Responsive Scrollable Menu

‘मिर्जापुर द मूवी’ का रिलीज से पहले दिखा भौकाल, 1.72 लाख टिकट बिके, ओपनिंग डे पर टूट सकता है इस बड़ी फिल्म का रिकॉर्ड?

Mirzapur The Movie Advance Booking: ‘मिर्जापुर द मूवी’ (Mirzapur The Movie) कल यानी 4 सिंतबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसी के साथ फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज भी बढ़ता जा रहा है. मिर्जापुर वेब सीरीज में कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया को देखने के बाद बाद अब फैंस इन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए तैयार हैं. इसी के साथ फिल्म की रिलीज से पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग ने माहौल बना दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'मिर्जापुर द मूवी' के गुरुवार शाम 4 बजे तक पहले दिन के लिए 1 लाख 72 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं. खास बात यह है कि फिल्म को जन्माष्टमी के दिन रिलीज किया जा रहा है, जिसका फायदा फिल्म को मिल सकता है. ऐसे में सवाल है कि क्या ‘मिर्जापुर द मूवी’ पहले दिन ‘कबीर सिंह’ का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी? आइए जानते हैं.

एडवांस बुकिंग में बिके 1.72 लाख से ज्यादा टिकट

‘मिर्जापुर द मूवी’ की एडवांस बुकिंग के ताजा आंकड़े काफी शानदार नजर आ रहे हैं. Sacnilk के रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के हिंदी और तेलुगु वर्जन के लिए अब तक कुल 8,922 शोज में 1,72,231 टिकट बिक चुके हैं. जिससे 4.84 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई हो चुकी है. हिंदी 2D वर्जन में ही 1,71,053 टिकट बिक गए हैं, जिससे करीब 4.82 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई हुई है. वहीं तेलुगु में 1,178 टिकट बिके हैं और करीब 1.48 लाख रुपये की ग्रॉस कमाई हुई है. आपको बता दें कि ये कमाई बिना ब्लॉक सीट के है. अगर ब्लॉक सीट को जोड़े तो इसकी कमाई 7.6 करोड़ रुपये की होती है. इसी के साथ आपको यह भी बता दें कि अभी एडवांस बुकिंग के लिए काफी टाइम बचा हुआ है ऐसे में टिकट बिक्री के आंकड़े बढ़ सकते हैं. 

‘मिर्जापुर द मूवी’ को जन्माष्टमी का मिल सकता फायदा

‘मिर्जापुर द मूवी’ के लिए 4 सितंबर का दिन काफी खास है, क्योंकि इस दिन जन्माष्टमी भी है. इसलिए त्योहार की छुट्टी का फायदा फिल्म को मिल सकता है. गुरमीत सिंह के डायरेक्शन में बनी मिर्जापुर द फिल्म की कहानी की दुनिया वही है जिसे लोग वेब सीरीज के जरिए पहले से जानते हैं. वेब सीरीज में पंकज त्रिपाठी कालीन भैया, अली फजल गुड्डू पंडित और दिव्येंदु शर्मा मुन्ना भैया के किरदार में नजर आए थे, इन कैरेक्टर को चाहने वालों की संख्या काफी बड़ी है. यही वजह है कि फिल्म को एक ऐसी ऑडियंस पहले से मिल गई है, जिन्हें स्टोरी और किरदारों से किसी तरह का इंट्रोडक्शन कराने की जरूरत नहीं है.

‘टॉक्सिक’ की कम होती कमाई का भी मिल सकता है फायदा

बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर द मूवी’ के लिए माहौल इसलिए भी अच्छा माना जा रहा है, क्योंकि हाल ही रिलीज हुई यश की ‘टॉक्सिक’ उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई. ऐसे में ऑडियंस नई फिल्म देखने की तलाश में है. ‘मिर्जापुर’ की पहले से बनी पॉपुलैरिटी फिल्म के लिए सबसे बड़ा प्लस पॉइंट बन सकती है. हालांकि, फिल्म को सेंसर बोर्ड से ‘A’ रेटिंग मिली है और इसमें 10 से ज्यादा कट्स किए गए हैं. इसका मतलब है नाबालिग के लिए नहीं है. लेकिन ‘मिर्जापुर’ की ऑडियंस ज्यादातर युवा वर्ग हैं. इसलिए एडल्ट रेटिंग के बावजूद फिल्म को अच्छी शुरुआत मिलने की उम्मीद की जा रही है.

पहले दिन कमा सकती है 20 करोड़ से ज्यादा

एडवांस बुकिंग के आंकड़ों को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि ‘मिर्जापुर द मूवी’ पहले दिन अच्छी कमाई कर सकती है. फिल्म की ऑनसाइट यानी रिलीज वाले दिन होने वाली टिकट बिक्री भी इसमें अहम भूमिका निभाएगी. इसके साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म इंडिया में पहले दिन करीब 15 से 20 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर सकती है. इसके साथ ही अगर फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल गया और दोपहर के बाद शोज में ऑक्यूपेंसी बढ़ी, तो कमाई 20 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर सकती है. वहीं, इस फिल्म की टक्कर एडल्ट रेटिंग वाली फिल्म कबीर सिंह से मानी जा रही है, जिसने पहले दिन 20.21 करोड़ का कलेक्शन किया था. अब देखना होगा कि इसका ओपनिंग रिकॉर्ड टूट पाता है या नहीं.

ये भी पढ़ें: मुस्लिम शख्स थिएटर में देखने पहुंचा हनुमान अंश, श्रद्धा में उतार दीं चप्पलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

 

Continue reading on the app

'गुजरात सबसे गतिशील राज्यों में से एक', वीजीजीएस 2027 रोड शो में बोले कॉरपोरेट लीडर्स

मुंबई, 3 सितंबर (आईएएनएस)। गुजरात सरकार द्वारा वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट (वीजीजीएस) 2027 से पहले देश की आर्थिक राजधानी में आयोजित रोडशो में गुरुवार को शीर्ष कॉरपोरेट लीडर्स ने गुजरात को देश के सबसे गतिशील राज्यों में से एक बताया और राज्य में अपनी मौजूदगी का विस्तार करने में रुचि व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में महिंद्रा एंड महिंद्रा के सीईओ और प्रबंध निदेशक अनीश शाह ने कहा कि गुजरात देश के सबसे गतिशील राज्यों में से एक है और समूह की राज्य में कई उद्योगों में मौजूदगी है।

शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा, गुजरात सरकार के साथ साझेदारी में हमारी ट्रैक्टर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट गुजरात में है। गुजरात में क्लब महिंद्रा के हमारे पांच रिसॉर्ट हैं, वहां हमारा बड़ा रिन्यूएबल बिजनेस है और हमारे लाइफस्पेसेज बिजनेस का एक औद्योगिक पार्क भी वहां है।

उन्होंने कहा कि रोडशो में बड़े औद्योगिक पार्कों, गिफ्ट सिटी, मैन्युफैक्चरिंग, रिसॉर्ट्स और गुजरात की संस्कृति को बढ़ावा देने से जुड़े अवसरों पर चर्चा हुई।

इस बीच, स्वान एनर्जी के प्रबंध निदेशक निखिल वी. मर्चेंट ने कहा कि कंपनी गुजरात में मौजूदगी को लेकर बेहद संतुष्ट है और उन्होंने राज्य सरकार की सक्रिय नीतियों की सराहना की।

स्वान एनर्जी के गुजरात में तीन कारोबार हैं, जिसमें एक एलएनजी टर्मिनल, पिपावाव शिपयार्ड, जिसे अब स्वान डिफेंस एंड हेवी इंडस्ट्रीज के नाम से जाना जाता है, और नारोल में उसकी टेक्सटाइल मिल है।

मर्चेंट ने पत्रकारों से कहा, तीनों कारोबार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकार के समर्थन तथा सक्रिय नीतियों के साथ मुझे लगता है कि हम अच्छी स्थिति में रहेंगे।

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने याद किया कि पहला वाइब्रेंट गुजरात रोडशो, जो तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में आयोजित हुआ था, इसी स्थान पर हुआ था।

उन्होंने कहा कि उन्हें इस स्थान पर दोबारा लौटकर गुजरात के वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मिलकर खुशी हुई। उन्होंने पहले रोडशो के बाद से गुजरात द्वारा तय की गई विकास यात्रा का भी जिक्र किया।

आज का कार्यक्रम वीजीजीएस 2027 के लिए नई दिल्ली में आयोजित कर्टेन रेजर कार्यक्रम के बाद हुआ है। गुजरात अपने प्रमुख निवेश शिखर सम्मेलन के अगले संस्करण की तैयारियों को तेज कर रहा है।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

रोहित शर्मा के भविष्य पर BCCI ने लगाई मुहर, जानिए ‘महाबैठक’ के बाद क्या नतीजा निकला?

मुंबई में BCCI के दफ्तर में 3 सितंबर को एक बड़ी और अहम बैठक हुई, जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई. रोहित शर्मा का भविष्य भी ऐसा ही एक मसला था, जिस पर सबसे ज्यादा नजरें टिकी हुई थीं. Thu, 03 Sep 2026 18:23:40 +0530

  Videos
See all

Garjana: “कांग्रेस राम भक्तों और सेना का अपमान करती आई है..” #ytshorts #rammandirceo #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T13:41:39+00:00

नेपाल बाढ़ में शिक्षकों ने बचाईं 25 बच्चों की जान [Teachers Save 25 Children From Nepal Floods] #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T13:36:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers