Stocks To Buy: दिग्गज Power Company स्टॉक पर 6 ब्रोकरेज ने दे Buy रेटिंग, 21% तक रिटर्न का अनुमान
Stocks To Buy: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार 3 सितंबर को Torrent Power Ltd. के शेयरों में जबरदस्त उछाल आया. इसके स्टॉक 5% से ज्यादा चढ़ गए. यह तेजी ब्रोकरेज फर्म (Investec) की ओर से किए गए एक बड़े अपग्रेड के बाद आई, जिसने इस स्टॉक को 'Buy' रेटिंग दी और इसका टारगेट प्राइस बढ़ाकर ₹1,515 प्रति शेयर कर दिया. ब्रोकरेज से मिली पॉजिटिव रेटिंग अक्सर शेयरों की खरीद बढ़ा देती है और टॉरेंट पावर के मामले में भी ऐसा ही ट्रेंड देखने को मिला. नतीजतन कंपनी के शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी काफी बढ़ती हुई दिख रही है.
अगले 3-4 साल कंपनी के लिए क्यों खास रहेंगे?
Investec के अनुसार, टॉरेंट पावर अब कमाई के मामले में एक बड़े टर्निंग प्वॉइंट की ओर एंटर कर रही है, जो अगले 3-4 साल तक जारी रह सकता है. ब्रोकरेज के मुताबिक, इसकी सबसे बड़ी वजह है 1.4 GW की Nabha Power का अधिग्रहण और कंपनी का तेजी से बढ़ता रिन्यूएबल एनर्जी (RES) कारोबार. सीधी भाषा में समझें तो कंपनी अपने बिजनेस की नए सिरे से बड़ा कर रही है, जिससे आने वाले सालों में इसकी कमाई में अच्छा-खासा इजाफा हो सकता है.
यह भी पढ़ें- क्या भगवान कृष्ण के जन्मदिन के मौके पर बंद रहेगा शेयर बाजार? देश के इन शहरों के बैंक रहेंगे बंद
Nabha Power से कंपनी को कितना फायदा होगा?
इन्वेस्टेक का अनुमान है कि अकेले नाभा पावर, FY27 से कंपनी के स्टेडी-स्टेट EBITDA में ₹11 बिलियन जोड़ सकती है. EBITDA कंपनी की मुख्य ऑपरेशनल कमाई को दिखाता है, जिसमें ब्याज, टैक्स और डेप्रिसिएशन जैसे खर्च शामिल नहीं होते. इस आंकड़े में बढ़ोतरी कंपनी की असल कमाई करने की क्षमता में सुधार का संकेत देती है. इसके अलावा, कंपनी के पास अभी 4.2 GW का रिन्यूएबल एनर्जी पाइपलाइन प्रोजेक्ट भी डेवलपमेंट के दौर में है. ब्रोकरेज के मुताबिक, यह पाइपलाइन आगे चलकर कंपनी के एसेट बेस और कैश फ्लो दोनों को काफी मजबूत कर सकता है, जिससे कंपनी की ओवरऑल फाइनेंशियल हेल्थ बेहतर होगी.
कैश फ्लो को लेकर क्या अनुमान है?
Investec का मानना है कि अपने रिन्यूएबल एनर्जी पोर्टफोलियो के विस्तार और Nabha के अधिग्रहण की वजह से, कंपनी FY27–FY28 के दौरान लगभग ₹138 अरब का ऑपरेटिंग कैश फ्लो जेनरेट कर सकती है. किसी भी कंपनी के लिए, मजबूत कैश फ्लो का मतलब है हर रोज के खर्चों को आसानी से पूरा करने के साथ-साथ भविष्य के प्रोजेक्ट्स में निवेश करने की क्षमता. इस आंकड़े को कंपनी की भविष्य की ग्रोथ के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है, इसीलिए एनालिस्ट कंपनी को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं.
वैल्यूएशन को लेकर ब्रोकरेज का क्या कहना है?
Investec के अनुसार, यह स्टॉक अभी FY28E EV/EBITDA के 10 गुना और प्राइस-टू-बुक वैल्यू (P/BV) के 2.6 गुना पर ट्रेड कर रहा है. ब्रोकरेज इस वैल्यूएशन को आकर्षक बताते हैं. आसान शब्दों में कहें तो, इसका मतलब है कि स्टॉक अपनी कमाई और एसेट्स के मुकाबले कम कीमत पर मिल रहा है, जिससे इसमें और बढ़त की संभावना दिखती है. हालांकि किसी भी निवेश की तरह इसमें भी कुछ रिस्क फैक्टर्स हैं. Investec ने बताया है कि प्रोजेक्ट पूरा करने में देरी इस स्टॉक के लिए एक बड़ा रिस्क साबित हो सकती है.
एनालिस्ट्स की क्या राय है?
Torrent Power को कवर करने वाले कुल 12 एनालिस्ट्स में से 6 ने 'Buy' रेटिंग दी है. यानी आधे से ज्यादा एनालिस्ट्स इस स्टॉक को लेकर पॉजिटिव नजरिया रखते हैं. वहीं 4 एनालिस्ट्स ने इसे 'Hold' रेटिंग दी है, जिसका मतलब है कि वे फिलहाल स्टॉक में कोई नई पोजिशन लेने की सलाह नहीं दे रहे. बाकी बचे 2 एनालिस्ट्स की स्टॉक पर 'Sell' कॉल बनी हुई है.
स्टॉक की चाल आज कैसी रही?
गुरुवार को Torrent Power के शेयर 4.64% की तेजी के साथ ₹1,306.80 पर ट्रेड करते नजर आए. हालांकि इस तगड़ी तेजी के बावजूद यह स्टॉक इस साल अब तक करीब 1% नीचे बना हुआ है. यानी साल की शुरुआत से लेकर अब तक स्टॉक ने निवेशकों को कोई खास रिटर्न नहीं दिया है. ऐसे में Investec की यह अपग्रेड निवेशकों के लिए एक पॉजिटिव संकेत मानी जा रही है, और आने वाले समय में अगर कंपनी अपने प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा कर पाती है, तो स्टॉक में आगे भी तेजी देखने को मिल सकती है.
यह भी पढ़ें- Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स और निफ्टी मेें उछाल; बैंकिंग स्टॉक्स में तेजी
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए दी गई है और इसे निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए. किसी भी निवेश फैसले से पहले कृपया अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें.
भारत का सर्विसेज पीएमआई अगस्त में बढ़कर 54.1 रहा, रोजगार वृद्धि 15 महीनों के उच्च स्तर पर
नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के सर्विसेज सेक्टर में अगस्त में जोरदार वृद्धि देखने को मिली है और एचएसबीसी इंडिया सर्विसेज पीएमआई बढ़कर 54.1 पर पहुंच गया है। इससे रोजगार वृद्धि भी 15 महीनों के उच्च स्तर पर रही है। यह जानकारी गुरुवार को जारी एक निजी सर्वेक्षण में दी गई।
इससे पहले जुलाई में एचएसबीसी इंडिया सर्विसेज पीएमआई 53.3 पर था।
सर्वेक्षण में सेवा प्रदाताओं ने बढ़त की वजह अच्छी मांग और बाजार पहलों से नए बिजनेस में वृद्धि होने को बताया है। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों से मांग भी बनी रही है और नए निर्यात ऑर्डर करीब जुलाई के समान ही बढ़े हैं।
एचएसबीसी के डेटा के मुताबिक, अगस्त में भारतीय सेवा प्रदाताओं को ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, जापान, मलेशिया, सिंगापुर, श्रीलंका और यूएई से नए निर्यात ऑर्डर मिले थे।
इसके अलावा, भारत की सेवा अर्थव्यवस्था में रोजगार तेजी से बढ़ा है। सर्वेक्षण में शामिल लगभग 11 प्रतिशत कंपनियों ने बताया कि उनके यहां कर्मचारियों की संख्या बढ़ी है। साथ ही, पिछले 15 महीनों में नौकरी पैदा होने की दर सबसे ज्यादा रही, क्योंकि कंपनियां अपनी कस्टमर सर्विस, सेल्स और डिजिटल ऑपरेशन को बेहतर बना रही हैं।
एचएसबीसी की भारत में मुख्य अर्थशास्त्री प्रांजुल भंडारी ने कहा कि अगस्त में सर्विस सेक्टर की गतिविधियां तेजी से बढ़ीं, जिसमें बेहतर आउटपुट और नए बिजनेस का योगदान रहा।
भंडारी ने कहा, रोजगार में तेजी से बढ़ोतरी हुई और नौकरियां पैदा होने का आंकड़ा 15 महीने के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। उन्होंने यह भी कहा कि कीमतों का दबाव बहुत कम बढ़ा।
इसके अलावा, अगस्त में एचएसबीसी इंडिया कम्पोजिट पीएमआई आउटपुट इंडेक्स 54.3 पर रहा, जो जुलाई के बराबर ही है, क्योंकि सर्विस सेक्टर में तेज ग्रोथ ने मैन्युफैक्चरिंग में आई सुस्ती की भरपाई कर दी।
एचएसबीसी के डेटा से यह भी पता चला कि कुल रोजगार में 14 महीनों में सबसे तेजी से बढ़ोतरी हुई। सर्विस सेक्टर में जबरदस्त हायरिंग ने मैन्युफैक्चरिंग में रोजगार की कमी की भरपाई से कहीं ज्यादा असर दिखाया है।
कुल नए ऑर्डर की मात्रा में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई, जबकि कम्पोजिट इनपुट लागत महंगाई सात महीने के निचले स्तर पर आ गई है।
--आईएएनएस
एबीएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








