'अफवाहें बंद करो...,' ODI वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित शर्मा, BCCI सचिव देवाजीत सैकिया ने कर दिया साफ
Devajit Saikia on Rohit Sharma: आज 3 सितंबर को बीसीसीआई के सचिव देवाजीत सैकिया अगुवाई में एक समीक्षा बैठक हुई, जिसमें दोनों भारतीय कप्तान शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर भी शामिल रहे. इसके अलावा टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और NCA प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण भी इस मीटिंग का हिस्सा रहे. इस मीटिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए देवाजीत सैकिया ने रोहित शर्मा को लेकर एक बड़ा बयान दिया. यूं कहे तों BCCI सचिव ने रोहित शर्मा के रिटायरमेंट या टीमइंडिया के आगे के प्लान का वो हिस्सा नहीं इन सभी बातों पर विराम लगा दिया है. उन्होंने साफ कहा कि रोहित कहीं नहीं जा रहे हैं और वनडे टीम का हिस्सा बने रहेंगे.
रोहित शर्मा की इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट को लेकर पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स पर कई कयास लगाए जा रहे थे. रिपोर्ट्स सामने आ रहा था कि चयनकर्ता वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा से आगे बढ़ने की प्लान बना रहे हैं और वह जल्द संन्यास ले सकते हैं.
अब इन अफवाहों को सिरे से खारिज करते हुए बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने कहा, "रोहित शर्मा सभी मैचों में शानदार खेल रहे हैं. आप और क्या चाहते हैं? पिछले ही मैच में उन्होंने 130-140 रन बनाए हैं. फिर ऐसी अटकलें क्यों लगाई जा रही हैं? मैं इन अफवाहें उड़ाने वालों को और हवा नहीं देना चाहता." बीसीसीआई सचिव के इस बयान से बोर्ड ने साफ कर दिया है कि रोहित शर्मा अभी भी भारतीय वनडे टीम की योजनाओं का मुख्य हिस्सा हैं और उनके 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की संभावनाएं पूरी तरह बनी हुई हैं.
BCCI SECRETARY DEVAJIT SAIKIA ON ROHIT SHARMA:
— Tanuj (@ImTanujSingh) September 3, 2026
- "Rohit Sharma is playing brilliantly in all matches. What more do you want? In the last match, he scored 130-140 runs. So why is there speculation? I do not want to give fodder to the speculators". (Subhayan Chakraborty). pic.twitter.com/1kE1jZjNpO
BSP की ऑल इंडिया बैठक, मायावती बोलीं- शोषित वर्ग को शासक वर्ग बनाना ही मुख्य लक्ष्य
Mayawati: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं. इस बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) की भी गुरुवार को ऑल इंडिया बैठक हुई. बीएसपी की ओर से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक पार्टी सुप्रीमो मायावती ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के जन्मदाता व संस्थापक कांशीराम के संकल्प और समर्पण की तरह ही, मेरे लिए भी 'बहुजन समाज' का हित, कल्याण और उसकी अस्मिता यानी बीएसपी के मूवमेन्ट द्वारा 'शोषित वर्ग को शासक वर्ग' बनाने का मिशनरी लक्ष्य सर्वोपरि है. उन्होंने कहा कि इस महान लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निजी तौर पर मेरा ना तो कोई अपना है और ना ही पराया. बसपा सुप्रीमो ने कहा कि जो भी बीएसपी और बहुजनों के हित के काम करेगा उसका स्वागत व आभार है.
03-09-20265-BSP PRESSNOTE-ALL-INDIA MEETING pic.twitter.com/tw4sTxxQBg
— Mayawati (@Mayawati) September 3, 2026
बीएसपी की ऑल इंडिया बैठक में उठे कई मुद्दे
बता दें कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने गुरुवार को लखनऊ में पार्टी की ऑल-इंडिया स्तर की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की. जिसमें संगठन को मजबूत करने और ज्वलंत मुद्दों पर पार्टी का रुख साफ करने के निर्देश दिए गए. इस बैठक के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती ने पिछले कार्यों की समीक्षा की और सभी छोटे-बड़े पदाधिकारियों को कमियों को दूर कर पूरी ईमानदारी व निष्ठा से पार्टी के दिशा-निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी.
ये भी पढ़ें: 'काम को देखकर वोट दें, नेताओं के वादों पर नहीं, दनकौर की रैली में बोले BSP के नेशनल कोऑर्टिनेटर आकाश आनंद
'शोषित वर्ग को शासक वर्ग बनाना बहुजन मूवमेंट का मुख्य लक्ष्य'
बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने कांशीराम के संघर्षों का जिक्र करते हुए स्पष्ट किया कि शोषित वर्ग को शासक वर्ग बनाना ही बहुजन मूवमेंट का मुख्य लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि इसके लिए सत्ता हासिल करना बेहद जरूरी है. मायावती ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समानता के लिए आजीवन संघर्ष किया, जबकि आरक्षण, मुस्लिम व अन्य अल्पसंख्यक वर्गों की सुरक्षा और महिला अधिकारों के मामलों में आरएसएस के दावों में सच्चाई की कमी दिखती है. इसके साथ ही मायावती ने संघ को सलाह दी कि वह खुद भी बाबा साहेब के मानवतावादी व समतामूलक संविधान का ईमानदारी से पालन करे. साथ ही अपने लोगों से भी इसका पालन करने को कहे.
ये भी पढ़ें: 2027 विधानसभा चुनाव पर मायावती का फोकस, जिलाध्यक्षों और पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति पर की चर्चा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






