दिल्ली : 30 वर्षीय व्यक्ति ने घर पर खुद को गोली मार ली
दिल्ली : 30 वर्षीय व्यक्ति ने घर पर खुद को गोली मार लीभारत-बेल्जियम के रिश्तों को नई धार, रक्षा से सेमीकंडक्टर तक बढ़ेगा सहयोग; PM मोदी बोले- दुनिया के लिए भरोसे का सोर्स भारत
नई दिल्ली में गुरुवार को भारत और बेल्जियम के बीच संबंधों को नई दिशा देने की कोशिश हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर की मौजूदगी में दोनों देशों ने रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, व्यापार, निवेश, सेमीकंडक्टर, क्रिटिकल मिनरल्स और रिसर्च समेत कई क्षेत्रों में समझौतों और एमओयू का आदान-प्रदान किया. यह डी वेवर की प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली भारत यात्रा है और करीब दो दशक बाद किसी बेल्जियम प्रधानमंत्री की भारत यात्रा के लिहाज से भी इसे अहम माना जा रहा है.
ऐतिहासिक रिश्तों का पीएम मोदी ने किया जिक्र
प्रधानमंत्री मोदी ने बेल्जियम के साथ भारत के पुराने संबंधों को याद करते हुए कहा कि दोनों देशों के रिश्तों की जड़ें इतिहास में काफी गहरी हैं. प्रथम विश्व युद्ध के दौरान बेल्जियम की धरती पर भारतीय सैनिकों के साहस और बलिदान को उन्होंने दोनों देशों की साझा विरासत का हिस्सा बताया.
उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों, बाजार आधारित अर्थव्यवस्था और मजबूत जनसंपर्क ने भारत और बेल्जियम को स्वाभाविक साझेदार बनाया है. एंटवर्प में लंबे समय तक मेयर रहे डी वेवर के कार्यकाल के दौरान भारतीय समुदाय और दोनों देशों के बीच हीरा कारोबार से जुड़े रिश्तों का भी जिक्र हुआ.
जोरावर टैंक बना रक्षा सहयोग का अहम केंद्र
भारत-बेल्जियम रक्षा साझेदारी में जोरावर लाइट टैंक परियोजना विशेष रूप से चर्चा में रही. प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि दोनों देश इस परियोजना पर मिलकर काम कर रहे हैं. रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने के साथ दोनों देशों ने अपनी रक्षा औद्योगिक क्षमताओं और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में साझेदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया.
यह सहयोग ऐसे समय में महत्वपूर्ण है, जब भारत रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता बढ़ाने के साथ विदेशी तकनीकी विशेषज्ञता और घरेलू क्षमता को जोड़ने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.
स्वच्छ ऊर्जा और ग्रीन अमोनिया पर भी फोकस
बैठक में क्लीन एनर्जी को भविष्य की साझेदारी का प्रमुख क्षेत्र बताया गया. दोनों देश हरित ऊर्जा और विश्वसनीय सप्लाई चेन को लेकर सहयोग बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. ग्रीन अमोनिया परियोजना को भी इस साझेदारी के महत्वपूर्ण हिस्से के तौर पर देखा जा रहा है.
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi says, "Today, we agreed to strengthen connections between our startups and enhance capacity building in the maritime sector. We will also reinforce cooperation in the university and research sectors, and we will soon sign a Migration… pic.twitter.com/fpuJWjRGkp
— ANI (@ANI) September 3, 2026
क्रिटिकल मिनरल्स और सेमीकंडक्टर में नई साझेदारी
भारत और बेल्जियम ने क्रिटिकल मिनरल्स की प्रोसेसिंग और रीसाइक्लिंग में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है. इसके साथ सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भी दोनों देशों के बीच साझेदारी को मजबूत करने की योजना है.
बेल्जियम की तकनीकी विशेषज्ञता और भारत के बड़े बाजार तथा उत्पादन क्षमता को एक-दूसरे का पूरक माना जा रहा है. इसी क्रम में बेल्जियम के आईएमईसी जैसे तकनीकी संस्थानों को भारत के बढ़ते सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम से जोड़ने की दिशा में काम किया जाएगा.
Watch | Delhi: Prime Minister Narendra Modi and Belgian Prime Minister Bart De Wever attended a joint press meet at Hyderabad House.
— United News of India (@uniindianews) September 3, 2026
During this, the Belgian PM said, "Namaskar. First of all, I would like to express my sincere condolences to the families of the Indian citizens… pic.twitter.com/aH4v1FcMAb
वैश्विक संकट के बीच भारत की 7.8 प्रतिशत ग्रोथ
प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक अस्थिरता का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में संघर्ष, खाद्य और ईंधन से जुड़ी चुनौतियां तथा सप्लाई चेन की अनिश्चितता बनी हुई है. इसके बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था ने अपनी गति कायम रखी है और पिछले क्वार्टर में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई. मोदी ने कहा कि भारत की ग्रोथ स्टोरी अब दुनिया के लिए भरोसे और नए अवसरों का स्रोत बन रही है.
यूक्रेन और पश्चिम एशिया में शांति पर जोर
दोनों देशों ने कानून के शासन, बातचीत और कूटनीति के जरिए विवादों के समाधान पर जोर दिया. पीएम मोदी ने कहा कि भारत यूक्रेन और पश्चिम एशिया में संघर्ष समाप्त करने तथा शांति स्थापित करने के प्रयासों का समर्थन करता है. आतंकवाद को उसके सभी रूपों में समाप्त करना भी दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता बताया गया.
हीरा कारोबार से रणनीतिक साझेदारी तक
भारत और बेल्जियम के बीच लंबे समय से हीरा कारोबार आर्थिक रिश्तों की मजबूत कड़ी रहा है. अब दोनों देश इस पारंपरिक संबंध को रक्षा, तकनीक, स्वच्छ ऊर्जा, सेमीकंडक्टर और क्रिटिकल मिनरल्स जैसे नए क्षेत्रों तक विस्तार देने की कोशिश कर रहे हैं.
इस साझेदारी का अगला चरण केवल व्यापार तक सीमित न रहकर रणनीतिक और तकनीकी सहयोग को मजबूत करने की दिशा में बढ़ता दिखाई दे रहा है. दोनों देशों ने आने वाले वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को भी नई ऊंचाई देने की महत्वाकांक्षा जताई है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
News Nation







