Responsive Scrollable Menu

जयशंकर बोले-भारत यूक्रेन जंग खत्म कराने में मदद को तैयार:कहा- जरूरत पड़ी तो मध्यस्थता करेंगे; डिजिटल सेक्टर में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा

केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने में मदद के लिए तैयार है। उन्होंने जरूरत पड़ने पर मध्यस्थता करने की भी पेशकश की है। जयशंकर ने यह बात गुरुवार को कीव दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कही। वे यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा के साथ मौजूद थे। दोनो नेताओं के बीच ब्लैक सी में कमर्शियल शिपिंग पर हो रहे हमलों को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में इंफ्रास्ट्रक्चर, फार्मा, टेक्नोलॉजी और डिजिटल सेक्टर में भारत-यूक्रेन सहयोग बढ़ाने पर भी बात हुई। जयशंकर के यूक्रेन दौरे की तस्वीरें… यूक्रेनी विदेश मंत्री बोले- रूसी हमलों के बीच जयशंकर का दौरा अहम यूक्रेन के विदेश मंत्री ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर का कीव पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने इसे भारतीय विदेश मंत्री की यूक्रेन की पहली खास द्विपक्षीय यात्रा बताया। उन्होंने कहा कि रूस लगातार यूक्रेनी शहरों, बंदरगाहों और नागरिक जहाजों पर हमले कर रहा है। ऐसे हालात में जयशंकर का कीव दौरा अहम है। दोनों नेताओं ने ब्लैक सी में जहाजों की आवाजाही फिर से सामान्य करने और दुनिया की खाद्य सुरक्षा पर चर्चा की। यूक्रेनी विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के युद्ध खत्म करने के लिए कूटनीति और बातचीत वाले रुख का स्वागत किया। दोनों देश अगली अंतर-सरकारी आयोग की बैठक कराने पर भी सहमत हुए। जयशंकर 3 से 5 सितंबर तक यूक्रेन और पोलैंड दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर 3 से 5 सितंबर तक यूक्रेन और पोलैंड की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। यूक्रेन के बाद वह पोलैंड के लिए रवाना होंगे। यहां वे पोलैंड के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री रादोस्लाव सिकोरस्की से द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, यात्रा का मकसद दोनों देशों के साथ द्विपक्षीय रिश्ते मजबूत करना है। इस दौरान क्षेत्रीय हालात और आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होगी। खबर लगातार अपडेट हो रही है…

Continue reading on the app

Delhi Police ने CSC Wallet से साइबर ठगी करने वाले 3 शातिरों को UP से पकड़ा

नयी दिल्ली, तीन सितंबर उत्तर दिल्ली पुलिस ने 72 वर्षीय बुजुर्ग के साथ करीब दो लाख रुपये की साइबर ठगी करने के आरोप में ‘कॉमन सर्विस सेंटर’ (सीएससी) वॉलेट संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपियों की पहचान आशीष कुमार (24), अमित कुमार (23) और उमेश चंद (37) के रूप में हुई है और उन्हें उत्तर प्रदेश के क्रमश: शाहजहांपुर, हरदोई और लखीमपुर खीरी जिलों से पकड़ा गया है। उत्तर दिल्ली की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) निहारिका भट्ट ने कहा कि अबतक की जांच में बरामद खातों के माध्यम से 2.50 करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन का पता चला है, जबकि विभिन्न राज्यों से पांच साइबर धोखाधड़ी की शिकायतें इनसे जुड़ी हुई हैं।

पुलिस के अनुसार, ये गिरफ्तारियां दिल्ली निवासी बुजुर्ग व्यक्ति के साथ हुई ठगी की जांच के दौरान हुई है। पीड़ित ने सौर ऊर्जा कनेक्शन के लिए आवेदन किया था और अपने मौजूदा टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल) के बिजली कनेक्शन पर नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू की थी। पुलिस ने कहा कि 18 जुलाई को, पीड़ित को एक व्यक्ति का फोन आया और उसने खुद को बिजली कनेक्शन में नाम बदलने की प्रक्रिया से जुड़ा बताया और पीड़ित को 13 रुपये का अतिरिक्त भुगतान करने को कहा।

पुलिस के मुताबिक, फोन करने वाले ने व्हाट्सऐप पर एक एपीके फाइल भेजी और पीड़ित को इसे डाउनलोड करने और भुगतान करने को कहा। पुलिस ने बताया कि इसके बाद जालसाज़ों ने पीड़ित का फोन हैक करके उनके बैंक खाते से 1.99 लाख रुपये उड़ा लिए। बाद में एक ई- प्राथमिकी दर्ज की गई और जांच शुरू की गई।

डीसीपी ने कहा कि एक टीम ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड, आईएमईआई विवरण, आईपी लॉग और वित्तीय लेनदेन का विश्लेषण किया और लगभग 100 संदिग्ध मोबाइल नंबरों और संबंधित उपकरणों पर निगरानी रखी। भट्ट ने कहा कि तकनीकी जांच से पुलिस टीम शाहजहांपुर, हरदोई और लखीमपुर खीरी तक पहुंची, जहां से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि जांच में यह सामने आया कि ठगी गई रकम को एक ‘पेमेंट गेटवे’ के माध्यम से एक सीएससी व्यापारी के खाते में भेजा गया और इसके बाद उसे बाद में आशीष कुमार जनसेवा केंद्र के नाम पर पंजीकृत सीएससी वॉलेट में स्थानांतरित कर दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि आशीष के नाम पर सीएससी लाइसेंस था, लेकिन वह केंद्र का संचालन नहीं कर रहा था और उसने अमित कुमार के साथ अपना ‘वॉलेट आईडी’ और पासवर्ड साझा किया था। डीसीपी ने बताया कि अमित ने सीएससी वॉलेट, पासवर्ड और बैंक खाते हासिल किए तथा उनसे जुड़े मोबाइल नंबरों को फर्जी नंबरों से बदल दिया। इसके अलावा, पोर्टिंग के दौरान ग्राहकों को जारी किए गए सिम कार्ड भी उसने अपने पास रख लिए और उनका दुरुपयोग सीएससी वॉलेट संचालित करने तथा धोखाधड़ी वाले लेन-देन को अंजाम देने में किया।

पुलिस के मुताबिक, उसने उमेश को वॉलेट विवरण दिया और जमा राशि पर पांच प्रतिशत कमीशन पर यह सौदा हुआ। उमेश ने एक अन्य सहयोगी, राम दास के साथ विवरण साझा किया। अधिकारी ने कहा कि आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन, 20 सिम कार्ड, नौ पासबुक, छह चेक बुक, 15 डेबिट/क्रेडिट कार्ड और एक बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट मशीन बरामद की गई।

पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

Continue reading on the app

  Sports

SA vs NAM: हार की हैट्रिक से बाल-बाल बची साउथ अफ्रीका, हार की हैट्रिक से बाल-बाल बची साउथ अफ्रीका, नामीबिया को पहली बार हराया

साउथ अफ्रीका ने नामीबिया के खिलाफ इससे पहले सिर्फ 2 टी20 मैच खेले थे, जिसमें से एक इसी सीरीज में था. साउथ अफ्रीका को दोनों मुकाबलों में शिकस्त मिली थी और तीसरी बार भी टीम हारती हुई दिख रही थी. Sat, 05 Sep 2026 01:31:31 +0530

  Videos
See all

Lindsay Clancy murder trial declared a 'mistrial' - what happens next? #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T20:08:02+00:00

Nepal flood survivors are rescued from a tunnel and other top news stories | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T20:00:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers