Responsive Scrollable Menu

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज, मथुरा-द्वारका में मंगला आरती, दिनभर चलेगा पूजन:75 लाख श्रद्धालु पहुंचने की संभावना; पुरी में भगवान जगन्नाथ देंगे कान्हा को जन्म

देशभर में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। 4 सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण का 5253वां जन्मोत्सव है। मथुरा-वृंदावन से लेकर जगन्नाथ पुरी और द्वारका में जन्माष्टमी की धूम है। भगवान कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा गुरुवार रात को ही रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठी। अनुमान है कि जन्मोत्सव के लिए मथुरा-वृंदावन समेत ब्रज मंडल में करीब 75 लाख श्रद्धालु पहुंच सकते हैं। इधर, जन्माष्टमी पर ओडिशा के जगन्नाथ पुरी में एक खास रस्म के लिए मुख्य मंदिर 5 घंटे तक बंद रहेगा। इस रस्म में भगवान मां का रूप धारण करके श्री कृष्ण को जन्म देंगे। जन्माष्टमी से ठीक पहले शुक्रवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर से मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर श्री लडडू गोपाल के लिए खास उपहार भेजे गए। यह परंपरा 2024 में शुरू हुई थी। देशभर के प्रमुख कृष्ण मंदिरों की तस्वीरें… जन्माष्टमी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूजा विधि, मंत्र और व्रत के नियम देशभर में जन्माष्टमी से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

चेन्नई- CM विजय की सिक्योरिटी तोड़कर काफिले तक पहुंचे लोग:पुलिस कस्टडी में युवक की मौत मामले में न्याय मांग रहे थे; 8 हिरासत में

चेन्नई में गुरुवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की सिक्योरिटी तोड़कर कुछ लोगों के उनके काफिले तक पहुंचने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, सचिवालय के पास एक दंपती समेत 8 लोगों ने काफिला रोककर ज्ञापन देने की कोशिश की। ये लोग मार्च में पुलिस हिरासत में जान गंवाने वाले युवक आकाश डेलिसन के परिजन बताए जा रहे हैं। वे आकाश की मौत के मामले CB-CID से जांच कराने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने सभी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। अधिकारियों के अनुसार, विधानसभा की कार्यवाही खत्म होने के बाद उन्हें छोड़ा जा सकता है। पूरी घटना सिलसिलेवार तरीके से 4 तस्वीरों में देखें… घटना में पुलिसकर्मी घायल पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड पार करने की कोशिश की। इस दौरान एक कांस्टेबल गिरकर मामूली रूप से घायल हो गया। पुलिस का आरोप है कि राजेश कन्नन बैरिकेड तोड़कर मुख्यमंत्री के काफिले की ओर दौड़े। उन्हें रोकने पहुंचे कांस्टेबल रामकुमार के सीने पर मुक्का मारने का भी आरोप है। बाद में सीने में दर्द की शिकायत पर रामकुमार को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने राजेश कन्नन, उनकी पत्नी आनंदी समेत 8 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सभी आकाश डेलिसन की मौत के मामले में न्याय की मांग कर रहे थे। पहले भी सुरक्षा में सेंध की घटनाएं मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय को गृह मंत्रालय की ओर से Z+ सुरक्षा दी गई है। इसके बावजूद उनकी सुरक्षा में पहले भी सेंध की घटनाएं हो चुकी हैं। जुलाई में करूर दौरे के दौरान एक व्यक्ति बैरिकेड पार कर काफिले की ओर दौड़ गया था। पिछले साल सितंबर में चेन्नई स्थित उनके आवास में भी एक व्यक्ति के अवैध रूप से घुसने का मामला सामने आया था। दिसंबर में एयरपोर्ट पर भीड़ के बीच विजय गिर गए थे। इन घटनाओं के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे थे। -------------------------------- विजय से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… CM विजय का AI वीडियो बनाकर ठगी की कोशिश, लोगों से वॉट्सएप पर जुड़ने को कहा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के AI डीपफेक वीडियो से लोगों को ठगने की कोशिश का मामला सामने आया है। तमिलनाडु पुलिस की CB-CID ने 1 सितंबर को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें… विजय ने 40 हजार का सनग्लास उतारकर बुजुर्ग को पहनाया:महिला बोलीं- हीरो आज सामने खड़ा था तमिलनाडु के CM विजय ने मेट्टूर में कावेरी डेल्टा जिलों में सिंचाई के लिए मेट्टूर डैम के गेट खोले। सलेम जाते समय वे चिन्नागवुर में बुजुर्ग महिला चेल्लम के घर गए। विजय ने चेल्लम से बातचीत की और उनका हालचाल पूछा। इसी दौरान उन्होंने अपना डियोर का सनग्लास उतारकर चेल्लम को दे दिया। इसकी कीमत करीब 40 हजार रुपए बताई जा रही है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

आइसबर्ग पार करो और मोहसिन नकवी से सेलेक्शन स्ट्रेटजी सीखो, आइसलैंड क्रिकेट ने उड़ाया पीसीबी चेयरमैन का मजाक

Iceland cricket brutal trolls Mohsin Naqvi: पाकिस्तान क्रिकेट टीम की इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार हार और बीच दौरे से 7 खिलाड़ियों को वापस भेजने के फैसले पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इस निर्णय पर 'आइसलैंड क्रिकेट' ने पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी पर तंज कसा. वहीं, आलोचनाओं से घिरे नकवी ने लंदन में आलोचकों को करारा जवाब देते हुए कहा कि जीवन में कुछ न हासिल करने वाले लोग बयानबाजी कर रहे हैं. Fri, 4 Sep 2026 22:25:21 +0530

  Videos
See all

India Space Mission: अंतरिक्ष में भारत की बड़ी कामयाबी! EOS-05 Satellite Launch हुआ सफल! ISRO Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T21:00:40+00:00

Fears Iran war could escalate after return to military strikes | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T21:00:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers