Responsive Scrollable Menu

दिल्ली: होटल में महिला की चाकू मारकर हत्या, प्रेमी ने भी की खुदकुशी की कोशिश

दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में एक होटल में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी और उसके बाद खुद की भी जान देने की कोशिश की.

The post दिल्ली: होटल में महिला की चाकू मारकर हत्या, प्रेमी ने भी की खुदकुशी की कोशिश appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Abhishek Banerjee के Kolkata दफ्तर में तोड़फोड़, TMC ने लगाया anarchy का आरोप

(फाइल फोटो के साथ) नयी दिल्ली, तीन सितंबर कोलकाता की ‘कैमक स्ट्रीट’ पर बृहस्पतिवार को तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के कार्यालय में नकाबपोश लोगों द्वारा कथित तौर पर तोड़फोड़ किये जाने के बाद पार्टी सांसदों--महुआ मोइत्रा और सौगत राय ने पश्चिम बंगाल में ‘पूरी तरह से अराजकता होने’ की शिकायत की। मोइत्रा और लोकसभा में पार्टी के उपनेता राय ने यहां प्रेसवार्ता में आरोप लगाया कि तड़के करीब साढ़े चार बजे लगभग 25 लोग दफ्तर में घुस गये, उन्होंने सुरक्षागार्डों को बंधक बना लिया तथा छठी एवं सातवीं मंजिल पर जमकर तोड़फोड़ की। तृणमूल ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने प्रवेश द्वार एवं शीशे तोड़ दिये तथा कंप्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर एवं अन्य उपकरणों को नुकसान पहुंचाया।

उसने यह भी आरोप लगाया कि बदमाश परिसर से टेलीविजन स्क्रीन, ‘एयर प्यूरीफ़ायर’ और लैपटॉप ले गए तथा उन्होंने दफ़्तर में दस्तावेज एवं अन्य सामान बिखेर दिया। मोइत्रा ने कहा कि सुरक्षा गार्डों को धमकाया गया और उनसे उनके मोबाइल फोन छीन लिए गए तथा हमलावरों ने तोड़-फोड़ शुरू करने से पहले सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए। उन्होंने कहा, ‘‘आज बंगाल में अराजकता की ऐसी स्थिति है कि लगता है हम किसी ऐसे अशांत/व्यवस्थाविहीन राज्य में रह रहे हैं जहां तख्तापलट हो चुका है।’’ उन्होंने इस घटना को कोलकाता के बीचों-बीच तृणमूल के संगठनात्मक दफ्तर पर हमला बताया।

कृष्णानगर की सांसद मोइत्रा ने कहा कि तृणमूल ने सुबह करीब साढ़े चार बजे से ही बार-बार पुलिस से संपर्क किया, लेकिन पुलिसकर्मी सुबह करीब साढ़े छह एवं सात बजे के बीच वहां पहुंचे और वह भी तब जब पार्टी के वकील थाने गए। उन्होंने कहा कि इस घटना के सिलसिले में छह लोगों को पकड़ा गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या पकड़े गए लोग वही हैं जो दफ्तर में घुसे थे।

मोइत्रा ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी ने घंटों तक कोई कार्रवाई नहीं की तथा बाद में उसने पार्टी सदस्यों को नुकसान का जायजा लेने के लिए प्रभावित मंजिलों पर जाने से भी रोका। तृणमूल ने आरोप लगाया है कि इस हमले के पीछे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता थे। हालांकि भारतीय जनता पार्टी ने इस आरोप से इनकार किया है और घटना को सुनियोजित बताया है।

यह घटना बनर्जी के कैमक स्ट्रीट कार्यालय के आस-पास तनाव बढ़ जाने के बीच हुई है। यह तनाव पिछले हफ़्ते तृणमूल नेताओं-कार्यकर्ताओं और कोलकाता पुलिस के जवानों के बीच हुई झड़प के बाद बढ़ा था। यह झड़प इस इमारत की छत से कथित तौर पर बिना मंजूरी के लगाए गए एक ‘बिलबोर्ड’ को हटाने के दौरान हुई थी।

उस टकराव के सिलसिले में तीन प्राथमिकी दर्ज की गईं, जिनमें नामजद लोगों में बनर्जी और तृणमूल के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन का उल्लेख है। बनर्जी मंगलवार को कोलकाता पुलिस के सामने पेश हुए, जबकि ओ ब्रायन से बुधवार को पुलिस ने घंटों पूछताछ की थी। मोइत्रा ने कहा कि इस ताज़ा घटना को इसी संदर्भ में देखा जाना चाहिए।

उन्होंने पुलिस के बर्ताव पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि तृणमूल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि को पत्र लिखकर पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के साथ तत्काल मुलाकात का समय मांगा है ताकि उन्हें घटना और राज्य के हालात के बारे में जानकारी दी जा सके।

Continue reading on the app

  Sports

England Tour से पहले मुश्किल में श्रीलंका, Kusal Mendis की जगह Charit Asalanka को मिली कप्तानी की बड़ी जिम्मेदारी

श्रीलंका क्रिकेट टीम को इंग्लैंड दौरे से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान कुसल मेंडिस मांसपेशियों की चोट से समय पर उबर नहीं सके हैं और अब वह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। उनकी गैरमौजूदगी में चरित असलंका टीम की कप्तानी संभालेंगे।

बता दें कि कुसल मेंडिस को जुलाई में लंका प्रीमियर लीग के दौरान कोलंबो कैप्स की ओर से खेलते हुए चोट लगी थी। प्रतियोगिता में केवल दो मुकाबले खेलने के बाद उनकी जांघ की पिछली मांसपेशी में खिंचाव की समस्या सामने आई थी। इस चोट के कारण वह भारत के खिलाफ घरेलू मैदान पर खेली गई दो टेस्ट मैचों की सीरीज से भी बाहर हो गए थे। अब तक पूरी तरह फिट नहीं होने के चलते इंग्लैंड के खिलाफ सबसे छोटे प्रारूप की श्रृंखला से भी उन्हें बाहर बैठना पड़ेगा।

मौजूद जानकारी के अनुसार, चरित असलंका को पहले इस दौरे के लिए उपकप्तान बनाया गया था, लेकिन अब उन्हें सीधे टीम की कमान सौंपी गई है। यह सीरीज उनके लिए छोटे प्रारूप में वापसी का भी मौका होगी। असलंका को जून में वेस्टइंडीज दौरे के लिए श्रीलंका की टी20 टीम में जगह नहीं मिली थी। ऐसे में कप्तानी की जिम्मेदारी के साथ उनकी वापसी भी टीम के लिए अहम मानी जा रही है।

कुसल मेंडिस की जगह बल्लेबाज पवन रथनायके को टीम में शामिल किया गया है। वहीं बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो की जगह दिलशान मदुशंका को भी टीम में बुलाया गया है। बिनुरा पीठ की चोट से परेशान हैं और इसी वजह से वह टी20 श्रृंखला में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 15 सितंबर को साउथम्पटन के रोज बाउल मैदान में खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह श्रृंखला आगामी अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण होगी। श्रीलंका को खास तौर पर अपने प्रमुख खिलाड़ियों की उपलब्धता और फिटनेस पर नजर रखनी होगी।

श्रीलंका की संशोधित टीम में कप्तान चरित असलंका के अलावा पथुम निसांका, कमिल मिशारा, लाहिरु उदारा, कामिंदु मेंडिस, जनिथ लियानगे, दासुन शनाका, दुनिथ वेल्लालागे, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्षणा, थारिंदु रथनायके, दुश्मंथा चमीरा, ईशान मलिंगा, नुवान तुषारा, पवन रथनायके और दिलशान मदुशंका शामिल हैं।

गौरतलब है कि कुसल मेंडिस श्रीलंका के अहम बल्लेबाजों में गिने जाते हैं और टीम की कप्तानी भी संभाल रहे थे। ऐसे में उनका बाहर होना श्रीलंका के लिए बड़ा नुकसान है। दूसरी ओर चरित असलंका के सामने युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के मिश्रण वाली टीम को संभालने की चुनौती होगी। इंग्लैंड की मजबूत टीम के खिलाफ उनकी कप्तानी की असली परीक्षा 15 सितंबर से शुरू होने वाली है।
Fri, 04 Sep 2026 20:30:00 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | क्या 2027 में बदलेगा यूपी का सियासी समीकरण? | Akhilesh Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T16:05:48+00:00

Gonda News: Gonda में क्यों मशहूर हैं Doctor Anita Mishra? अवधी भाषा ने बनाया मरीजों से खास रिश्ता #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T16:10:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers