Responsive Scrollable Menu

वंदे मातरम में हिंदू देवी-देवता नहीं बल्कि... गीतांजलि अंगमो ने विरोधियों को घेरा, समझाया राष्ट्रगीत का असली मतलब

गीतांजलि अंगमो ने कहा कि जिस तरह हिंदू सूफी गजलें गाते हैं या लोग लैटिन में ओपेरा सीखते हैं, उससे किसी का धर्म भ्रष्ट नहीं होता है. भारत महज जमीन का टुकड़ा नहीं बल्कि एक महान आध्यात्मिक और सांस्कृतिक सभ्यता है. राष्ट्रीय गीत में दुर्गा और लक्ष्मी को शक्ति व समृद्धि के प्रतीक के रूप में देखा जाना चाहिए. किसी भी कालजयी कलाकृति को तोड़-मरोड़कर पेश नहीं किया जा सकता. वंदे मातरम देश की समस्याओं से मुंह मोड़ना नहीं, बल्कि उनसे लड़ने का जज्बा देता है.

Continue reading on the app

Raghav Chadha का आरोप: Punjab की वोटर लिस्ट में जानबूझकर दर्ज हुआ 'स्थानांतरित'

चंडीगढ़, तीन सितंबर पंजाब से राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने बृहस्पतिवार को कहा कि मसौदा मतदाता सूची में उनके नाम के आगे ‘‘स्थानांतरित’’ लिखा गया है जबकि उनका मतदाता पहचान पत्र मोहाली में पंजीकृत है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली सरकार राजनीतिक बदले की भावना से चुनावी तंत्र का इस्तेमाल कर रही है। ‘आप’ ने पलटवार करते हुए चड्ढा पर ‘‘पिछली तारीख की प्रक्रिया अपनाकर’’ दिल्ली में अपना मतदाता पंजीकरण कराने की कोशिश करने और इसका पूरा दोष पंजाब सरकार पर मढ़ने का आरोप लगाया।

पंजाब में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद तैयार की गई मसौदा मतदाता सूची में चड्ढा के नाम के आगे ‘‘स्थानांतरित’’ दर्ज किया गया है। चड्ढा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पंजाब की ‘आप’ सरकार अब बदले की राजनीति को मसौदा मतदाता सूची तक ले आई है। मैं पंजाब से मौजूदा राज्यसभा सदस्य हूं और मेरा मतदाता पहचान पत्र पंजाब के मोहाली में पंजीकृत है।

इसके बावजूद मसौदा मतदाता सूची में मेरे नाम के आगे ‘स्थानांतरित’ लिखा गया है।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘यह सिर्फ लिपिकीय गलती नहीं लगती। यह स्पष्ट तौर पर राजनीतिक बदले की भावना का मामला है।’’ अप्रैल में ‘आप’ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए चड्ढा ने कहा कि वह एसआईआर दिशानिर्देशों के तहत उपलब्ध उपायों का इस्तेमाल कर रहे हैं। चड्ढा ने कहा, ‘‘अच्छी बात यह है कि यह सिर्फ एक मसौदा सूची हैं, अंतिम मतदाता सूची नहीं।

‘दावे और आपत्तियों’ की प्रक्रिया के दौरान नाम में सुधार किया जाता है और यह प्रक्रिया अभी जारी है। अंतिम मतदाता सूची अक्टूबर में जारी की जाएगी। मैं पहले से ही एआईआर के दिशानिर्देश के तहत उपलब्ध उपायों का इस्तेमाल करने की प्रक्रिया में हूं।’’ उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि उन्हें ‘‘स्थानांतरित’’ किसने दर्ज किया, इस वर्गीकरण का सत्यापन किसने किया और उच्च स्तर पर इसे किसने मंजूरी दी।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया में पंजाब सरकार के अधिकारी शामिल थे। चड्ढा ने आरोप लगाया, ‘‘मुझे स्थानांतरित के तौर पर किसने चिह्नित किया? ‘आप’ सरकार के एक अधिकारी ने।

उस वर्गीकरण को किसने सत्यापित किया? फिर से, ‘आप’ सरकार के ही एक अधिकारी ने। उच्च स्तर पर इसकी प्रक्रिया किसने पूरी की?

एक बार फिर, उसी ‘आप’ सरकार के अधिकारी ने।’’ उन्होंने दावा किया कि बूथ-स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) से लेकर राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी तक, एसआईआर प्रक्रिया के संचालन के हर स्तर पर पंजाब सरकार के अधिकारी तैनात होते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘बीएलओ आम तौर पर पंजाब सरकार का एक कनिष्ठ कर्मचारी होता है। बीच में आने वाले एईआरओ, ईआरओ और डीईओ भी पंजाब सरकार के अधिकारी होते हैं।

सबसे ऊपर पंजाब-कैडर का आईएएस अधिकारी होता है जो मुख्य निर्वाचन अधिकारी के तौर पर काम करता है।’’ उन्होंने दावा किया कि ऐसे अधिकारी राजनीतिक दबाव में आ सकते हैं क्योंकि उनके तबादले, तैनाती और करियर राज्य सरकार के नियंत्रण में होते हैं। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘इन अधिकारियों को पता होता है कि चुनावी ड्यूटी खत्म होने के बाद ‘आप’ सरकार ही उनके तबादले, तैनाती और करियर को नियंत्रित करती है। वे जानते हैं कि कौन उनका तबादला कर सकता है और कौन उनकी जिंदगी मुश्किल बना सकता है।

इस तरह ‘आप’ सरकार राजनीतिक बदला लेने के लिए राज्य के अधिकारियों पर राजनीतिक दबाव डालती है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि जब से उन्होंने ‘‘भ्रष्ट’’ आम आदमी पार्टी छोड़ी है तब से पार्टी का नेतृत्व गुस्से में है। उन्होंने कहा, ‘‘भले ही पंजाब में ‘आप’ की सरकार हो लेकिन मतदाता सूची का मसौदा उसकी निजी संपत्ति नहीं है।’’ चड्ढा की बातों पर प्रतिक्रिया देते हुए ‘आप’ की पंजाब इकाई के प्रवक्ता ने कहा कि निर्वाचन आयोग एआईआर करवाता है, न कि राज्य सरकार। उन्होंने कहा, ‘‘मतदाता सूची में किसका नाम शामिल करना है या किसका हटाना है, इसमें पंजाब सरकार की कोई भूमिका नहीं होती।’’ प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यह सार्वजनिक जानकारी है कि राघव चड्ढा दिल्ली में रह रहे हैं, पंजाब में नहीं।

अगर वह अब पंजाब में नहीं रहते हैं तो अपने मतदाता पंजीकरण को बनाए रखना या उसे दूसरी जगह स्थानांतरित करवाना उनकी अपनी जिम्मेदारी थी। मतदाता सूची से नाम हटने के लिए वह अब ‘आप’ या पंजाब सरकार को दोष नहीं दे सकते।’’ उन्होंने यह भी दावा किया कि ‘आप’ को निर्वाचन आयोग के सूत्रों से जानकारी मिली थी कि चड्ढा ‘‘पुरानी तारीख की प्रक्रिया’’ के जरिए दिल्ली के राजेंद्र नगर में अपना मतदाता पंजीकरण करवाने की कोशिश कर रहे थे।

Continue reading on the app

  Sports

Rohit Sharma: रोहित शर्मा के भविष्य पर BCCI सचिव का बड़ा बयान, बोले- शानदार खेल रहे; वेस्टइंडीज सीरीज पर सस्पेंस बरकरार

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के वनडे भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने रोहित की मौजूदा फॉर्म पर भरोसा जताते हुए कहा कि यह अनुभवी ओपनर शानदार खेल रहे हैं। सैकिया के इस बयान के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में रोहित के खेलने को लेकर सस्पेंस और दिलचस्प हो गया है।

रोहित शर्मा लंबे समय से वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम की योजनाओं का अहम हिस्सा रहे हैं। हालांकि, 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए टीम में बदलाव और नए खिलाड़ियों को तैयार करने की चर्चा के बीच उनके भविष्य पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या रोहित वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह बना पाएंगे?

इसी मुद्दे पर जब BCCI सचिव देवजीत सैकिया से सवाल किया गया तो उन्होंने रोहित को लेकर सकारात्मक जवाब दिया। सैकिया ने कहा- जापान में किसी तरह की दिक्कत की उम्मीद नहीं है, रोहित शानदार खेल रहे हैं। उनके इस बयान से साफ है कि बोर्ड की ओर से फिलहाल रोहित की फॉर्म को लेकर कोई नकारात्मक संकेत नहीं दिया गया है।

सैकिया ने रोहित के हालिया प्रदर्शन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा- रोहित शर्मा ने जो पिछला मैच खेला था, उसमें शतक लगाया था। आपको और क्या चाहिए? मैं अफवाहों को हवा नहीं दूंगा। BCCI सचिव का यह बयान ऐसे समय आया है, जब रोहित को वेस्टइंडीज सीरीज से बाहर किए जाने की अटकलें लगातार चल रही हैं।

दरअसल, रोहित की उम्र और 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी को देखते हुए चयनकर्ताओं के सामने टीम के भविष्य को लेकर कई बड़े फैसले हैं। भारतीय टीम में युवा खिलाड़ियों को ज्यादा मौके देने की कोशिश के बीच रोहित जैसे अनुभवी खिलाड़ी की भूमिका को लेकर चर्चा होना स्वाभाविक है।

हालांकि, सैकिया के बयान से फिलहाल इतना जरूर संकेत मिलता है कि BCCI रोहित की मौजूदा फॉर्म से खुश है। खासकर पिछले मैच में लगाए गए शतक का हवाला देकर उन्होंने साफ कर दिया कि अनुभवी बल्लेबाज के प्रदर्शन को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

अब सभी की नजरें वेस्टइंडीज सीरीज के लिए घोषित होने वाली भारतीय वनडे टीम पर टिकी हैं। रोहित शर्मा को टीम में जगह मिलती है या नहीं, यही घोषणा उनके वनडे भविष्य की तस्वीर काफी हद तक साफ कर सकती है। फिलहाल बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक फैसला सामने नहीं आया है।

Thu, 03 Sep 2026 21:11:21 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala : सरकारी हिन्दू कर्मचारियों को धमकी ! #newskipathshala #jammukashmirnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T16:16:04+00:00

News Ki Pathshala | 19 राज्यों में बारिश का कहर, मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट! #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T16:11:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers