Leftover Makeover: कल की बची दाल-सब्जी को ऐसे दें नया ट्विस्ट, घर में कोई पहचान भी नहीं पाएगा
Leftover Food Recipes: बची हुई दाल और सब्जी को दोबारा गर्म करने के बजाय चीला, रोल या कटलेट जैसे नए स्नैक्स में बदला जा सकता है. इससे खाने की बर्बादी कम होती है और परिवार को एक ही भोजन का नया स्वाद मिलता है.
घर को सीलन से बचाने का असरदार और आसान तरीका
मकान इंसान की सबसे बड़ी जरूरतों में से एक है. लोग अपने सपनों के घर के लिए जीवन भर की कमाई लगा देते हैं. लेकिन निर्माण के समय जल्दबाजी और लापरवाही के कारण दीवारों में सीलन आ जाती है. इससे घर की खूबसूरती खराब होती है और आर्थिक नुकसान भी होता है. जहानाबाद के अनुभवी राजमिस्त्री बैजू कुमार ने सीलन से बचने का बहुत ही अचूक उपाय बताया है. उनके अनुसार घर के फाउंडेशन के समय ही इस पर ध्यान देना चाहिए. जब जमीन से मकान का लेवल 3 फीट ऊपर आ जाए, तब डीपीसी (डैम प्रूफ कंक्रीट) का काम कराएं. डीपीसी के बाद उस पर वॉटरप्रूफिंग का घोल जरूर लगाएं. यह वॉटरप्रूफ केमिकल बाजार में आसानी से मिल जाता है. घोल पूरी तरह सूख जाने के बाद ही ऊपर ईंटों की जुड़ाई शुरू करवाएं. अक्सर लोग थोड़ा सा पैसा बचाने के लिए डीपीसी के तुरंत बाद जुड़ाई कर देते हैं. इस तरह की लापरवाही से बचना बहुत जरूरी है. शुरुआत में किया गया सही निवेश आपको सीलन की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा दिलाएगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





