Responsive Scrollable Menu

Krishna Janmashtami 2026: देश के 10 प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर, कहीं भगवान बनें व्यापारी तो कहीं ब्रह्मांड के नाथ, जानें

Krishna Janmashtami 2026: इस वर्ष 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है. जन्माष्टमी का त्योहार भगवान कृष्ण के जन्म का उत्सव है. भगवान कृष्ण का इस साल 5253 वां जन्मदिवस मनाया जाएगा. धार्मिक कथाओं के अनुसार, कृष्ण भगवान विष्णु के आठवें अवतार है. उन्होंने द्वापर युग में माता देवकी के गर्भ से जन्म लिया था. भगवान कृष्ण का जन्म जगत में धर्म का नाश करने के लिए हुआ था. उन्होंने धरती पर मनुष्य रूप से अवतरण लिया था और कंस का अंत किया था और पांडवों तथा कौरवों के बीच हुए महाभारत युद्ध में भी अहम भूमिका निभाई थी. कृष्ण जन्माष्टमी की धूम पूरे देश में देखने को मिलती है. इस दिन अलग-अलग शहरों में मंदिरों को खूब सजाया जाता है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं देश में मौजूद कृष्ण जी के प्रसिद्ध मंदिर.

देश के प्रसिद्ध 10 कृष्ण मंदिर

1.जगन्नाथ मंदिर, पुरी

ओडिशा में पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर में भगवान कृष्ण का कलियुग में अवतरण हुआ है. भगवान कृष्ण यहां इस मंदिर में पूरे ब्रह्मांड के नाथ के रूप में विराजमान है. पुरी के मंदिर को धरती पर वैकुंठ धाम कहा जाता है. यह मंदिर भारत में चार धामों में से एक है. इस मंदिर का इतिहास करीब 800 वर्ष पुराना है. मंदिर के शिखर पर लगा झंडा प्रतिदिन बदला जाता है. यह ध्वज हमेशा हवा के विपरीत दिशा में ही लहराता है. यह मंदिर देश के प्रसिद्ध और पौराणिक कृष्ण मंदिरों में से एक है.

2.प्रेम मंदिर, वृंदावन

वृंदावन में स्थित प्रेम मंदिर अत्यंत भव्य और मनमोहक कृष्ण मंदिरों में से एक है. रात के समय इस मंदिर का नजारा और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाता है. इस मंदिर को भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का केंद्र माना जाता है. मंदिर परिसर के अंदर आपको रंग-बिरंगी रोशनी की चमक दिखाई देगी. मंदिर में आपको भगवान कृष्ण की अलग-अलग लीलाओं की झांकियां भी देखने को मिल जाएंगी. जन्माष्टमी पर इस मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ होती है.

ये भी पढ़ें- Krishna Janmashtami 2026: तनाव और चिंता से राहत दिलाती हैं श्रीकृष्ण द्वारा बताई गई गीता की ये सीख, Psychology भी मानती है असरदार

3.खाटू श्याम जी, सीकर 

राजस्थान के सीकर जिले के खाटू गांव में स्थित खाटू श्याम जी एक प्रसिद्ध मंदिर है. यह मंदिर महाभारत के वीर बर्बरीक को समर्पित है. भगवान कृष्ण ने इन्हें कलियुग में अपने नाम यानी श्याम के नाम से पूजे जाने का वरदान दिया था. हारे का सहारा नाम से मशहूर खाटू श्याम मंदिर जन्माष्टमी पर विशेष रूप से सजाया जाता है. 

4.सांवरिया सेठ, चित्तौड़गढ़

सांवरिया सेठ भगवान श्रीकृष्ण का ही स्वरूप माना जाता है. इनका मुख्य मंदिर राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में स्थित है. यहां भगवान व्यापारियों के भगवान के रूप में विराजमान है. इस स्वरूप में उन्हें व्यापारी, किसान और भक्त अपने कारोबार और जीवन का सेठ बताया जाता है. मान्यता है कि भक्त इस मंदिर में मुनाफे का एक हिस्सा या साझेदारी भी भगवान को भेंट करते हैं. इस मंदिर में स्थित मूर्तियों का संबंध मीराबाई की भक्ति और उनके द्वारा पूजे जाने वाले 'गिरधर गोपाल' से भी जोड़ा जाता है.

5.द्वारकाधीश, गुजरात

यह जगत मंदिर और त्रिलोक सुंदर के नाम से जाना जाता है. द्वारकाधीश मंदिर में मुक्ति का द्वार माना जाता है. इस मंदिर को भी जगन्नाथ मंदिर की ही तरह बेहद खास माना जाता है. यह चार धामों में से एक मंदिर है. यह मंदिर गोमती नदी और अरब सागर के संगम के पास स्थित है. द्वारकाधीश मंदिर में भगवान कृष्ण श्याम रंग की सुंदर चतुर्भुजमूर्ति के रूप में विराजमान हैं और वह यहां के राजा माने जाते हैं.

6.गुरुवयूर मंदिर, गुरुवयूर, केरल

दक्षिण भारत के मंदिरों में से सर्वश्रेष्ठ मंदिर गुरुवायूर मंदिर को तीर्थयात्रियों में काफी प्रसिद्ध माना जाता है. इस मंदिर को दक्षिण का द्वारका कहा जाता है. इस मंदिर का निर्माण 1638 ईस्वी में हुआ था. यहां मंदिर के मुख्य गर्भगृह में भगवान कृष्ण की चार भुजाओं वाली प्रतिमा है. उन पर तुलसी की माला और मोतियों का हार सजाया हुआ है. कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर इस मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है. 

7. श्री श्री राधा मदन मोहन मंदिर, वृंदावन

वृंदावन के इस मंदिर की विशेषता भी बहुत खास मानी जाती है. यह मंदिर 50 फुट ऊंची द्वादशादित्य टीला की चोटी पर स्थित है. कहा जाता है कि यह मंदिर वृंदावन में निर्मित होने वाला प्रथम मंदिर था. इस मंदिर में भगवान कृष्ण राधा रानी के साथ ललिता सखी के साथ विराजमान हैं. मान्यता है कि मंदिर की मुख्य मूर्ति मदन-मोहन द्वारा वृंदावन में एक पुराने बरगद के पेड़ के नीचे मिली थी. 

8.श्रीनाथ जी मंदिर, नाथद्वार

राजस्थान के नाथद्वार में स्थित श्रीनाथ जी मंदिर अपनी मूर्तियों के लिए जाना जाता है. माना जाता है कि इस मंदिर में भगवान कृष्ण राजा के स्वरूप में विराजमान है. ये मंदिर 12वीं शताब्दी में बनाया गया था. कहते हैं कि मेवाड़ के राजा इस मंदिर में मौजूद मूर्तियों को गोवर्धन की पहाड़ियों से औरंगजेब से बचाकर लाया गया था. 

9.अनंत वासुदेव मंदिर, भुवनेश्वर

भुवनेश्वर में स्थित अनंत वासुदेव मंदिर बिंदु सरोवर और लिंगराज मंदिर के पास है. इस मंदिर में भगवान कृष्ण, बलराम और सुभद्रा की पूजा की जाती है. इस मंदिर में ही जगन्नाथ मंदिर का महाप्रसाद बनाया जाता है. अनंत वासुदेव मंदिर का निर्माण पूर्वी गंगा वंश की रानी चंद्रिका देवी ने 13वीं शताब्दी में करवाया गया था. इस मंदिर में जन्माष्टमी का उत्साह बड़े धूमधाम से मनाया जाता है.

10.इस्कॉन मंदिर, मायापुर, पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में मायापुर के इस्कॉन मंदिर को गौड़ीय वैष्णव संप्रदाय का पवित्र केंद्र माना जाता है. कहा जाता है कि 15वीं शताब्दी में चैतन्य महाप्रभु ने यहीं से संक्रीतन आंदोलन की शुरुआत की थी. आज के समय में मायापुर का इस्कॉन मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा वैदिक मंदिर है. इस विशाल मंदिर का निर्माण का सपना श्रील प्रभुपाद का था. 

ये भी पढ़ें- Krishna Janmashtami Kab Hai: आज या कल, कृष्ण जन्माष्टमी कब है? जानें सही तिथि और शुभ चौघड़िया मुहूर्त

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

IND vs AFG : क्या बदल जाएगा टीम इंडिया का स्क्वाड? दिग्गज ने बताया उन 3 खिलाड़ियों का नाम जिनको अभी भी मिल सकता है चांस

IND vs AFG : इंडियन क्रिकेट टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है. अफगानिस्तान के साथ भारत को 13 से लेकर 17 सितंबर तक सीरीज खेलनी है. इसके लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्क्वाड सामने आ चुका है, लेकिन इस स्क्वाड में 4 अनफिट खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. इन खिलाड़ियों को अभी तक पूरी तरह फिटनेस हासिल नहीं हुई है. ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि जसप्रीत बुमराह, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा और वाशिंगटन सुंदर हैं. 

भारत के स्क्वाड का ऐलान करते समय इन सभी खिलाड़ियों के नाम के आगे स्टार (*) लगा हुआ था. उसका मतलब था कि, ये खिलाड़ी अभी तक पूरी तरह मैच फिट नहीं हैं. इनको मैच खेलने के लिए फिटनेस क्लीयरेंस चाहिए. अगर ये खिलाड़ी सीरीज की शुरुआत से पहले पूरी तरह फिट नहीं होते हैं तो, इनकी जगह पर किन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है. इस पर भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए क्या कहा है, आइए जानते हैं.

आकाश चोपड़ा ने अनफिट खिलाड़ियों पर दिया बयान

आकाश चोपड़ा ने कहा कि, 'भारत के सिलेक्टर्स ने लगभग पूरी ताकत वाली भारतीय टीम के साथ जाने का मन बना लिया है. यह टीम उम्मीद के मुताबिक है. बड़ी बात यह है कि जिन नामों के बाद एक स्टार रखा गया है. इसका मतलब है कि वे खिलाड़ी शायद उपलब्ध न हों, या अगर उन्हें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस सर्टिफिकेट मिलता है, तो वे हिस्सा लेंगे'.

आकाश ने बताया नीतीश रेड्डा के रिप्लेसमेंट का नाम 

आकाश ने आगे कहा कि, 'इसमें पहला नाम नीतीश कुमार रेड्डी का है. हार्दिक वैसे भी उपलब्ध नहीं हैं. इंग्लैंड दौरे पर नीतीश की जगह सूर्यांश शेडगे को मौका दिया गया था. उम्मीद थी कि अगर रेड्डी फिट हो गए तो वो वापस आ जाएंगे, लेकिन क्या वो पूरी तरह फिट हैं? हमें अभी नहीं पता. इसलिए यह एक जैसा स्वैप हो सकता है. अगर नीतीश कुमार रेड्डी फिट घोषित नहीं होते हैं, तो सूर्यांश शेडगे फिर से टीम में आ सकते हैं'.

बुमराह और हर्षित जगह ले सकते हैं ये 2 गेंदबाज

उन्होंने आगे बात करते हुए कहा कि, 'इसके बाद आप वॉशिंगटन सुंदर को देखते हैं. उनके नाम पर अभी भी स्टार लगा है, जिसका मतलब है कि उनकी फिटनेस को लेकर अभी भी कोई गारंटी नहीं है. इस बारे में कोई क्लैरिटी नहीं है. इसके बाद आप जसप्रीत बुमराह के नाम के बाद एक स्टार देखते हैं, जिसका मतलब है कि हमें सच में नहीं पता कि वह उपलब्ध हैं या नहीं. फिर हर्षित राणा हैं, जो उपलब्धता पर निर्भर हैं. अगर ये दोनों तेज गेंदबाज नहीं आते हैं, या उनमें से कोई एक नहीं आता है, तो प्रिंस यादव का नाम आ सकता है. आप उन्हें शामिल करने पर विचार कर सकते हैं. आप गुरनूर बरार को फिर से खेलते हुए देख सकते हैं. तो इस तरह के बदलाव हो सकते हैं'.

अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेट कीप), ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा*.

किस तारीख को खेलें जाएंगे मैच

मैच नंबर तारीख दिन स्थान
1 13 सितंबर 2026 रविवार दिल्ली
2 15 सितंबर 2026 मंगलवार दिल्ली
3 17 सितंबर 2026 गुरुवार दिल्ली

ये भी पढ़ें : गौतम गंभीर की होगी छुट्टी, टीम इंडिया के हेड कोच बनेंगे वीवीएस लक्ष्मण, एशियन गेम्स में भारत को दिला सकते हैं गोल्ड

Continue reading on the app

  Sports

युजवेंद्र चहल की गेंद ने दिया ऐसा चकमा, उड़ गए बेन स्टोक्स के स्टंप्स, कभी नहीं भूलेंगे ये हाल- VIDEO

काउंटी चैंपियनशिप में खेल रहे भारतीय स्पिनरों ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स के लिए सिरदर्द पैदा कर दिया. एक मैच में साई किशोर ने उन्हें आउट किया और अगले मैच में चहल ने खेल खत्म कर दिया. Thu, 03 Sep 2026 18:02:13 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 | UP ELECTION | IMRAN MASOOD का बड़ा बयान, BJP को हराना मुश्किल! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T13:11:42+00:00

Cockroach Janta Party Split: CJP के बागी ने कर दिया बड़ा खुलासा! | CJP Crisis | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T13:13:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers