Responsive Scrollable Menu

Krishna Janmashtami 2026: राधा-रानी लुक क्रिएट करने के लिए ये 5 Lehenga Choli Set ट्राई करें

Krishna Janmashtami 2026: कृष्ण जन्माष्टमी पर राधा रानी लुक क्रिएट करना चाहती हैं और इसके लिए बजट फ्रेंडली रेंज में चनिया चोली ढूंढ रही हैं, तो ये गाइड खासतौर पर आपके लिए है. यहां हम 5 खूबसूरत प्रिंट डिजाइन वाले लहंगा चोली सेट के बारे में बता रहे हैं. इन्हें आप आसानी से कैरी कर सकती हैं. और लाइटवेट होने की वजह से इन्हें पहनकर आप डांस भी कर सकती हैं. सभी लहंगा सेट का डिजाइन इंस्टा-फ्रेंडली है. नवरात्रि के मौके पर भी उन्हें पहना जा सकता है. इंप्रेसिव लुक के लिए बस इनके साथ मैचिंग ज्वेलरी कैरी करना न भूलें. तो आइए ट्रेडिशनल डिजाइन के इन चनिया चोली सेट का कलेक्शन देखते हैं. 

1. Women's Dola Silk Lehenga Choli 

बैकलेस ब्लाउज पसंद है, तो पिंक कलर का यह Lehenga Choli Set आप देख सकती हैं. इसका ब्लू प्रिंट डिजाइन पूरे आउटफिट को एक कॉन्ट्रास्ट और क्लासी टच देता है. लहंगा चोली सेट का ब्लाउज स्वीटहार्ट नेक में है. इसके साथ मैचिंग दुपट्टा पेयर किया गया है. ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी के साथ आप इस लहंगा सेट को पेयर कर सकती हैं. लुक को कंप्लीट करने के लिए इसके साथ काली बिंदी जरूर लगाएं. इससे आपका लुक और भी खिल उठेगा. 

यह भी पढ़ें- Lip Balm For Dark Lips: होंठों को हल्के टिंट के साथ दें परफेक्ट हाइड्रेशन, लगाएं ये लिप बाम

2. Women’s Pure Dolla Tusser Silk Chaniya Choli Set 

बिल्कुल ट्रेडिशनल लुक चाहिए, जो आपके फेस्टिव वाइब को और भी एन्हेंस करे तो ग्रीन कलर का यह चनिया चोली ट्राई कर सकती हैं. डोला सिल्क फैब्रिक की इस चनिया चोली को पहनने में आपको बिल्कुल हल्का महसूस होगा. इसे पहनकर आप आराम से डांस कर सकेंगी. साथ ही आपका फैशन गेम में इंप्रूव होगा. इस लहंगा सेट पर फॉइल प्रिंट वर्क है. 3 मीटर फ्लेयर्ड डिजाइन के साथ इसे स्टिच किया गया है. अनस्टिच्ड ब्लाउज पीस को आप अपने तरीके से सिलवा सकती हैं. 

3. FIBREZA Women's Tussar Silk Lehenga Choli Set 

क्रीम कलर का यह लहंगा-चोली सेट सेमी स्टिच्ड है. इसे आपको अपने साइज के हिसाब से सिलवाना होगा. पूरे लहंगे पर पिंक कलर में पटोला प्रिंट और फॉइल वर्क है. आप अपने मनपसंद डिजाइन का ब्लाउज सिलवा सकें, इसके लिए इसमें अनस्टिच्ड ब्लाउज पीस दी गई है. जन्माष्टमी के साथ-साथ नवरात्रि, वेडिंग फंक्शन और अन्य फेस्टिव ऑकेजन पर इस Chaniya Choli Set को आप पहन सकती हैं. इसमें आपको कलर ऑप्शन भी मिल जाएंगे. 

4. Women Tussar Silk Lehenga choli

रेड, व्हाइट और यलो कलर का कॉम्बिनेशन जन्माष्टमी के मौके पर पहनने के लिए कितना खूबसूरत लगता है? आप भी ऐसा ही कोई लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो पटोला प्रिंट वाला यह लहंगा चोली ले सकती हैं. इस लहंगा सेट पर फॉइल वर्क का भी काम है. इसे आप कई तरीकों से स्टाइल कर सकती हैं. इसके साथ जो दुपट्टा दिया गया है, उसकी लेंथ भी काफी बड़ी है, जिससे आप अलग-अलग स्टाइल से ड्रेपिंग कर सकते हैं. 

5. Women's Designer Tussar Silk Lehenga Choli

फुल घेरे वाला लहंगा चोली पहनने वालों के लिए व्हाइट और मरून कलर का यह लहंगा सेट परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है. ये फिलहाल सेमी स्टिच्ड है. इसे आप अपने हिसाब से सिलवा सकती हैं. इसके साथ प्रिंटेड ब्लाउज और मैचिंग दुपट्टा मिल रहे हैं. वेडिंग फंक्शन, रिसेप्शन और कल्चरल इवेंट में पहनने के लिए भी ये एक शानदार विकल्प है. सिल्क फैब्रिक मटेरियल होने की वजह से यह Chaniya Choli Set लग्जरीयस फील देगा. 

यह भी पढ़ें- National Handloom Day: रेखा, विद्या बालन से लेकर आलिया भट्ट और जाह्नवी कपूर तक, इन एक्ट्रेसेस ने बढ़ाई भारतीय हथकरघा की शान

 

Continue reading on the app

होर्मुज स्ट्रेट का नाम ट्रंप स्ट्रेट करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति के आइडिया पर व्हाइट हाउस की प्रतिक्रिया, कही ये बात

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध जारी है. दोनों देश एक-दूसरे के खिलाफ लगातार भड़काऊ बयान और धमकियां दे रहे हैं. इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति ने बुधवार को सुझाव दिया था कि होर्मुज स्ट्रेट का नाम बदलकर ट्रंप स्ट्रेट रख दिया जाए. ट्रंप के सुझाव पर अब व्हाइट हाउस की प्रतिक्रिया सामने आई है. खास बात है कि अमेरिका और ईरान के बीच, परमाणु शक्ति को लेकर संघर्ष शुरू हुआ था, जो धीर-धीरे होर्मुज स्ट्रेट पर केंद्रित हो गया है. 

व्हाइट हाउस ने की ट्रंप की पैरवी 

एक दिन पहले, ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल नेटवर्क पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने कहा कि अब जब होर्मुज स्ट्रेट अमेरिका के कंट्रोल में है तो क्या हमें होर्मुज स्ट्रेट का नाम बदलकर ट्रंप स्ट्रेट कर देना चाहिए. इससे अमेरिका की तरह ही होर्मुज स्ट्रेट भी काफी ज्यादा हॉट हो जाएगा. ट्रंप के इस सुझाव पर व्हाइट हाउस की प्रतिक्रिया सामने आई है. व्हाइट हाउस ने कहा कि यह सुनने में काफी ज्यादा अच्छा लग रहा है.  

होर्मुज स्ट्रेट में माइंस से टकराए जहाज

दो दिन पहले, होर्मुज स्ट्रेट में एक सुपर टैंकर दो समुद्री माइंस से टकरा गया है. ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स के अनुसार, माइंस से टकराने का बाद टैंकर में भीषण आग लग गई. वह पूरी तरह से रुक गया. ईरान ने जहाज का नाम और चालक दल की संख्या नहीं बताई. IRGC ने कहा कि टैंकर बिना अनुमति वाले समुद्री रास्ते से गुजर रहा था. ईरान ने निर्देश दिए कि होर्मुज स्ट्रेट में अपने तय सुरक्षा नियमों का पालन करें. अगर जहाज ईरानी नियमों का पालन नहीं करेंगे तो उन जहाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

अमेरिका का ईरान पर हमला

अमेरिकी सेना ने रविवार को होर्मुज स्ट्रेट के पास ईरान के लारक द्वीप पर दो रॉकेट लॉन्चर्स को निशाना बनाया. अमेरिका का कहना है कि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के जवान होर्मुज स्ट्रेट में रॉकेट और समुद्री माइंस लॉन्च करने की तैयारी कर रहे थे. ईरानी मीडिया ने हमले में कई सारे सैनिकों और नागरिकों के मरने की बात की.  

ईरान ने दिया मुंहतोड़ जवाब

अमेरिका के हमले का ईरान ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया. ईरान ने जॉर्डन में स्थित अमेरिका को दो एयरबेसों पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया. ईरानी मीडिया के अनुसार, मिसाइलों को अमेरिका एयरबेस के तकनीकी और मेंटेनेंस इंफ्रास्ट्रक्चर और लड़ाकू विमानों की तैनाती वाले क्षेत्रों को निशाना बनाकर मारा गया. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जॉर्डन के एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरानी मिसाइलों को रोककर हवा में ही मार गिराया.

ट्रंप ने कनाडा की झील का नाम भी बदला

हाल में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा की लेक ओंटारियो का नाम बदल दिया है. उन्होंने इस लेक का नाम लेक अमेरिका करने के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिया है. ट्रंप के इस आदेश के अनुसार, 30 दिनों में इस प्रक्रिया को पूरा किा जाएगा और अमेरिका के सरकारी नक्शों और रिकॉर्ड में नए नाम का इस्तेमाल किया जाएगा. ट्रंप ने अपने इस फैसलों की तुलना मैक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर अमेरिका की खाड़ी करने की थी. उन्होंने मजाक करते हुए कहा कि अमेरिका के पास अब एक खाड़ी है और एक झील है. उन्होंने कहा कि अब वे प्रशांत और अटलांटिक महासागर का नाम भी बदवल सकते हैं.  

कनाडाई प्रधानमंत्री ने ट्रंप के इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमेरिका लेक का नाम बदल रहा है, हम यह बात जानते हैं. लेकिन कनाडाई भी अच्छे से जानते हैं कि इसका नाम लेक ओंटारियो ही है. पहले भी यह अमेरिका का था और अब भी यह अमेरिका का ही है. इस झील को कनाडा लेक ओंटारियो ही बुलाएगा. बता दें, लेक ओंटारियो अमेरिका और कनाडा के बीच स्थित पांच बड़ी झीलों में से एक है. इसके एक तरफ न्यूयॉर्क और दूसरी तरफ कनाडा का ओंटारियो प्रांत है.

 

 

Continue reading on the app

  Sports

किदांबी श्रीकांत ने चीन मास्टर्स में किया उलटफेर, विक्टर लाई को थमाई हार; वापसी रही जोरदार

Kidambi Srikanth vs Victor Lai: भारत के बैडमिंटन प्लेयर किदांबी श्रीकांत ने चीन मास्टर्स में उलटफेर कर दिया है। उन्होंने विक्टर लाई को हार थमाई है। श्रीलंका ने क्वार्टर फाइनल में एंट्री कर ली है।  Thu, 03 Sep 2026 15:23:10 +0530

  Videos
See all

Divorce पर क्या बोले Aniruddhacharya? #pookiebaba #panchayat #mathura #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T10:15:31+00:00

Ajay Rai ने बताई BJP छोड़ने की वजह #panchayat #mathura #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T10:15:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers