Amit Shah ने Saket के Max Hospital में 400 बेड वाली नई इमारत का किया उद्घाटन
नयी दिल्ली, तीन सितंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को साकेत में एक निजी अस्पताल में 400 बिस्तरों वाली नयी इमारत का उद्घाटन किया। एक बयान के मुताबिक, साकेत स्थित मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में यह इमारत बनने के बाद इसमें कुल बिस्तर क्षमता लगभग 1,200 तक हो गई है, जिससे यह बिस्तर क्षमता के हिसाब से दिल्ली का सबसे बड़ा निजी अस्पताल बन जाएगा। गृह मंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “दिल्ली के साकेत में मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के नए भवन का उद्घाटन किया।
यह नई सुविधा अस्पताल शृंखला द्वारा जनसेवा के 25 साल की यात्रा में एक और अहम पड़ाव है। इस शृंखला ने अकेले पिछले साल ही 3.60 लाख लोगों को 244 करोड़ रुपये की अत्याधुनिक मुफ़्त मेडिकल सुविधाएं दी हैं। इस नई सुविधा से ऐसी सेवाएं और बढ़ेंगी, जिससे और अधिक लोगों को लाभ होगा।” उद्घाटन समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल हुईं।
दिल्ली के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, परिवहन और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री पंकज कुमार सिंह और दक्षिणी दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। बयान के मुताबिक, अस्पताल में 22 से अधिक विशेषज्ञताओं में इलाज की सुविधाएं उपलब्ध होगी, जिससे दिल्ली और आसपास के लोगों को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी। मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अभय सोई ने कहा कि इस अत्याधुनिक नए केंद्र में भारत और दुनिया भर के लोगों को उन्नत एवं उच्च गुणवत्ता वाली देखभाल सुविधाएं प्रदान की जाएंगी और इसमें अत्याधुनिक तकनीक और विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा है।
उन्होंने कहा कि यह इमारत देश में स्वास्थ्य सेवा के तंत्र को मजबूत करने में योगदान देगी।
News Ki Pathshala : सरकारी हिन्दू कर्मचारियों को धमकी ! #newskipathshala #jammukashmirnews
News Ki Pathshala : सरकारी हिन्दू कर्मचारियों को धमकी ! #newskipathshala #jammukashmirnews #aajkitajakhabar #ytshorts #hindinews You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi





.jpg)

