Responsive Scrollable Menu

Bollywood Wrap-Up | Mirzapur The Movie से लेकर Hanuman Ansh का बॉक्स ऑफिस पर गदर, जानिए आज की 5 बड़ी खबरें

भारतीय सिनेमा की दुनिया में आज का दिन बड़े सरप्राइज, विवादों और बॉक्स ऑफिस के नए रिकॉर्ड्स से भरा रहा। जहां एक तरफ ओटीटी का सबसे बड़ा शो 'मिर्जापुर' अब बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार है, वहीं दूसरी ओर नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। इसके साथ ही कुणाल खेमू की नई कॉमेडी फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर, स्वरा भास्कर का जौहर सीन पर विवादित बयान और करीना कपूर-पृथ्वीराज सुकुमारन की थ्रिलर फिल्म 'दायरा' का फर्स्ट लुक आज दिन भर चर्चा के केंद्र में बना रहा। आइए, विस्तार से जानते हैं आज की बॉलीवुड से जुड़ी ये 5 सबसे बड़ी खबरें।
......................................................................................................................
'मिर्जापुर: द मूवी' का भौकाल: 
पंकज त्रिपाठी और अली फजल के साथ बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं कालीन भैया
OTT की सबसे चर्चित और लोकप्रिय फ्रेंचाइजी 'मिर्जापुर' अब डिजिटल स्क्रीन
 से निकलकर सिनेमाघरों में तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है
4 सितंबर को रिलीज हो रही 'मिर्जापुर: द मूवी' को लेकर दर्शकों 
के बीच जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। फिल्म में कालीन भैया के किरदार
 में पंकज त्रिपाठी और गुड्डू पंडित के रूप में अली फजल एक बार 
फिर आमने-सामने होंगे। खास बात यह है कि इस क्राइम थ्रिलर फीचर
 फिल्म में मुन्ना भैया (दिव्येंदु) की भी वापसी हो रही है, जिससे कहानी
 में बड़े ट्विस्ट आने की उम्मीद है। गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित 3 घंटे 17 मिनट की इस
 फिल्म में सत्ता और प्रतिशोध की खूनी जंग को एक विशाल पैमाने पर दिखाया जाएगा
......................................................................................................................
बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमान अंश' की छप्परफाड़ कमाई
नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित भक्ति ड्रामा
 फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड कायम कर रही है
घरेलू सिनेमाघरों में शानदार सफलता हासिल करते हुए फिल्म ने महज 28 दिनों
 में ₹62 करोड़ से अधिक का नेट बिजनेस कर लिया है। 
फिल्म को मिल रहे अपार जनसमर्थन और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ को 
देखते हुए मेकर्स ने इसे वैश्विक स्तर पर रिलीज करने का फैसला किया है। 
फिल्म 11 सितंबर 2026 को ओवरसीज मार्केट में रिलीज की जाएगी
कंगना रनौत समेत बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने फिल्म की
 सराहना करते हुए इसे 'सत्संग' जैसा अनुभव बताया है
......................................................................................................................
'वाइब' के ट्रेलर ने मचाई धूम 
कुणाल खेमूम की एक्शन-कॉमेडी में प्रीति जिंटा और शर्मिला टैगोर का धमाल
अभिनेता से निर्देशक बने कुणाल खेमू की आगामी एक्शन-कॉमेडी 
फिल्म 'वाइब' (Vibe) का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है।
 'मडगाँव एक्सप्रेस' की सफलता के बाद कुणाल एक बार फिर
 दर्शकों के लिए हंसी का जबरदस्त तड़का लेकर आए हैं। 
इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी यह है कि कुणाल अपनी
 सास और दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर को इसमें डायरेक्ट कर रहे हैं
इसके साथ ही लंबे समय बाद अभिनेत्री प्रीति जिंटा भी बड़े पर्दे पर
 दमदार एक्शन और कॉमेडी करती हुई नजर आएंगी। फिल्म के ट्रेलर में जबरदस्त
 स्टारकास्ट और मजेदार डायलॉग्स ने फैंस की उत्सुकता काफी बढ़ा दी है 
......................................................................................................................
जैस्मिन भसीन ने की श्री श्री रविशंकर से मुलाकात
जैस्मीन भसीन आजकल शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आ रही हैं
हाल के एपिसोड में उन्हें एलिमिनेशन टास्क का सामना करना पड़ा, 
लेकिन किसी तरह वह खुद को बचाने में कामयाब रहीं।
हाल ही में उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का भी सामना करना पड़ा 
दुबई में अपने 36वें जन्मदिन के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई, 
जिसके बाद टर्मिनल इलियटिस का पता चलने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया
इस बीच, एक्ट्रेस जैस्मीन ने आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से मुलाकात की
और उनके साथ कई तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने इस खास 
अनुभव के बारे में एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा
......................................................................................................................
करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की 'दायरा' का ट्रेलर आउट
फिल्म निर्देशक मेघना गुलजार की बहुप्रतीक्षित इन्वेस्टिगेटिव 
क्राइम थ्रिलर 'दायरा' का आधिकारिक ट्रेलर जारी कर दिया गया है
फिल्म में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में है
यह फिल्म केवल एक केस सुलझाने की कहानी नहीं है, 
बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था, सच और न्याय की जंग
 को बेहद संजीदा अंदाज में पेश करती है। सितंबर महीने में सिनेमाघरों में दस्तक 
देने जा रही 'दायरा' को लेकर थ्रिलर फिल्मों के शौकीनों के बीच काफी बज बना हुआ है
......................................................................................................................

Continue reading on the app

पुरुषों की प्रजनन क्षमता को बढ़ा सकता है योग, AIIMS की डॉक्टर ने कहा बढ़ सकती है पिता बनने की संभावना

Yoga For Better Sperm Quality: AIIMS, दिल्ली की अनेटमी की प्रोफेसर डॉ. रीमा दादा का कहना है कि नियमित योग और प्राणायाम करने पर स्ट्रेस हार्मोन कम होते हैं जिससे पुरुषों की प्रजनन क्षमता बढ़ सकती है. पिता बनने की कोशिश कर रहे पुरुष इन योग को अपने लाइफस्टाइल का हिस्सा बना सकते हैं.

The post पुरुषों की प्रजनन क्षमता को बढ़ा सकता है योग, AIIMS की डॉक्टर ने कहा बढ़ सकती है पिता बनने की संभावना appeared first on News24 Hindi.

Continue reading on the app

  Sports

ओपनिंग की रेस के बीच वैभव सूर्यवंशी के पास इतिहास रचने का मौका, 31 रन बनाते ही अभिषेक-ईशान के क्लब में होगी एंट्री

Vaibhav Sooryavanshi records: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वैभव सूर्यवंशी का भारतीय टीम में चयन चर्चा का विषय बना हुआ है. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की मौजूदगी में ओपनिंग की रेस भले ही दिलचस्प हो, लेकिन वैभव के पास इतिहास रचने का बड़ा मौका है. साल 2026 में 225.87 के स्ट्राइक रेट से 969 रन बना चुके वैभव को 1000 टी20 रन पूरे करने के लिए महज 31 रनों की दरकार है.ऐसा करते ही वह ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के बाद तीसरे भारतीय बन जाएंगे. Thu, 3 Sep 2026 17:07:18 +0530

  Videos
See all

पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ गुर्राते ही डर गए लोग #bijnor #shorts #leopard #viralvideo #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T11:42:22+00:00

Himachal Rain: अचानक दुकान पर आ गिरा पहाड़ी मलबा, दुकानदार ने भागकर बचाई जान! Heavy Rain #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T11:45:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers