'जोरावर टैंक' पर साथ काम कर रहे भारत-बेल्जियम, PM मोदी बोले- 5 साल में दोगुना होगा व्यापार
बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर भारत दौरे पर हैं. नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी ने उनके साथ संयुक्त प्रेस वार्ता की. पीएम मोदी ने कहा कि पिछले एक दशक में भारत और बेल्जियम की साझेदारी ने काफी प्रगति की है. रक्षा और क्लीन एनर्जी में सहयोग का दायरा बढ़ा है और दोनों देश जोरावर टैंक पर भी मिलकर काम कर रहे हैं. पीएम ने कहा कि बेल्जियम की कंपनियों के लिए भारत में फास्ट ट्रैक मैकेनिज्म बनाया गया है. उन्होंने बताया कि दोनों देशों ने अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है.
Delhi Lokayukta Justice Harish Chandra Mishra का 67 वर्ष की आयु में निधन
नयी दिल्ली, तीन सितंबर दिल्ली के लोकायुक्त न्यायमूर्ति हरीश चंद्र मिश्रा (सेवानिवृत्त) का बृहस्पतिवार सुबह निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। उनके कार्यालय ने यह जानकारी दी।
लोकायुक्त कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार, मिश्रा का निधन उनके आवास पर हुआ। उनका पार्थिव शरीर सफदरजंग अस्पताल में रखा गया है और अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा। झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश मिश्रा को मार्च 2022 में दिल्ली का लोकायुक्त नियुक्त किया गया था।
उन्होंने झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी सेवाएं दी थीं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मिश्रा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे ‘‘बेहद पीड़ादायक’’ बताया है। उन्होंने दिवंगत मिश्रा की आत्मा की शांति और उनके परिवार के सदस्यों तथा शुभचिंतकों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
prabhasakshi







