Responsive Scrollable Menu

पायलट की तबीयत बिगड़ने पर दोहा-बेंगलुरु फ्लाइट मस्कट डायवर्ट:अस्पताल ले गए, अब ठीक; यात्रियों को लेने बेंगलुरु से दूसरी फ्लाइट भेजी

दोहा से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट को गुरुवार को पायलट की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मस्कट डायवर्ट करना पड़ा। फ्लाइट ने मस्कट में सुरक्षित लैंडिंग की। इसके बाद पायलट को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। एयरलाइंस इंडिगो के मुताबिक, अब उनकी तबीयत ठीक है। इंडिगो ने यात्रियों की यात्रा के लिए दूसरा विमान और नए क्रू सदस्यों का इंतजाम किया है। यात्रियों को लाने के लिए एयरलाइन बेंगलुरु से मस्कट एक राहत फ्लाइट भेजी है। खबर अपडेट की जा रही है

Continue reading on the app

लखनऊ में एअर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग:वाराणसी से उड़ान भरी थी, कार्गो कंपार्टमेंट में धुएं का अलार्म बजा

वाराणसी से दिल्ली जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की गुरुवार सुबह लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजैंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सूत्रों के मुताबिक विमान के कार्गों में धुएं का अलार्म बजा था। पायलट ने तुरंत लखनऊ संपर्क किया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से परमिशन मिलते ही लैंडिंग कराई। विमान के उतरते ही रिस्पॉन्स टीम ने मोर्चा संभाला। फायर बिग्रेड और टेक्निकल एक्सपर्ट भी मौके पर पहुंचे। विमान की जांच की गई। विमान (IX 1253) ने वाराणसी एयरपोर्ट से गुरुवार सुबह 8 बजे उड़ान भरी। थोड़ी देर बाद ही कार्गो में स्मोक डिटेक्शन का अलार्म बजने लगा। इसके बाद पायलट ने सुबह 8:52 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई। सुबह 9:02 बजे विमान से 155 यात्रियों और क्रू को उतारा गया। जांच के बाद विमान को एयरपोर्ट के स्टैंड पर पार्क किया गया। शुरुआती जांच के बाद बताया गया कि विमान में धुएं का कोई संकेत नहीं मिला। ऐसे में अलार्म कैसे बजा, इसकी भी जांच की जा रही है। डेढ़ साल में यूपी में विमान से जुड़ी प्रमुख घटनाएं ------------------------- ये खबर भी पढ़िए… वाराणसी एयरपोर्ट पर गोली चली, 2 कर्मचारी घायल:शिवसेना नेता पिस्टल की जांच करा रहा था, तभी फायर हुआ; आजमगढ़ से मुंबई जा रहा था वाराणसी एयरपोर्ट पर हथियार की जांच के दौरान एक यात्री से गोली चल गई। इससे महिला समेत दो कर्मचारी घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। यात्री कमलेश राय पत्नी के साथ एअर इंडिया एक्सप्रेस की IX-1810 फ्लाइट से मुंबई जा रहे थे। उन्होंने विमान में ले जाने वाले हथियार को पहले ही डिक्लेयर किया था। हथियार की जांच के दौरान उससे एक राउंड फायर हो गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी की सूचना पर पहुंची पुलिस को कमलेश के पास से पिस्टल समेत 21 कारतूस मिले। पूरी खबर पढ़िए…

Continue reading on the app

  Sports

Who is Keyaa Banerjee: खुद 45 किलो की, वजन उठाया 140... कौन हैं भारत की कीया बनर्जी जिनका डेडलिफ्ट हुआ वायरल

Keyaa Banerjee viral video: बीते दिनों दक्षिण अफ्रीका के सन सिटी में IPF World Sub-Junior and Junior Classic Powerlifting Championships हुई. भारत की 21 साल की कीया बनर्जी ने महिलाओं की 47kg कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता. इंटरनेट पर हर कोई इस भारतीय ‘पावर गर्ल’ की ताकत की चर्चा करने लगा Fri, 4 Sep 2026 11:56:20 +0530

  Videos
See all

India Slams Pakistan LIVE: तोड़ा 100 साल पुराना Hindu Mandir, पाक पर भड़का भारत | Breaking News |PoK #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T07:14:35+00:00

Rudraprayag : रुद्रप्रयाग में बारिश बनी आफत | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T07:15:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers