Explainer: क्या है 'Bigg Boss' के घर का पूरा सिस्टम? 24 घंटे कैमरे, नियम और सीक्रेट्स, जानें सबकुछ
Bigg Boss House Secrets: सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस 20 शुरू होने वाला है और हर साल जब भी ये शो आता है तो दर्शकों के मन में एक सवाल जरूर उठता है, कि आखिर बिग बॉस का घर चलता कैसे है? घर में रहने वाले कंटेस्टेंट्स 3 से 4 महीने तक बाहरी दुनिया से कटकर रहते हैं, लेकिन उनके खाने-पीने से लेकर सुरक्षा और शूटिंग तक का पूरा सिस्टम कैसे काम करता है? क्या सच में हर समय कैमरे चालू रहते हैं? क्या कंटेस्टेंट्स को मोबाइल फोन नहीं मिलता? और क्या शो पूरी तरह रियल होता है? तो चलिए जानते हैं, बिग बॉस के घर के अंदर की पूरी कहानी.
24 घंटे ऑन रहते हैं कैमरें
बिग बॉस का सबसे बड़ा नियम है कि घर में मौजूद हर सदस्य 24 घंटे कैमरों की निगरानी में रहता है. घर के लगभग हर हिस्से में कैमरे लगे होते हैं. बेडरूम, किचन, गार्डन, लिविंग एरिया और एक्टिविटी एरिया समेत हर जगह कंटेस्टेंट्स के मूमेंट्स को रिकॉर्ड किया जाता है. इसी वजह से घरवालों को हमेशा सावधान रहना पड़ता है. उनकी हर बात और हर हरकत रिकॉर्ड हो रही होती है. बाद में इन्हीं रिकॉर्डिंग्स में से चुनिंदा हिस्से एपिसोड में दिखाए जाते हैं.
मोबाइल फोन क्यों नहीं मिलता?
बिग बॉस के घर में एंट्री करने से पहले कंटेस्टेंट्स को अपना मोबाइल फोन, लैपटॉप, स्मार्ट वॉच और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जमा कराने पड़ते हैं. उन्हें इंटरनेट, सोशल मीडिया, टीवी और अखबार तक की सुविधा नहीं मिलती है. इसका मकसद ये होता है कि कोई भी खिलाड़ी बाहरी दुनिया से प्रभावित न हो और सिर्फ गेम पर ध्यान दे. घर के अंदर रहते हुए कंटेस्टेंट्स को ये भी नहीं पता होता कि बाहर लोग उनके बारे में क्या सोच रहे हैं. दरअसल, बिग बॉस का फॉर्मेट ही ये है कि लोगों को बाहरी इन्फॉर्मेशन से दूर रहना पड़ता है.
ये भी पढ़ें- 'Bigg Boss 20' में यूट्यूबर नीतीश राजपूत की एंट्री? भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे का नाम भी आया सामने
पूरे दिन का रूटीन होता है तय
बिग बॉस का घर हर दिन एक तय रूटीन के हिसाब से चलता है. सुबह सभी को गाने बजाकर जगाया जाता है. इसके बाद घर की सफाई, नाश्ता और बाकी काम होते हैं. दिन में टास्क कराए जाते हैं, जिनके जरिए कप्तान चुना जाता है या घरवालों को विशेष अधिकार मिलते हैं. शाम को रणनीतियां बनती हैं और रात तक कई बार झगड़े भी देखने को मिल जाते हैं. वहीं, बिग बॉस के घर में राशन भी गेम का हिस्सा होता है. कंटेस्टेंट्स को शुरुआत में सीमित राशन दिया जाता है. इसके बाद उन्हें टास्क जीतकर या बिग बॉस की शर्तें पूरी करके राशन हासिल करना पड़ता है.
कौन है बिग बॉस की आवाज?
बिग बॉस पिछले 19 साल से लोगों का मनोरंजन कर रहा है और अब 20वें सीजन भी आ रहा है. लेकिन आज तक किसी ने नहीं देखा कि आखिरी ये बिग बॉस की आवाज के पीछे हैं कौन. वहीं, शो में अक्सर सुनाई देता है- "बिग बॉस चाहते हैं कि...", ये आवाज तो शो का सबसे अहम हिस्सा मानी जाती है. बिग बॉस की आवाज ही कंटेस्टेंट्स को निर्देश देती है. इसके अलावा टास्क, सजा, नियम और फैसले इसी आवाज के जरिए सुनाए जाते हैं. कई मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस की इस आवाज के पीछे वॉइस-ओवर आर्टिस्ट अतुल कपूर हैं.
नियम तोड़ने पर क्या होता है?
बिग बॉस का घर सख्त नियमों पर चलता है. यहां कुछ नियम बेहद जरूरी होते हैं. इनमें किसी को मार नहीं सकते, माइक नहीं उतार सकते, प्रॉपर्टी को नुकसान नहीं पहुंचा सकते, बिना पर्मिशन दिन में सो नहीं सकते, नॉमिनेशन की प्रक्रिया पर खुलकर चर्चा नहीं कर सकते शामिल है. वहीं, जब शो में कोई कंटेस्टेंट इस नियम को तोड़ता है तो बिग बॉस उसे सजा देते हैं. कई बार पूरे घर वालों को भी इसकी कीमत चुकानी पड़ती है.
ये भी पढ़ें- Explainer: विवाद, ट्विस्ट और सलमान खान... 19 साल में 'Bigg Boss'कैसे बना भारत का सबसे बड़ा रियलिटी शो?
एलिमिनेशन का प्रोसेस
हर हफ्ते नॉमिनेशन टास्क होता है. इसमें कुछ कंटेस्टेंट्स एलिमिनेशन के लिए चुने जाते हैं. इसके बाद फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी को वोट देते हैं.जिस कंटेस्टेंट को सबसे कम वोट मिलते हैं, उसका सफर खत्म हो जाता है. हालांकि कई बार मेकर्स शो में ट्विस्ट लाकर इस प्रक्रिया को बदल भी देते हैं. वहीं, कई बार घर वालें भी मिलकर कंटेस्टेंट को बाहर का रास्ता दिखाते है. हर बार शो में कुछ अलग एलिमिनेशन टास्क देखने को मिलते हैं.
क्या बिग बॉस स्क्रिप्टेड होता है?
अब बिग बॉस से जुड़ा सबसे बड़ा सवाल जो फैंस के मन में आता है कि क्या ये शो स्क्रिप्टेड होता है. तो बता दें कि, शो के मेकर्स हमेशा कहते हैं कि बिग बॉस स्क्रिप्टेड नहीं है और कंटेस्टेंट्स को पहले से ये नहीं बताया जाता कि उन्हें क्या बोलना है या क्या करना है. हालांकि टास्क, गेम प्लान और कुछ ट्विस्ट पहले से तय होते हैं. वहीं, अब तक जिन-जिन सेलेब्स को शो में देखा गया है, उनमें से भी कईयों ने इन खबरों को झूठा बताया है. उनका भी कहना है कि शो स्क्रिप्टेड नहीं होता है.
मेडिकल और सिक्योरिटी टीम
बिग बॉस के घर के अंदर भले ही कैमरे दिखाई देते हों, लेकिन पर्दे के पीछे एक बड़ी टीम काम करती है. डॉक्टर, सिक्योरिटी स्टाफ, टेक्निकल टीम, एडिटर्स और प्रोडक्शन टीम 24 घंटे शो को संभालते हैं. जब किसी कंटेस्टेंट की तबीयत खराब होती है तो तुरंत मेडिकल हेल्प दी जाती है. वहीं, विकेंड का वार की बात करे तो हर हफ्ते सलमान खान वीकेंड का वार लेकर आते हैं. इस दौरान पूरे हफ्ते की घटनाओं पर चर्चा होती है. सलमान घरवालों की गलतियों पर सवाल उठाते हैं, उनकी तारीफ करते हैं और कई बार जमकर क्लास भी लगाते हैं.
बाकि रियलिटी शोज से अलग है बिग बॉस
आज के ससमय कई रियलिटी शोज आ गए है. लेकिन बिग बॉस सभी से अलग बताया जाता है. इसकी सबसे बड़ी वजह ये है किइसमें कंटेस्टेंट्स को लंबे समय तक एक ही घर में रहना पड़ता है और उनका बाहरी दुनिया से पूरा कनेक्शन कट जाता है. यहां कोई मोबाइल, इंटरनेट या टीवी नहीं होता और हर समय कैमरों की नजर रहती है. कंटेस्टेंट्स को टास्क, नॉमिनेशन और एलिमिनेशन के साथ-साथ घर के काम भी खुद ही करने पड़ते हैं. वहीं, अब बिग बॉस का नया सीजन 20 6 सितंबर से शुरू होने जा रहा है.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: कनिका मान से आमिर खान के भाई तक, बिग बॉस 20 में एंट्री लेंगे ये कंटेस्टेंट्स!
Konda Surekha Dismissed: कैबिनेट से हुई इस मंत्री की छुट्टी, सीएम ने खुद किया मंत्रिमंडल से बर्खास्त, इस वजह से हुआ बड़ा एक्शन
कैबिनेट से हुई इस मंत्री की छुट्टी, सीएम ने खुद किया मंत्रिमंडल से बर्खास्त, CM Revanth Reddy Removed Forest Minister Konda Surekha from Cabinet
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24







