Ayushman Yojana Scam: MP के 83 अस्पतालों पर कार्रवाई, ₹3.14 करोड़ जुर्माना
मध्य प्रदेश में आयुष्मान योजना के तहत धोखाधड़ी के आरोप में 83 अस्पतालों पर बड़ी कार्रवाई की गई है. इनमें 18 डी-एंपैनल, 15 निलंबित किए गए हैं, जबकि 50 अस्पतालों पर ₹3.14 करोड़ का जुर्माना लगा है
'अफवाहें बंद करो...,' ODI वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित शर्मा, BCCI सचिव देवाजीत सैकिया ने कर दिया साफ
Devajit Saikia on Rohit Sharma: आज 3 सितंबर को बीसीसीआई के सचिव देवाजीत सैकिया अगुवाई में एक समीक्षा बैठक हुई, जिसमें दोनों भारतीय कप्तान शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर भी शामिल रहे. इसके अलावा टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और NCA प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण भी इस मीटिंग का हिस्सा रहे. इस मीटिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए देवाजीत सैकिया ने रोहित शर्मा को लेकर एक बड़ा बयान दिया. यूं कहे तों BCCI सचिव ने रोहित शर्मा के रिटायरमेंट या टीमइंडिया के आगे के प्लान का वो हिस्सा नहीं इन सभी बातों पर विराम लगा दिया है. उन्होंने साफ कहा कि रोहित कहीं नहीं जा रहे हैं और वनडे टीम का हिस्सा बने रहेंगे.
रोहित शर्मा की इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट को लेकर पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स पर कई कयास लगाए जा रहे थे. रिपोर्ट्स सामने आ रहा था कि चयनकर्ता वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा से आगे बढ़ने की प्लान बना रहे हैं और वह जल्द संन्यास ले सकते हैं.
अब इन अफवाहों को सिरे से खारिज करते हुए बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने कहा, "रोहित शर्मा सभी मैचों में शानदार खेल रहे हैं. आप और क्या चाहते हैं? पिछले ही मैच में उन्होंने 130-140 रन बनाए हैं. फिर ऐसी अटकलें क्यों लगाई जा रही हैं? मैं इन अफवाहें उड़ाने वालों को और हवा नहीं देना चाहता." बीसीसीआई सचिव के इस बयान से बोर्ड ने साफ कर दिया है कि रोहित शर्मा अभी भी भारतीय वनडे टीम की योजनाओं का मुख्य हिस्सा हैं और उनके 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की संभावनाएं पूरी तरह बनी हुई हैं.
BCCI SECRETARY DEVAJIT SAIKIA ON ROHIT SHARMA:
— Tanuj (@ImTanujSingh) September 3, 2026
- "Rohit Sharma is playing brilliantly in all matches. What more do you want? In the last match, he scored 130-140 runs. So why is there speculation? I do not want to give fodder to the speculators". (Subhayan Chakraborty). pic.twitter.com/1kE1jZjNpO
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation





