Responsive Scrollable Menu

AISA ने छात्र आंदोलनों को एकजुट करने के लिए बनाया National Platform

नयी दिल्ली, तीन सितंबर ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा) ने बुधवार को देशभर के छात्र आंदोलनों के प्रतिनिधियों को एक साथ लाकर राष्ट्रीय मंच बनाने की पहल की। संगठन का कहना है कि प्रश्नपत्र लीक, शैक्षिक संस्थानों में हिंसा, जातिगत भेदभाव और छात्रों की आत्महत्या जैसे मुद्दे भारत के युवाओं के सामने मौजूद एक साझा संकट का हिस्सा हैं। दिल्ली में ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब’ में आयोजित संवाददाता सम्मेलन और जन सम्मेलन के दौरान, आइसा के ‘जेन जी राइजिंग’ अभियान के पहले चरण के समापन पर झारखंड, गुजरात, तेलंगाना, केरल, दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों के छात्र आंदोलनों के प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव साझा किए।

छात्र संगठन ने इन अलग-अलग दिखने वाले आंदोलनों के बीच संबंध स्थापित करने की कोशिश की। आइसा ने कहा कि यह अभियान जंतर-मंतर पर हुए उन विरोध प्रदर्शनों से निकला है, जिनमें शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही और धर्मेंद्र प्रधान के केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे की मांग की गई थी। संगठन ने कहा कि इस आंदोलन ने यह दिखाया कि छात्र अपने भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर एकजुट हो सकते हैं और इसके बाद इसने विभिन्न परिसरों और राज्यों में होने वाले प्रदर्शनों को भी प्रेरित किया।

आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा ने कहा, ‘‘हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि छात्र आंदोलन एक-दूसरे से अलग-थलग नहीं हैं। ये सभी एक बड़े आंदोलन का हिस्सा हैं, जिसमें युवा अपने भविष्य से जुड़े सवाल उठा रहे हैं और शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की मांग कर रहे हैं।’’ सभा को संबोधित करने वालों में हबीबा भी शामिल थीं, जो झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर आंदोलन से जुड़ी थीं। अन्य छात्र आंदोलनों के प्रतिनिधियों ने भी शैक्षणिक परिसरों में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और असहमति पर कथित पाबंदियों के खिलाफ हुए प्रदर्शनों के बारे में अपने विचार रखे।

नालसार आंदोलन से जुड़े एक प्रतिनिधि ने हालिया विवाद का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में हुए घटनाक्रम के खिलाफ प्रदर्शन करने पर छात्रों को दबाव का सामना करना पड़ा। प्रतिनिधि ने कहा कि कानूनी हस्तक्षेप और जनता की प्रतिक्रिया के बाद निर्देशों को वापस लिया जाना इस बात को नजरअंदाज नहीं कर सकता कि फैसले किस तरीके से लिए गए, इसे लेकर चिंताएं बनी हुई हैं। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली में एक छात्र की आत्महत्या के बाद हुए प्रदर्शनों का मुद्दा भी सम्मेलन में उठाया गया।

प्रतिनिधियों ने संस्थागत स्तर पर मानसिक स्वास्थ्य सहायता, शैक्षणिक प्रक्रियाओं और मानसिक तनाव से जूझ रहे छात्रों के प्रति प्रशासनिक रवैये को लेकर चिंताएं जताईं।

Continue reading on the app

भारत-US व्यापार समझौते में किसी भारतीय हित से नहीं होगा समझौता, पीयूष गोयल की दो टूक

पीयूष गोयल ने कहा कि मैंने अब तक इनमें से किसी भी समझौते की एक भी आलोचना नहीं देखी है। अमेरिका के साथ व्यापार समझौते का ब्योरा अभी सार्वजनिक नहीं हुआ है, इसलिए कुछ लोग पूरी तरह झूठी बातें फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games: एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम को नहीं मिलेगा VIP ट्रीटमेंट, BCCI को IOA का दो टूक जवाब-जो मिला है उसी से काम चला

Japan Asain Games: जापान एशियन गेम्स के शुरू होने में अब कुछ दिन का ही समय बचा है, लेकिन उससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर यहां की गई ठहरने की व्यवस्था पर कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है. बीसीसीआई खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था को लेकर आपत्ति जता चुका है, लेकिन भारतीय ओलंपिक संघ ने किसी भी बदलाव से साफ मना किया है. Sat, 5 Sep 2026 07:58:59 +0530

  Videos
See all

Aaj ki Taja Khabar: यूपी की सुबह की बड़ी खबरें | Kaushambi Blast | CM Yogi | Akhilesh Yadav |UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T02:10:06+00:00

Breaking News : एनकाउंटर में आरोपी बिलाल के पैर में लगी गोली, फायरिंग करके भूरा उर्फ जावेद फरार #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T02:06:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers