Responsive Scrollable Menu

मुस्लिम शख्स थिएटर में देखने पहुंचा हनुमान अंश, श्रद्धा में उतार दीं चप्पलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Muslim Man Watchs Hanuman Ansh: सिनेमाघरों में इन दिनों दो फिल्मों का सबसे ज्यादा बोलबाला है. पहली फिल्म है छोटे बजट में बनी हनुमान अंश (Hanuman Ansh) और दूसरी है यश की मेगा बजट 'टॉक्सिक'. जहां एक तरफ हनुमान अंश को रिलीज हुए करीब महीना भर होने वाला है तो टॉक्सिक को सिर्फ हफ्ता भर हुआ है. हनुमान अंश अपनी रिलीज के शुरुआती दिनों में ज्यादा अच्छी कमाई नहीं कर थी. हालांकि, तीसरे हफ्ते में इसको लेकर बज बढ़ने लगा और इसकी कमाई बड़ा उछाल आया. लोग बढ़ी संख्या में इसे थिएटर में देखने जा रहे हैं. अब इसके क्रेज का आलम यह है कि इसे हिंदुओं के साथ-साथ मुस्लिम लोग भी देख रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें एक मुस्लिम शख्स फिल्म हनुमान अंश देखता हुआ नजर आया. इतना ही नहीं उसने श्रद्धा में अपनी चप्पलें भी उतार दीं. 

मुस्लिम शख्स थिएटर में देखने पहुंचा हनुमान अंश

सोशल मीडिया पर सामने आए, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि थिएटर में एक बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति हनुमान अंश फिल्म देखते हुए नजर आ रहे हैं. उनकी सफेद लंबी दाढ़ी भी है और उन्होंने सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा पहना हुआ है. इसके साथ ही उन्होंने सिर पर पारंपरिक टोपी लगाई हुई है. इस वीडियो की सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली बात यह है कि वह सिनेमाघर की सीट पर बिना किसी चप्पल या जूते के बैठे हुए हैं, लोग इसे उनकी श्रद्धा भावना से जोड़कर देख रहे हैं. बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है.

लोगों ने की मुस्लिम शख्स की तारीफ

इस वायरल वीडियो को देखने के बाद अब कई यूजर्स ने इस पर रिएक्ट किया. एक ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बचपन में मेरे दादाजी के एक बुज़ुर्ग दोस्त थे... वे हमें हनुमान चालीसा सीखने के लिए कहते थे. वे रोज़ शिव मंदिर में जल चढ़ाने के लिए कहते थे... अलग-अलग समय पर अलग-अलग लोग जाते थे. वहीं, दूसने कहा, 'मुस्लिम बुर्जुग भी नीम करोली बाबा पर आधारिक फिल्म देख रहे हैं, सच में ये बहुत ही अच्छे इंसान हैं.' वहीं, एक कहा, 'आज सिनेमाघर में एक ऐसी सच्चाई देखने को मिली जिसे पचाना मुश्किल है. एक बुजुर्ग अंकल ने अपने जूते उतारकर पूरी श्रद्धा से हनुमान अंश फिल्म देखी.'

हनुमान अंश कमाई

नीम करोली बाबा पर आधारित फिल्म  'हनुमान अंश'  जहां सिनेमाघरों से उतरने के कागर में पहुंच गई थी, वहीं तीसरे हफ्ते के बाद इसने तहलका ही मचा दिया. ‘हनुमान अंश’ ने चौथे बुधवार यानी 27वें दिन अपने कलेक्शन से चौंका दिया. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 27वें दिन (Hanuman Ansh Box Office Collection Day 27)  7.25 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही, भारत में इस फिल्म का 2कुल नेट कलेक्शन 61.38 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 72.32 करोड़ रुपये पहुंच गया है. वहीं, इसके 28वें दिन के लाइव कलेक्शन की बात करें तो शाम 4 चार बजे इसने 1.50 करोड़ रुपये से ज्यादा की नेट कमाई कर ली है. ऐसे में समझा जा सकता है कि फिल्म आज के दिन भी अच्छा प्रदर्शन कर सकती है. 

मेकर्स ने किया दूसरे पार्ट का ऐलान

'हनुमान अंश' की सक्सेस के साथ ही मेकर्स ने इसके सीक्वल का ऐलान कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, इस पर काम भी शुरू हो चुका है. निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की किताब 'डिवाइन डीटूर' पर आधारित यह फिल्म तीन भागों की एक सीरीज है, जिसके दूसरे पार्ट में नीम करौली बाबा के शुरुआती जीवन और उनके फिरोजाबाद, आगरा व मथुरा के सफर को विस्तार से दिखाया जाएगा. फिल्म के पहले पार्ट की जबरदस्त कामयाबी के बाद मेकर्स अब इसके अगले पार्ट को बड़े पैमाने पर बनाने की तैयारी में हैं.

ये भी पढ़ें: 'रामायण' के 'लक्ष्मण' से मुंहबोली बहन संग हुई गलती, अब मांगी माफी, बोले- 'भावनाओं में बह गया था', जानें वजह

Continue reading on the app

Explainer: क्या है 'Bigg Boss' के घर का पूरा सिस्टम? 24 घंटे कैमरे, नियम और सीक्रेट्स, जानें सबकुछ

Bigg Boss House Secrets: सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस 20 शुरू होने वाला है और  हर साल जब भी ये शो आता है तो दर्शकों के मन में एक सवाल जरूर उठता है, कि आखिर बिग बॉस का घर चलता कैसे है? घर में रहने वाले कंटेस्टेंट्स 3 से 4 महीने तक बाहरी दुनिया से कटकर रहते हैं, लेकिन उनके खाने-पीने से लेकर सुरक्षा और शूटिंग तक का पूरा सिस्टम कैसे काम करता है? क्या सच में हर समय कैमरे चालू रहते हैं? क्या कंटेस्टेंट्स को मोबाइल फोन नहीं मिलता? और क्या शो पूरी तरह रियल होता है? तो चलिए जानते हैं, बिग बॉस के घर के अंदर की पूरी कहानी.

24 घंटे ऑन रहते हैं कैमरें

बिग बॉस का सबसे बड़ा नियम है कि घर में मौजूद हर सदस्य 24 घंटे कैमरों की निगरानी में रहता है. घर के लगभग हर हिस्से में कैमरे लगे होते हैं. बेडरूम, किचन, गार्डन, लिविंग एरिया और एक्टिविटी एरिया समेत हर जगह कंटेस्टेंट्स के मूमेंट्स को रिकॉर्ड किया जाता है. इसी वजह से घरवालों को हमेशा सावधान रहना पड़ता है. उनकी हर बात और हर हरकत रिकॉर्ड हो रही होती है. बाद में इन्हीं रिकॉर्डिंग्स में से चुनिंदा हिस्से एपिसोड में दिखाए जाते हैं.

मोबाइल फोन क्यों नहीं मिलता?

बिग बॉस के घर में एंट्री करने से पहले कंटेस्टेंट्स को अपना मोबाइल फोन, लैपटॉप, स्मार्ट वॉच और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जमा कराने पड़ते हैं. उन्हें इंटरनेट, सोशल मीडिया, टीवी और अखबार तक की सुविधा नहीं मिलती है. इसका मकसद ये होता है कि कोई भी खिलाड़ी बाहरी दुनिया से प्रभावित न हो और सिर्फ गेम पर ध्यान दे. घर के अंदर रहते हुए कंटेस्टेंट्स को ये भी नहीं पता होता कि बाहर लोग उनके बारे में क्या सोच रहे हैं. दरअसल, बिग बॉस का फॉर्मेट ही ये है कि लोगों को बाहरी इन्फॉर्मेशन से दूर रहना पड़ता है.

ये भी पढ़ें- 'Bigg Boss 20' में यूट्यूबर नीतीश राजपूत की एंट्री? भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे का नाम भी आया सामने

पूरे दिन का रूटीन होता है तय

बिग बॉस का घर हर दिन एक तय रूटीन के हिसाब से चलता है. सुबह सभी को गाने बजाकर जगाया जाता है. इसके बाद घर की सफाई, नाश्ता और बाकी काम होते हैं. दिन में टास्क कराए जाते हैं, जिनके जरिए कप्तान चुना जाता है या घरवालों को विशेष अधिकार मिलते हैं. शाम को रणनीतियां बनती हैं और रात तक कई बार झगड़े भी देखने को मिल जाते हैं. वहीं, बिग बॉस के घर में राशन भी गेम का हिस्सा होता है. कंटेस्टेंट्स को शुरुआत में सीमित राशन दिया जाता है. इसके बाद उन्हें टास्क जीतकर या बिग बॉस की शर्तें पूरी करके राशन हासिल करना पड़ता है.

कौन है बिग बॉस की आवाज?

बिग बॉस पिछले 19 साल से लोगों का मनोरंजन कर रहा है और अब 20वें सीजन भी आ रहा है. लेकिन आज तक किसी ने नहीं देखा कि आखिरी ये बिग बॉस की आवाज के पीछे हैं कौन. वहीं, शो में अक्सर सुनाई देता है- "बिग बॉस चाहते हैं कि...", ये आवाज तो शो का सबसे अहम हिस्सा मानी जाती है. बिग बॉस की आवाज ही कंटेस्टेंट्स को निर्देश देती है. इसके अलावा  टास्क, सजा, नियम और फैसले इसी आवाज के जरिए सुनाए जाते हैं. कई मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस की इस आवाज के पीछे वॉइस-ओवर आर्टिस्ट अतुल कपूर हैं.

नियम तोड़ने पर क्या होता है?

बिग बॉस का घर सख्त नियमों पर चलता है. यहां कुछ नियम बेहद जरूरी होते हैं. इनमें किसी को मार नहीं सकते, माइक नहीं उतार सकते, प्रॉपर्टी को नुकसान नहीं पहुंचा सकते, बिना पर्मिशन दिन में सो नहीं सकते, नॉमिनेशन की प्रक्रिया पर खुलकर चर्चा नहीं कर सकते शामिल है. वहीं, जब शो में कोई कंटेस्टेंट इस नियम को तोड़ता है तो बिग बॉस उसे सजा देते हैं.  कई बार पूरे घर वालों को भी इसकी कीमत चुकानी पड़ती है.

ये भी पढ़ें- Explainer: विवाद, ट्विस्ट और सलमान खान... 19 साल में 'Bigg Boss'कैसे बना भारत का सबसे बड़ा रियलिटी शो?

एलिमिनेशन का प्रोसेस

हर हफ्ते नॉमिनेशन टास्क होता है. इसमें कुछ कंटेस्टेंट्स एलिमिनेशन के लिए चुने जाते हैं. इसके बाद फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी को वोट देते हैं.जिस कंटेस्टेंट को सबसे कम वोट मिलते हैं, उसका सफर खत्म हो जाता है. हालांकि कई बार मेकर्स शो में ट्विस्ट लाकर इस प्रक्रिया को बदल भी देते हैं. वहीं, कई बार घर वालें भी मिलकर कंटेस्टेंट को बाहर का रास्ता दिखाते है. हर बार शो में कुछ अलग एलिमिनेशन टास्क देखने को मिलते हैं.

क्या बिग बॉस स्क्रिप्टेड होता है?

अब बिग बॉस से जुड़ा सबसे बड़ा सवाल जो फैंस के मन में आता है कि क्या ये शो स्क्रिप्टेड होता है. तो बता दें कि, शो के मेकर्स हमेशा कहते हैं कि बिग बॉस स्क्रिप्टेड नहीं है और कंटेस्टेंट्स को पहले से ये नहीं बताया जाता कि उन्हें क्या बोलना है या क्या करना है. हालांकि टास्क, गेम प्लान और कुछ ट्विस्ट पहले से तय होते हैं. वहीं, अब तक जिन-जिन सेलेब्स को शो में देखा गया है, उनमें से भी कईयों ने इन खबरों को झूठा बताया है. उनका भी कहना है कि शो स्क्रिप्टेड नहीं होता है.

मेडिकल और सिक्योरिटी टीम 

बिग बॉस के घर के अंदर भले ही कैमरे दिखाई देते हों, लेकिन पर्दे के पीछे एक बड़ी टीम काम करती है. डॉक्टर, सिक्योरिटी स्टाफ, टेक्निकल टीम, एडिटर्स और प्रोडक्शन टीम 24 घंटे शो को संभालते हैं. जब किसी कंटेस्टेंट की तबीयत खराब होती है तो तुरंत मेडिकल हेल्प दी जाती है. वहीं, विकेंड का वार की बात करे तो हर हफ्ते सलमान खान वीकेंड का वार लेकर आते हैं. इस दौरान पूरे हफ्ते की घटनाओं पर चर्चा होती है. सलमान घरवालों की गलतियों पर सवाल उठाते हैं, उनकी तारीफ करते हैं और कई बार जमकर क्लास भी लगाते हैं.

बाकि रियलिटी शोज से अलग है बिग बॉस

आज के ससमय कई रियलिटी शोज आ गए है. लेकिन बिग बॉस सभी से अलग बताया जाता है. इसकी सबसे बड़ी वजह ये है किइसमें कंटेस्टेंट्स को लंबे समय तक एक ही घर में रहना पड़ता है और उनका बाहरी दुनिया से पूरा कनेक्शन कट जाता है. यहां कोई मोबाइल, इंटरनेट या टीवी नहीं होता और हर समय कैमरों की नजर रहती है. कंटेस्टेंट्स को टास्क, नॉमिनेशन और एलिमिनेशन के साथ-साथ घर के काम भी खुद ही करने पड़ते हैं. वहीं, अब बिग बॉस का नया सीजन 20 6 सितंबर से शुरू होने जा रहा है. 

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: कनिका मान से आमिर खान के भाई तक, बिग बॉस 20 में एंट्री लेंगे ये कंटेस्टेंट्स!

Continue reading on the app

  Sports

रोहित शर्मा खेलेंगे 2027 वनडे वर्ल्ड कप? बीसीसीआई सचिव ने 'हिटमैन' के भविष्य और संन्यास की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

Devajit Saikia on Rohit Sharma and Retirement speculation: बीसीसीआई की रिव्यू मीटिंग खत्म होने के बाद बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया ने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के संन्यास से जुड़ी सभी अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया. सैकिया ने कहा कि रोहित शानदार फॉर्म में हैं और हाल ही में उन्होंने 130-140 रनों की बेहतरीन पारी खेली है. ऐसे में उनके भविष्य को लेकर अटकलें लगाना पूरी तरह बेबुनियाद है. Thu, 3 Sep 2026 18:27:08 +0530

  Videos
See all

Garjana: “कांग्रेस राम भक्तों और सेना का अपमान करती आई है..” #ytshorts #rammandirceo #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T13:41:39+00:00

नेपाल बाढ़ में शिक्षकों ने बचाईं 25 बच्चों की जान [Teachers Save 25 Children From Nepal Floods] #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T13:36:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers