Delhi Lokayukta Justice Harish Chandra Mishra का 67 वर्ष की आयु में निधन
नयी दिल्ली, तीन सितंबर दिल्ली के लोकायुक्त न्यायमूर्ति हरीश चंद्र मिश्रा (सेवानिवृत्त) का बृहस्पतिवार सुबह निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। उनके कार्यालय ने यह जानकारी दी।
लोकायुक्त कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार, मिश्रा का निधन उनके आवास पर हुआ। उनका पार्थिव शरीर सफदरजंग अस्पताल में रखा गया है और अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा। झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश मिश्रा को मार्च 2022 में दिल्ली का लोकायुक्त नियुक्त किया गया था।
उन्होंने झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी सेवाएं दी थीं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मिश्रा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे ‘‘बेहद पीड़ादायक’’ बताया है। उन्होंने दिवंगत मिश्रा की आत्मा की शांति और उनके परिवार के सदस्यों तथा शुभचिंतकों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
आजमगढ़ की मेनका की पैसों की तंगी से छूट रही थी पढ़ाई, सरकारी नौकरी का है सपना, डीएम ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ
आजमगढ़ जनपद के बुढ़नपुर तहसील क्षेत्र के कानपुर फतेह गांव की रहने वाली मेनका प्रजापति की. जिन्हें घर की खराब आर्थिक स्थिति होने के कारण पढ़ाई छोड़ने पर मजबूर होना पड़ रहा था, लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ जिससे उनके पढ़ाई-लिखाई को जारी रखने का और पर लिखकर सरकारी नौकरी हासिल कर पाने का सपना एक बार फिर से साकार होने की तरफ आगे बढ़ निकला.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News18









