'अंतहीन युद्ध के अंत की ओर बढ़ना होगा...' जब पुतिन से मिले पीएम मोदी, यूक्रेन जंग पर की खास अपील
किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन से इतर पीएम नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई. ये उच्चस्तरीय चर्चा अला-अरचा स्टेट रेजिडेंस के 'अक्साकल मीटिंग रूम' में हुई. बैठक की शुरुआत में पुतिन ने कहा कि रूस और भारत के ऐतिहासिक संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच ऊर्जा आपूर्ति, द्विपक्षीय व्यापार, सुरक्षा और कई वैश्विक मुद्दों पर गंभीर बातचीत हुई. पीएम मोदी ने पुतिन से बात करते हुए रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने की अपील भी की.
SCO में होगा पीएम मोदी और शहबाज शरीफ का आमना-सामना, क्या कोई कॉमन मीटिंग होगी? 3 प्रोटकॉल में छुपा जवाब
किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन चल रहा है. इस महामंच पर पीएम नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ दोनों मौजूद हैं. इसके बाद से ही दोनों नेताओं की मुलाकात को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. बिश्केक पहुंचे पीएम मोदी काफी बिजी हैं. वे आर्मेनिया, ईरान और रूस के बड़े नेताओं के साथ बैक-टू-बैक मीटिंग्स कर रहे हैं. दूसरी तरफ, पाकिस्तान के साथ किसी भी ऑफिशियल मीटिंग का कोई शेड्यूल जारी नहीं हुआ है. भारत का रुख हमेशा से साफ रहा है, ‘आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते’. इसी वजह से दोनों के बीच कोई औपचारिक बैठक होने का चांस लगभग शून्य है. हालांकि, सम्मेलन के प्रोटोकॉल, ग्रुप फोटो और डिनर के दौरान दोनों नेताओं का आमना-सामना जरूर हो सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18






