तमिलनाडु के पूर्व CM एमके स्टालिन को मद्रास हाईकोर्ट से बड़ा झटका, चुनावी हार को लेकर दायर याचिका खारिज
M.K. Stalin: तमिलनाडु के पूर्व सीएम और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के अध्यक्ष एम.के. स्टालिन को गुरुवार को मद्रास हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा. दरअसल, कोर्ट ने कोलाथुर विधानसभा क्षेत्र में अपनी चुनावी हार को लेकर दायर उनकी याचिका खारिज कर दी. यह आदेश दो जजों की बेंच ने दिया, जिसमें कहा गया कि तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री की याचिका सुनवाई के लायक नहीं है.
DMK का गढ़ रहा है कोलाथुर
बता दें कि तमिलनाडु की कोलाथुर डीएमके और स्टालिन का गढ़ रहा है, लेकिन हाल ही में हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में वे तमिलगा वेट्री कड़गम (TVK) के नेता वीएस बाबू से लगभग 8,000 वोटों के अंतर से हार गए. भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के अनुसार, स्टालिन को 74,202 (40.32 प्रतिशत) वोट मिले, जबकि बाबू को 82,997 (45.09 प्रतिशत) वोट प्राप्त हुए.
4 मई को नतीजे घोषित होने के बाद, DMK प्रमुख ने 7 मई को वेरिफिकेशन के लिए अर्जी दी थी, जिसकी प्रक्रिया 29 जुलाई को शुरू हुई. इसके साथ ही उन्होंने मद्रास हाई कोर्ट का भी रुख किया था और नतीजों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVMs) के फेल होने की बात कही.
स्टालिन ने कोलाथुर के नतीजों में गड़बड़ी का लगाया था आरोप
अपनी याचिका में पूर्व सीएम स्टालिन ने कहा था कि सीनियर वकील एन.आर. इलांगो को 14 चुने हुए EVM सेट के कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट और VVPAT (वोटर वेरिफ़िएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) में बर्न मेमोरी/माइक्रोकंट्रोलर की जांच और वेरिफिकेशन के लिए उनका अधिकृत प्रतिनिधि नियुक्त किया गया था. जांच के दौरान ही गड़बड़ियां पाई गईं. बाद में, इलांगो ने जिला चुनाव अधिकारी (DEO) को एक पत्र लिखा. हालांकि, DEO ने कहा था कि जांच और वेरिफिकेशन का काम सफलतापूर्वक किया गया और तय प्रक्रियाओं के अनुसार 5 अगस्त को पूरा हो गया.
स्टालिन ने किया था मद्रास हाई कोर्ट का रुख
उसके बाद 6 अगस्त को उन्होंने DEO को पत्र लिखकर उन खास कमियों के बारे में बताया जो उसमें सामने आई थीं. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इंजीनियर द्वारा जारी किए गए सर्टिफिकेट, तकनीकी/विफलता रिपोर्ट (जिनमें खराबी के कारणों का ब्यौरा हो) की जगह नहीं ले सकते और न ही उन्होंने ऐसा किया था.
इसके साथ ही उन्होंने डीईओ के दावे को भी मानने से इनकार कर दिया और मद्रास हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. उन्होंने कहा कि विवादित आदेश बिना किसी स्पष्टीकरण या उनकी आपत्तियों पर ध्यान दिए, यांत्रिक ढंग से पारित किया गया था. हालांकि, मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एसए धर्माधिकारी और जस्टिस जी. अरुल मुरुगन की दो-न्यायाधीशों वाली पीठ ने दिन में ही उनकी याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि यह सुनवाई योग्य नहीं है.
खबर अभी अपडेट हो रही है....
क्या भगवान कृष्ण के जन्मदिन के मौके पर बंद रहेगा शेयर बाजार? देश के इन शहरों के बैंक रहेंगे बंद
कल भगवान कृष्ण का जन्मदिन है. पूरे देश में 4 सितंबर को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा. खास बात है कि इस शुभ अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों के बैंकों में छुट्टी रहेगी या फिर नहीं. हालांकि, बैंकों की छुट्टी पूरे देश में एक जैसी नहीं होती है क्योंकि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की छुट्टियां राज्य और शहर के हिसाब से अलग-अलग तय होती हैं. लोगों के मन में सवाल है क्या आखिर जन्माष्टमी के मौके पर शेयर बाजार भी बंद रहेगा या फिर नहीं. तो इसका जवाब है- नहीं. शेयर मार्के 4 सितंबर को बंद नहीं रहेंगे.
4 सितंबर को कहां-कहां बैंक बंद रहेंगे?
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के 2026 के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, 4 सितंबर को जन्माष्टमी के मौके पर कई रीजन के बैंक बंद रहेंगे. अहमदाबाद, आइजोल, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा रीजन के बैंक 4 सितंबर को बंद रहेंगे. इसका मतलब है कि इन रीजन के बैंकों की शाखाओं में सामान्य कामकाज नहीं होगा. ग्राहकों को नकदी जमा करने या फिर नकदी की निकासी करने, चेक से जुड़े काम सहित ब्रांच से जुड़े अन्य काम के लिए कोई वर्किंग डे की देखना होगा. हालांकि, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम और यूपीआई सेवाओं पर छुट्टी का कोई असर नहीं पड़ेगा.
क्या जन्माष्टमी के अवसर पर शेयर बाजार भी रहेगा बंद?
शेयर मार्केट जन्माष्टमी के मौके पर बंद रहेगा या फिर खुला रहेगा? यह एक ऐसा सवाल है, जो निवेश करने वाले लोगों के लिए बहुत खास है. इसका जवाब है- जन्माष्टमी के कारण 4 सितंबर 2026 को NSE और BSE का इक्विटी शेयर बाजार बंद नहीं रहेगा. NSE की 2026 की आधिकारिक ट्रेडिंग हॉलिडे लिस्ट में सितंबर में अगली इक्विटी मार्केट छुट्टी 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर है. यानी जन्माष्टमी के दिन बैंक भले ही बंद रहे लेकिन इन्वेस्टर्स शेयर बाजार में सामान्य रूप से ट्रेडिंग कर पाएंगे.
सितंबर में कब-कब रहेगी बैंकों की छुट्टी?
सितंबर में 4 के अलावा, 11, 12, 14, 15, 21, 22, 23 और 25 को अलग-अलग कारणों से अलग-अलग रीजन के बैंकों में छुट्टी रहेगी, जिसकी पूरी डीटेल आरबीआई की वेबसाइट पर मौजूद है. आप वहां जाकर देख सकते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









