Responsive Scrollable Menu

कौशल किशोर के बागी तेवर से BJP में हलचल, बोले- संगठन भटका तो पतन तय, मुझे भी किया जा रहा दरकिनार

UP Politics: बीजेपी के पूर्व सांसद कौशल किशोर ने पार्टी में लगातार अनदेखी और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाकर यूपी की सियासत में हलचल मचा दी है. उन्होंने संगठन के सिद्धांतों से भटकने पर पतन की बात कही है.

The post कौशल किशोर के बागी तेवर से BJP में हलचल, बोले- संगठन भटका तो पतन तय, मुझे भी किया जा रहा दरकिनार appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

VIBE Movie: जब कुणाल खेमू ने सास शर्मिला टैगोर को दिया फिल्म का ऑफर, मिला ऐसा जवाब...खुद रह गए हैरान

VIBE Movie: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। खास बात यह है कि उनकी वापसी वाली फिल्म ‘वाइब’ का निर्देशन उनके दामाद और अभिनेता-निर्देशक कुणाल खेमू ने किया है। फिल्म में शर्मिला टैगोर एक खास कैमियो में नजर आएंगी।

मुंबई में बुधवार, 2 सितंबर को फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कुणाल ने बताया कि उन्होंने अपनी सास को फिल्म में लेने के लिए किस तरह कॉन्टैक्ट किया था और शर्मिला का जवाब क्या था।

शर्मिला टैगोर को लेकर कुणाल ने नहीं किया था कोई प्लान
कुणाल खेमू से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने शुरुआत से ही शर्मिला टैगोर को फिल्म का हिस्सा बनाने के बारे में सोचा था, तो उन्होंने बताया कि ऐसा बिल्कुल नहीं था। कुणाल ने कहा- "शर्मिला जी के साथ मामला कुछ ऐसा था कि मैंने बस एक अंदाज़ा लगाया था। मैंने उनसे पूछा कि क्या वह यह रोल करेंगी - जो कि एक छोटा सा रोल (कैमियो) था - तो उन्होंने कहा, 'क्या मुझे फिल्म की कहानी का सिनॉप्सिस मिल सकता है?' मैंने उन्हें सिनॉप्सिस दिया, तो उन्होंने कहा कि वह तो बस एक चाल थी; मैं तो यह रोल करने ही वाली थी। तो, वह बहुत दरियादिल निकलीं।" 

‘एक दिग्गज को एक्शन और कट कहना गर्व की बात’
शर्मिला टैगोर को निर्देशित करने के अनुभव को कुणाल खेमू ने अपने लिए बेहद खास बताया। उन्होंने कहा- "मेरे लिए यह उन खास कामों में से एक है जिन्हें पूरा करने का मौका मुझे मिला—एक ऐसा काम जिसके बारे में मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कर पाऊंगा। मैं बहुत खुश और गर्व महसूस कर रहा हूं कि मुझे उनके जैसी दिग्गज कलाकार के लिए 'एक्शन' और 'कट' बोलने का मौका मिला।"

10 साल बाद हिंदी थिएटर में लौटेंगी शर्मिला
शर्मिला टैगोर की हिंदी थिएटर रिलीज की बात करें तो वह आखिरी बार 2010 में आई फिल्म ‘ब्रेक के बाद’ में बड़े पर्दे पर नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने ‘गुलमोहर’ में अभिनय किया, लेकिन यह फिल्म सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।

ऐसे में ‘वाइब’ शर्मिला टैगोर की करीब एक दशक से अधिक समय बाद हिंदी भाषा की थिएटर रिलीज होगी। फिल्म में उनकी मौजूदगी को लेकर दर्शकों के बीच भी उत्सुकता देखने को मिल रही है।

‘Vibe’ में नजर आएंगे ये कलाकार
‘Vibe’ में कुणाल खेमू के अलावा स्पर्श श्रीवास्तव, प्रीति जिंटा, वंशिका धीर, मार्क बेनिंगटन, दिनेश लाल यादव और यशपाल शर्मा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

फिल्म का निर्माण कुणाल खेमू और चिराग निहलानी ने Drongo Films के बैनर तले किया है। फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
 

Continue reading on the app

  Sports

युजवेंद्र चहल की गेंद ने दिया ऐसा चकमा, उड़ गए बेन स्टोक्स के स्टंप्स, कभी नहीं भूलेंगे ये हाल- VIDEO

काउंटी चैंपियनशिप में खेल रहे भारतीय स्पिनरों ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स के लिए सिरदर्द पैदा कर दिया. एक मैच में साई किशोर ने उन्हें आउट किया और अगले मैच में चहल ने खेल खत्म कर दिया. Thu, 03 Sep 2026 18:02:13 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 | UP ELECTION | IMRAN MASOOD का बड़ा बयान, BJP को हराना मुश्किल! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T13:11:42+00:00

Cockroach Janta Party Split: CJP के बागी ने कर दिया बड़ा खुलासा! | CJP Crisis | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T13:13:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers