Responsive Scrollable Menu

'करीना मुझे क्या कहकर बुलाएंगी':सैफ से अमिताभ बच्चन बोले- ये हमारे रिश्ते में हैं, सुनकर एक्टर हैरान हो गए

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने हाल ही में सैफ अली खान से अपने पारिवारिक रिश्ते को लेकर बात की। दरअसल, सैफ शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अपनी फिल्म ‘हैवान’ के को-स्टार अक्षय कुमार के साथ पहुंचे थे। शो के प्रोमो में अमिताभ ने सैफ से कहा, “बहुत से लोगों को नहीं पता कि ये हमारे रिश्ते में हैं।” यह सुनकर सैफ हैरान हुए और उन्होंने पूछा, “मैं?” अमिताभ ने इसके बाद कपूर और नंदा परिवार के जरिए दोनों परिवारों के जुड़ाव की जानकारी दी। शो पर अमिताभ ने यह कनेक्शन समझाते हुए कहा, “राज कपूर की बेटी रितु का बेटा निखिल मेरी बेटी श्वेता से शादीशुदा है।” इसके बाद अमिताभ ने मजाकिया अंदाज में सैफ से पूछा कि करीना उन्हें क्या कहेंगी। इस पर सैफ ने कहा कि भगवान का शुक्र है कि यह सवाल शो में नहीं है। कपूर-नंदा परिवार से जुड़ा रिश्ता अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन की शादी निखिल नंदा से हुई है। निखिल की मां रितु नंदा, फिल्ममेकर राज कपूर की बेटी हैं। राज कपूर, करीना कपूर के दादा थे। करीना राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर की बेटी हैं। इस वजह से निखिल नंदा और करीना कपूर कजिन हैं। सैफ अली खान की शादी करीना से हुई है, इसलिए बच्चन परिवार से उनका सीधा रिश्ता (जैसे चाचा-भतीजी, मामा-भांजी आदि) नहीं है, बल्कि शादी के जरिए जुड़ा है। अमिताभ बच्चन और करीना साथ कर चुके हैं काम अमिताभ बच्चन और करीना कपूर ने ‘कभी खुशी कभी गम’ (2001), ‘देव’ (2004) और ‘सत्याग्रह’ (2013) जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। अमिताभ ने सैफ अली खान के साथ ‘एकलव्य: द रॉयल गार्ड’ (2007) और ‘आरक्षण’ (2011) में भी स्क्रीन शेयर की है। सैफ अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी ‘हैवान’ में नजर आएंगे। जिसमें सैफ के अलावा अक्षय कुमार, बोमन ईरानी, श्रिया पिलगांवकर, सैयामी खेर, राजपाल यादव, शारिब हाशमी, राजेश शर्मा, पहल चौधरी और मनोज जोशी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म प्रियदर्शन की 2016 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ का रीमेक है, जिसमें मोहनलाल मुख्य भूमिका में थे। करीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म सिंघम अगेन (2024) में नजर आई थीं। वहीं वो जल्द मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित फिल्म दायरा में दिखाई देंगी। दायरा में करीना एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी। दायरा 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। …………….. यह खबर भी पढ़ें… करीना कपूर ने 11वीं के बाद पढ़ाई छोड़ी थी:बोलीं- शिक्षा पूरी न करने का आज भी अफसोस; जानिए कपूर फैमिली में कौन कितना पढ़ा-लिखा एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने हाल ही में बताया कि उन्होंने 11वीं क्लास के बाद पढ़ाई छोड़कर फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। हनुमान दास के यूट्यूब चैनल में बातचीत में करीना ने कहा कि उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की, जिसका अफसोस उन्हें सफलता मिलने के बाद भी रहा। उन्होंने कहा, “मैंने अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की और यह बात मेरे साथ बनी रही। मुझे मौका मिला था, लेकिन फिल्मों में आ गई और क्लास 11 के बाद आगे पढ़ाई नहीं की।” पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

Mayawati UP Election 2026: क्या भाजपा लगा पाएगी UP में हैट्रिक?.. मायावती के इस चुनावी ऐलान से बढ़ी भगवा दल की मुश्किलें, अलायंस पर बड़ा फैसला

AIMIM के पूर्व नेता आसिम वकार बुधवार को लखनऊ में कांग्रेस में शामिल हो गए। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। वकार ने कहा कि BJP के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़नी चाहिए।

Continue reading on the app

  Sports

dhoni pant viral video: धोनी ने किसके पैर छूए! पंत के साथ पार्टी वाला वीडियो वायरल

dhoni-rishabh pant party viral video: महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों क्रिकेटर्स अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि, वीडियो की जगह और इसे कब रिकॉर्ड किया गया, यह कहा नहीं जा सकता है। 

वायरल वीडियो में ऋषभ पंत एक होटल के कमरे में दोस्तों के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। उनके सामने टेबल पर कई तरह के ड्रिंक्स रखे हुए हैं। टेबल पर बीयर के कैन और कॉकटेल भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में पंत काफी रिलैक्स अंदाज में दोस्तों के साथ बातचीत करते दिखते हैं।

इसी दौरान महेंद्र सिंह धोनी भी वीडियो के बैकग्राउंड में नजर आते हैं। पंत उनसे हाथ मिलाते हैं और बातचीत करते हैं। इसके बाद धोनी, पंत को बताते हैं कि वह नीचे जाकर ‘हुक्का’ पीने वाले हैं। धोनी के जाने का वक्त आता है तो वह पंत के पास बैठे एक बुजुर्ग व्यक्ति की तरफ मुड़ते हैं।

धोनी उस बुजुर्ग के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेते हैं और फिर वहां से चले जाते हैं। धोनी का यह अंदाज भी सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में पंत के साथ बैठे बुजुर्ग ने सनग्लासेस पहने हुए हैं।

कौन हैं ये बुजुर्ग व्यक्ति?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नजर आ रहे बुजुर्ग व्यक्ति को कुलजिंदर बहिया बताया जा रहा है। कुलजिंदर बहिया ब्रिटिश-इंडियन बिजनेसमैन हैं और ब्रिटेन की प्रमुख निजी ट्रैवल कंपनियों में शामिल Southall Travel के मालिक और CEO हैं।

कुलजिंदर बहिया का महेंद्र सिंह धोनी के साथ लंबे समय से जुड़ाव बताया जाता है। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा जा चुका है। बहिया अक्सर धोनी के साथ समय बिताते नजर आते हैं।

कुलजिंदर बहिया के बेटे कबीर बहिया भी इस वीडियो में मौजूद बताए जा रहे हैं। कबीर बहिया का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ जोड़ा जाता रहा है। इससे पहले भी कबीर बहिया को क्रिकेट और बॉलीवुड से जुड़े कई बड़े चेहरों के साथ देखा गया है।

कबीर बहिया और धोनी-पंत की मौजूदगी इससे पहले भी चर्चा में आ चुकी है। उन्होंने लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले को भी धोनी और पंत के साथ देखा था। फिलहाल पार्टी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और धोनी-पंत के फैंस इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Fri, 04 Sep 2026 18:20:55 +0530

  Videos
See all

Kanhaiya बने बच्चे ने मचाई धूम, वीडियो वायरल | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T13:45:42+00:00

America के 250 साल पूरे, ट्रंप के नाम का खास सिक्का | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T13:44:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers