UP Flood Update: मंदाकिनी नदी के रौद्र रूप से घर-मंदिर-स्कूल डूबे, बाढ़-बारिश से मचा हाहाकार! Top
UP Flood Update: मंदाकिनी नदी के रौद्र रूप से घर-मंदिर-स्कूल डूबे, बाढ़-बारिश से मचा हाहाकार! Top #UPFlood #UPRain #UttarPradesh #FloodNews #UPWeather #Chitrakoot #MandakiniRiver #Varanasi #Ganga #GangaFlood #HeavyRain #RainAlert #FloodUpdate #UPNews #News18UPUK UP Flood News: उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर का असर दिखाई दे रहा है। कई इलाकों में बाढ़ का पानी घरों, मंदिरों और स्कूलों तक पहुंच गया है। news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|
धोनी को लेकर आया बड़ा अपडेट, CSK में इम्पैक्ट प्लेयर की भूमिका में नहीं दिखेंगे माही
IPL 2027: आईपीएल 2027 की तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी हैं. इसकी चर्चाएं भी होने लगी हैं. इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को लेकर यह बड़ी अपडेट सामने आई है. रिपोर्ट्स की मानें तो धोनी ने साफ कहा है कि वह बतौर इम्पैक्ट प्लेयर नहीं खेलेंगे. वह फुल-टाइम विकेटकीपर के तौर पर सीएसके में खेलना चाहते हैं. यह बात उनके साथी रहे पूर्व खिलाड़ी सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कही है.
बतौर विकेटकीपर पूरे 20 ओवर खेलना चाहते हैं धोनी
सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने खुलासा किया है कि धोनी ने व्यक्तिगत रूप से उनसे कहा है कि वह आईपीएल में एक 'इम्पैक्ट प्लेयर' के तौर पर नहीं खेलना चाहते. धोनी खुद को एक फुल-टाइम विकेटकीपर के रूप में देखते हैं. इसका मतलब है कि अगर वह खेलते हैं, तो वह पूरे 20 ओवर मैदान पर रहकर कीपिंग करना चाहते हैं.
बद्रीनाथ का मानना है कि बढ़ती उम्र और फिटनेस चिंताओं को देखते हुए धोनी के लिए 'इम्पैक्ट प्लेयर' की भूमिका आदर्श होती. वह सिर्फ आखिरी के ओवरों में बल्लेबाजी के लिए आते और कीपिंग करते, जिससे उनके शरीर पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता.
MS Dhoni has made it clear that he wants to play as a full-time wicketkeeper for the Chennai Super Kings in the Indian Premier League (IPL), former CSK batter Subramaniam Badrinath said ????️
— Sportstar (@sportstarweb) September 3, 2026
His IPL future still remains a subject of speculation with no confirmation yet as to in… pic.twitter.com/auItGI5m7B
IPL 2026 में एक भी मैच नहीं खेले थे धोनी
एमएस धोनी ने पिछले सीजन आईपीएल 2026 में घुटने की दिक्कतों के कारण एक भी मैच नहीं खेला था. हालांकि वह टीम के साथ जुड़े रहे थे, लेकिन मैदान पर नहीं उतरे थे.फैंस इंतजार करते रहे कि माही फिट होकर मैदान पर वापस आएंगे, लेकिन पूरा सीजन खत्म हो गया और वह खेलते नजर नहीं आए. उस वक्त यह बात भी सामने आई थी कि अगर धोनी पूरी तरह से फिट नहीं हैं, तो कम से कम इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर तो उतर ही सकते हैं. अब धोनी ने कहा है कि वह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर नहीं खेलना चाहते हैं. इस नए रुख के बाद कि वह सिर्फ फुल-टाइम खिलाड़ी के रूप में ही खेलेंगे, उनके अगले आईपीएल सीजन में भाग लेने को लेकर सस्पेंस और ज्यादा बढ़ गया है, क्योंकि फैंस और सीएसके मैनेजमेंट अभी भी उनके आखिरी फैसले का इंतजार कर रहे हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18
News Nation



