हिंदू धर्म और वैदिक ग्रंथों में रुद्राक्ष को बेहद पवित्र और शक्तिशाली माना गया है। भारत और दुनिया में कई लोग सदियों से रुद्राक्ष को धारण करते आ रहे हैं। हिंदू धर्म में रुद्राक्ष की मान्यता और भी खास इसलिए हो जाती है। क्योंकि इसको भगवान शिव से जुड़ा माना जाता है। शिव महापुराण के मुताबिक भगवान शिव के आंसुओं से रुद्राक्ष की उत्पत्ति हुई है।
इसको धारण करने से जातक के कर्म शुद्ध होते हैं और आध्यात्मिक पुण्य की प्राप्ति होती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको रुद्राक्ष से जुड़े कुछ ऐसे मिथकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको लेकर लोग असमंजस की स्थिति में रहते हैं।
पीरियड्स के दौरान रुद्राक्ष उतारना सही है या नहीं
कई महिलाओं के मन में सवाल रहता है कि पीरियड्स के समय रुद्राक्ष नहीं पहनना चाहिए। लेकिन इस बात में बिलकुल भी सच्चाई नहीं है। दरअसल, रुद्राक्ष एक बीज है, जिसकी एनर्जी नाजुक नहीं है। किसी भी धार्मिक शास्त्र में पीरियड्स के समय इसको न धारण करने के किसी भी नियम के बारे में नहीं बताया गया है। यह फैसला पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है।
अलग-अलग मुखी का रुद्राक्ष धारण करना अशुभ
सबसे पहले यह समझें कि हिंदू धर्म में रुद्राक्ष का आध्यात्मिक महत्व बेहद होता है। जिस कारण इसको धारण करना अशुभ नहीं माना जाता है। 5 मुखी और 7 मुखी रुद्राक्ष को एक साथ पहने से एक साथ मनके की एनर्जी काम करती है। न कि उसके खिलाफ। अलग-अलग मुखी रुद्राक्ष आपकी ऊर्जा को समर्थन करने के लिए है।
साधु-संत और हिंदू ही धारण कर सकते हैं रुद्राक्ष
हिंदू धर्म के मुताबिक कोई भी व्यक्ति रुद्राक्ष को पहन सकता है। फिर चाहे उसका धर्म, जीवनशैली और लिंग कुछ भी हो। कई लोगों का मानना होता है कि सिर्फ साधु-संतों या कट्टर धार्मिक अनुयायी की मालाएं आदि पहन सकते हैं। जबकि रुद्राक्ष सार्वभौमिक आध्यात्मिक साधन है, जिसको कोई भी पहन सकता है।
एक बार रुद्राक्ष पहनने के बाद कभी नहीं उतारें
जबकि सच्चाई यह है कि कई लोग नहाते समय, शारीरिक संबंध बनाते समय या शमशान घाट जाते समय रुद्राक्ष को उतार देते हैं। हालांकि ऐसा सम्मान के दृष्टिकोण से किया जाता है, न कि इससे रुद्राक्ष की एनर्जी कमजोर होती है। हिंदू धर्म में सम्मान का असल अर्थ पवित्र चीजों का सम्मान करना है। वहीं बार-बार इसको उतारने से रुद्राक्ष की ऊर्जा कम नहीं होती है।
Continue reading on the app
दैनिक प्रेम राशिफल 31 अगस्त 2026: इन राशियों के जातकों में आज रोमांटिक माहौल रहने की संभावना है। सभी सूर्य राशियों के लिए दैनिक ज्योतिषीय भविष्यवाणियां पाएं।
मेष
खामोशियों के पीछे छिपी आत्मीयता आज जुबां पर आएगी। पार्टनर के साथ हुई एक छोटी सी ईमानदार बातचीत पुराने सारे गिले-शिकवे धो देगी। जो लोग नए रिश्ते की राह देख रहे हैं, उन्हें आज किसी बेहद दिलचस्प शख्स का साथ मिल सकता है।
वृषभ
आज का दिन थोड़ा ठहराव मांगता है। जज़्बात में आकर बोली गई बात रिश्ते में थोड़ी दूरी पैदा कर सकती है, इसलिए सब्र से काम लें। ढलती शाम के साथ गलतफहमियों की धुंध छटेगी और रोमांस वापस लौटेगा।
मिथुन
हवाओं में आज प्यार का खुमार रहेगा। आपका चुलबुला अंदाज़ साथी के चेहरे पर मुस्कान बिखेर देगा। किसी नए स्थान पर साथ बिताया गया वक्त आपके रिश्ते में एक नई, ताज़ा ऊर्जा भर देगा।
कर्क
अपने दिल के दरवाज़े खोलिए और जो सच है, उसे बिना किसी झिझक के बयां कर दीजिए। आपकी सादगी और निश्छल प्यार आज आपके पार्टनर को भावुक कर देगा। एक-दूसरे पर विश्वास और गहरा होगा।
सिंह
आपका जादुई व्यक्तित्व आज साथी को पूरी तरह अपनी ओर खींच लेगा। दांपत्य जीवन में रोमांस और समर्पण का अद्भुत संतुलन देखने को मिलेगा। साथ मिलकर लिया गया कोई फैसला भविष्य को और सुंदर बनाएगा।
कन्या
काम की व्यस्तता शायद आपको थोड़ा दूर रखे, लेकिन प्यार दूरियों का मोहताज नहीं होता। एक छोटा सा आत्मीय संदेश या आपकी फिक्र जताता एक फोन कॉल भी पार्टनर का दिल जीतने के लिए काफी रहेगा।
तुला
रिश्ते में गज़ब का सामंजस्य और सुकून रहेगा। बिना कुछ कहे एक-दूसरे की आँखों की भाषा समझ लेना आज आपकी सबसे बड़ी खूबसूरती होगी। सिंगल जातकों के लिए आज कोई ख़ास प्रस्ताव आ सकता है।
वृश्चिक
किसी तीसरे इंसान के विचारों को अपने रिश्ते के बीच न आने दें। अपने साथी की नीयत और अपने प्यार पर भरोसा रखें। शाम होते-होते दूरियां मिटेंगी और आलिंगन में सुकून मिलेगा।
धनु
खुशियों का कोई अनपेक्षित तोहफा आज आपका इंतज़ार कर रहा है। पार्टनर का कोई सरप्राइज आपके दिन को खुशनुमा बना देगा। आज साथ गुज़ारे पल लंबे समय तक यादों के झरोखे में महकते रहेंगे।
मकर
दिखावे की दुनिया से दूर, आज का दिन सादगी भरे प्यार का है। पार्टनर की छोटी-छोटी ख़्वाहिशों का सम्मान करना आपको उनके और करीब ले जाएगा। रिश्ते में परिपक्वता और स्थायित्व आएगा।
कुंभ
अगर दिल में छुपा कोई राज़ था, तो आज इज़हार-ए-मोहब्बत के लिए आसमान भी अपनी रज़ामंदी दे रहा है। शादीशुदा जोड़ों के बीच आज पुरानी यादें और गहरा नज़दीकी अहसास ताज़ा होगा।
मीन
आपकी संवेदनशीलता ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है। पार्टनर के मूड को भांपकर उन्हें मानसिक सुकून देना आज आपके रिश्ते को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा। प्यार में एक ठहराव और शांति महसूस होगी।
Continue reading on the app