुंचाना भी जरूरी है। इसलिए अंदरूनी क्षेत्रों में भी वैकल्पिक रास्ते बना रहे। 8. इन वैकल्पिक रास्तों की जरूरत क्यों? पहाड़ी इलाकों में एक दर्रा, पुल या संकरी सड़क बंद होने से आगे का पूरा सैन्य क्षेत्र प्रभावित हो सकता है। दूसरा रास्ता ऐसी स्थिति में जरूरी है। 9. क्या ड्रोन से भी सप्लाई चेन को खतरा? हां। आधुनिक युद्ध में सड़क, पुल, ईंधन भंडार और लॉजिस्टिक्स केंद्र ड्रोन हमलों का लक्ष्य बन सकते हैं। इसलिए इनकी सुरक्षा भी जरूरी। 10. 2020 के भारत-चीन गतिरोध का असर? पहले मुख्य जोर अग्रिम चौकियों तक सड़क पहुंचाने पर था। अब मल्टी-रूट बना रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

अपनों पर करम और शर्मा जी पर हर सीरीज में सितम बंद हो, रोहित का फ्यूचर रन तय करें, रयूमर नहीं

rohit sharma future: रोहित लगातार रन बनाते हैं तो आखिर कोई उन्हें टीम से बाहर करने के बारे में कैसे सोच सकता है? यही नियम हर खिलाड़ी पर लागू होता है. अगर कोई खिलाड़ी रन बनाता है और अच्छी बल्लेबाजी करता है तो वह टीम में बना रहता है. अगर वह एक मैच में नहीं, बल्कि लगातार कई मुकाबलों में नाकाम रहता है, तभी उसकी जगह किसी और को मौका देने पर विचार किया जाना चाहिए Fri, 4 Sep 2026 12:57:39 +0530

  Videos
See all

मंदाकिनी के उफान में बही नाव | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T07:46:55+00:00

CJP Protest: Nishu Azad Vs Swatantra Bhardwaj, CJP का संसद मार्ग थाने पर बड़ा प्रदर्शन | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T07:45:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers