पुतिन बोले- रूसी जहाजों को जब्त करना आतंकवाद है:इससे यूक्रेन जंग कभी खत्म नहीं होगी; जेलेंस्की बोले- रूसी आकाश में अच्छे दिन खत्म हुए
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच समुद्र में रूसी जहाजों को लेकर तनाव बढ़ गया है। रूस के नागरिक और कारोबारी जहाजों पर हमलों को लेकर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी दी है। उन्होंने इसे आतंकवाद करार दिया और कहा कि इससे रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता की संभावना और मुश्किल हो रही है। उन्होंने हाल में रूसी नागरिक जहाजों को जब्त किए जाने की घटनाओं का जिक्र किया। साथ ही यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने रूसी हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने वाले विदेशी विमानों को लेकर कहा था कि अब वहां ‘सुरक्षित दिन’ खत्म हो गए हैं। पुतिन ने कहा कि रूसी जहाजों को निशाना बनाना “राजकीय आतंकवाद” है। उन्होंने पश्चिमी देशों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग ऐसी घटनाओं पर चुप रहते हैं, वे “अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के सहयोगी” बन जाते हैं। खबर अपडेट हो रही है…
Stock Market Holiday: जन्माष्टमी की छुट्टी का शेयर बाजार पर क्या असर? 4 सितंबर को ट्रेडिंग होगी या नहीं, निवेश से पहले जान लें पूरी बात
Stock Market Holiday: शुक्रवार को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में निवेशकों के बीच शेयर बाजार की छुट्टी (Stock Market Holiday) को लेकर सवाल है। जिसे जानना जरूरी है कि 4 सितंबर को एनएसई और बीएसई में कारोबार होगा या बाजार बंद रहेगा। निवेशक ट्रेडिंग से पहले छुट्टी का पूरा अपडेट जरूर चेक कर लें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24





