Nepal Floods: उफनती Trishuli River के ऊपर Zipline बनाकर आपातकालीन लाइन क्रॉसिंग को चालू की | Rescue
त्रिशूली, नेपाल: अचानक आई बाढ़ के बाद, उफनती त्रिशूली नदी के ऊपर एक अस्थायी ज़िप लाइन बनाकर ज़रूरी संपर्क फिर से बहाल कर दिया गया है.ज़मीनी रास्ते 6 दिनों तक बंद रहने के बाद, आपातकालीन ज़िप लाइन क्रॉसिंग को चालू किया गया। Nepal Floods: उफनती Trishuli River के ऊपर Zipline बनाकर आपातकालीन लाइन क्रॉसिंग को चालू की | Rescue #NepalFlood #TrishuliRiver #NepalFloods #Zipline #FloodRelief #EmergencyCrossing #Trishuli #NepalNews #FloodUpdate #DisasterRelief ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/
Amit Shah ने Saket के Max Hospital में 400 बेड वाली नई इमारत का किया उद्घाटन
नयी दिल्ली, तीन सितंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को साकेत में एक निजी अस्पताल में 400 बिस्तरों वाली नयी इमारत का उद्घाटन किया। एक बयान के मुताबिक, साकेत स्थित मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में यह इमारत बनने के बाद इसमें कुल बिस्तर क्षमता लगभग 1,200 तक हो गई है, जिससे यह बिस्तर क्षमता के हिसाब से दिल्ली का सबसे बड़ा निजी अस्पताल बन जाएगा। गृह मंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “दिल्ली के साकेत में मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के नए भवन का उद्घाटन किया।
यह नई सुविधा अस्पताल शृंखला द्वारा जनसेवा के 25 साल की यात्रा में एक और अहम पड़ाव है। इस शृंखला ने अकेले पिछले साल ही 3.60 लाख लोगों को 244 करोड़ रुपये की अत्याधुनिक मुफ़्त मेडिकल सुविधाएं दी हैं। इस नई सुविधा से ऐसी सेवाएं और बढ़ेंगी, जिससे और अधिक लोगों को लाभ होगा।” उद्घाटन समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल हुईं।
दिल्ली के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, परिवहन और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री पंकज कुमार सिंह और दक्षिणी दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। बयान के मुताबिक, अस्पताल में 22 से अधिक विशेषज्ञताओं में इलाज की सुविधाएं उपलब्ध होगी, जिससे दिल्ली और आसपास के लोगों को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी। मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अभय सोई ने कहा कि इस अत्याधुनिक नए केंद्र में भारत और दुनिया भर के लोगों को उन्नत एवं उच्च गुणवत्ता वाली देखभाल सुविधाएं प्रदान की जाएंगी और इसमें अत्याधुनिक तकनीक और विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा है।
उन्होंने कहा कि यह इमारत देश में स्वास्थ्य सेवा के तंत्र को मजबूत करने में योगदान देगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Republic Bharat
prabhasakshi






