Responsive Scrollable Menu

Premium SUV: कर्व्ड स्क्रीन और पैनोरमिक सनरूफ के साथ लॉन्च होगी किआ सोरेंटो, डिटेल

Premium SUV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में किआ की ओर से कई अलग-अलग सेगमेंट में एसयूवी और एमपीवी की बिक्री की जाती है। अब कंपनी प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए किआ सोरेंटो को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी की ओर से इस एसयूवी से जुड़ी जानकारी भी सामने आ चुकी है। इसमें आकर्षक डिजाइन के साथ कई आधुनिक फीचर्स और दमदार इंजन का विकल्प मिलने की उम्मीद है।

भारत में लॉन्च होगी किआ सोरेंटो
किआ की ओर से किआ सोरेंटो को भारतीय बाजार में कल लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। कंपनी ने इस एसयूवी को लेकर आधिकारिक तौर पर जानकारी साझा कर दी है। लॉन्च के दौरान इसकी कीमत और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों का खुलासा किया जाएगा।

फीचर्स में मिलेगी आधुनिक तकनीक
किआ सोरेंटो को प्रीमियम और आधुनिक फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा। एसयूवी में 30 इंच का कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है।

इसके अलावा एसयूवी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एंड्रॉयड ऑटो, एप्पल कारप्ले, एडीएएस, क्रूज कंट्रोल, एंबिएंट लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ और डिजिटल एसी पैनल जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसमें डुअल-टोन इंटीरियर, फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें, वायरलेस चार्जर, रोटरी डायल, पुश-बटन स्टार्ट और सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड भी दिया जाएगा।

सुरक्षा और सुविधा के लिहाज से इसमें 360 डिग्री कैमरा, एलईडी लाइट्स, एलईडी डीआरएल, एलईडी फॉग लैंप और रूफ रेल्स जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।

हाइब्रिड और डीजल इंजन का विकल्प
किआ सोरेंटो को अलग-अलग पावरट्रेन विकल्पों के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। इसमें 1.6 लीटर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन मिल सकता है। इसके अलावा एसयूवी में टर्बो डीजल इंजन का विकल्प भी दिया जा सकता है।

ट्रांसमिशन की बात करें तो इसमें ऑटोमैटिक और मैनुअल गियरबॉक्स के विकल्प मिलने की उम्मीद है। खास बात यह है कि सोरेंटो किआ की पहली ऑल-व्हील ड्राइव हाइब्रिड एसयूवी हो सकती है।

करीब 40 लाख रुपये हो सकती है कीमत
कंपनी ने अभी किआ सोरेंटो की आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है। इसकी सही कीमत लॉन्च के दौरान ही सामने आएगी। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि भारतीय बाजार में इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 40 लाख रुपये के आसपास हो सकती है।

टोयोटा फॉर्च्यूनर से होगा मुकाबला
किआ सोरेंटो को भारतीय बाजार में प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में उतारा जाएगा। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी लोकप्रिय एसयूवी से हो सकता है। कीमत, फीचर्स, इंजन और ऑल-व्हील ड्राइव तकनीक के दम पर सोरेंटो इस सेगमेंट में किआ के लिए एक अहम मॉडल साबित हो सकती है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

Diesel SUV: मित्सुबिशी ने पेश की नई पजेरो, जानें 7-सीटर एसयूवी के दमदार फीचर्स

Diesel SUV: मित्सुबिशी मोटर्स ने अपनी नई पजेरो से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने इसे 7-सीटर एसयूवी के तौर पर पेश किया है और इसे लैडर-फ्रेम चेसिस पर तैयार किया गया है। नई पजेरो में 2.4-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो 480 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। ऑफ-रोड क्षमता को बेहतर बनाने के लिए इसमें कंपनी की एस-एडब्ल्यूसी (सुपर ऑल-व्हील कंट्रोल) तकनीक दी गई है। नई पजेरो का प्रोडक्शन थाईलैंड में होगा और बाद में इसे जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे बाजारों में बिक्री के लिए उतारा जाएगा।

बॉक्सी डिजाइन और 230 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस
नई पजेरो की लंबाई 4,920 मिमी, चौड़ाई 1,925 मिमी और ऊंचाई 1,910 मिमी है। इसका व्हीलबेस 2,870 मिमी है, जबकि ग्राउंड क्लीयरेंस 230 मिमी है। डिजाइन की बात करें तो एसयूवी को कंपनी की ‘ग्रैंड करिश्मा’ डिजाइन लैंग्वेज के तहत तैयार किया गया है।

फ्रंट में मजबूत बोनट, मोटे एलईडी डीआरएल और हॉरिजॉन्टल ग्रिल लाइन्स दी गई हैं। बंपर पर ब्लैक-आउट स्किड प्लेट इसे दमदार लुक देती है। साइड प्रोफाइल में बॉक्सी डिजाइन, डुअल-टोन थीम, ब्लैक-आउट पिलर्स और रूफ रेल्स मिलती हैं। चुनिंदा वेरिएंट में 20-इंच तक के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। पीछे कनेक्टेड टेल-लाइट्स, स्किड प्लेट और स्पॉइलर मिलता है।

14.3-इंच स्क्रीन वाला केबिन
केबिन में सीधा और प्रैक्टिकल डैशबोर्ड लेआउट है। इसमें प्रीमियम लेदर फिनिश के साथ 14.3-इंच का हॉरिजॉन्टल इंफोटेनमेंट डिस्प्ले दिया गया है। स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के जरिए नेविगेशन, म्यूजिक और अन्य ऐप्स इस्तेमाल किए जा सकते हैं। 7-सीटर लेआउट के कारण दूसरी पंक्ति में तीन एडजस्टेबल हेडरेस्ट भी मिलते हैं।

8-स्पीड ऑटोमैटिक और 7 ड्राइव मोड
2.4-लीटर डीजल इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। एस-एडब्ल्यूसी सिस्टम के साथ इसमें नॉर्मल, ईको, ग्रेवल, स्नो, मड, सैंड और रॉक समेत 7 ड्राइविंग मोड दिए गए हैं। इन फीचर्स के साथ नई पजेरो को खास तौर पर मुश्किल और खराब रास्तों पर बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार किया गया है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

पहली पारी में 9, दूसरी पारी में 5 शिकार, 14 विकेट के बाद भी टीम से ड्रॉप, समय से पहले जादूगर का करियर क्यों हुआ खत्म?

best bowing record: कानपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 14 विकेट लेने वाले जसुभाई पटेल का नाम इतिहास के पन्नों से कभी ओझल नहीं होगा. यह भारतीय क्रिकेट इतिहास के उन चुनिंदा 'शांत चमत्कारों' में से एक है, जिसने खेल की दिशा और दशा को हमेशा के लिए बदल कर रख दिया Fri, 4 Sep 2026 17:09:44 +0530

  Videos
See all

Krishna Janmashtami 2026: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए ऐसे तैयार की जाती है ये खास माला |Mathura News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T12:11:29+00:00

Swatantra Bhardwaj detained: हिरासत में स्वतंत्र भारद्वाज | CJP | Nishu Azad | Delhi Police | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T12:10:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers